Sunday, July 29, 2018

सुब्रत राय समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने से परेशान एजेंट ने की थी आत्महत्या

सहारा इंडिया के डायरेक्टर सुब्रत राय और कंपनी के कर्मचारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बाराबंकी के रामनगर थाने में दर्ज किया गया है। शनिवार को यह एफआईआर कंपनी के ही एक एजेंट संदीप मौर्या के सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज की गई है।
बराबंकी के एसपी वीपी श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ सहारा इंडिया के एजेंट रहे संदीप मौर्या की मां कृष्णावती ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाराबंकी के रहने वाले संदीप (25 वर्ष) ने 26 जुलाई को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। संदीप सहारा इंडिया में एजेंट थे।। संदीप सहारा इंडिया फाइनेंस कंपनी की ओर से निवेशकों का पैसा वापस न मिलने और इस पर निवेशकों के कथित उत्पीड़न से परेशान था।

स्ंदीप की मां कृष्णावती ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि कंपनी निवेशकों को अवधि पूरी होने के बाद भी पैसा वापस नहीं कर रही थी। संदीप ने इस सिलसिले में कई बार कंपनी के ब्रांच मैनेजर, रीजनल मैनेजर समेत संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और मामले की जानकारी दी लेकिन निवेशकों के पैसों का कंपनी ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद निवेशकों ने संदीप को कई बार मारापीटा और अपमानित किया। इसी से परेशान होकर संदीप ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले वह सुसाइड नोट लिख गया था। इसमे कंपनी के डायरेक्टर सुब्रत राय, ओपी श्रीवास्तव, अभिजीत सरकार और एरिया मैनेजर प्रदीप श्रीवास्तव का नाम लिया गया है। इसी के आधार पर पुलिस ने कंपनी के निदेशकों समेत 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया।

Tuesday, July 10, 2018

सुबह की ताजा खबर

लखनऊ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को धमकी, वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी, आतंकी संगठन जमात-ए-सलामी ने दी धमकी, 7 जुलाई को मेल भेजकर हत्या की धमकी दी, तमिलनाडु के दौरे से लौटने पर हुई जानकारी, वसीम रिजवी ने SSP को मामले की जानकारी दी, SSP के निर्देश पर हज़रतगंज कोतवाली में केस दर्ज, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी मिली थी धमकी, पहले भी वसीम रिजवी ने मामला कराया था दर्ज, मामले में दाऊद के 5 गुर्गे हुए थे गिरफ्तार।

➡ लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, जन समुदाय जागरूकता रैली का करेंगे शुभारंभ, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कार्यक्रम, सुहब 8.30 बजे 5 कालिदास पर होगा कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे पीएम के कार्यक्रम के संबंध में बैठक, स्थलीय निरीक्षण के बाद डीएम के साथ बैठक, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक, मिर्जापुर,सोनभद्र,भदोही के डीएम के साथ बैठक।

➡ कानपुर: नया गंज में आयकर विभाग टीम का छापा, कोलकाता की आयकर विभाग टीम का छापा, कानपुर की टीम के साथ की संयुक्त छापेमारी, छापेमारी के दौरान मनोज खंडेलवाल फरार, रमेश खंडेलवाल से टीम ने की पूछताछ, कोलकाता में पारस पान-मसाले के नाम से है ब्रांड, आयकर टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात, कलेक्ट्रर गंज के नया गंज में मारा छापा।

➡ आगरा: पत्नी से दुष्कर्म से लज्जित पति ने दी जान, सिपाही पर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसलाइन में तैनात सिपाही पर आरोप, मृतक ने सिपाही की कई बार शिकायत की थी, अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर दी जान।

➡ कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कंटेनर से टकराई, बोलेरो सवार 8 लोगों की मौके पर मौत, हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 3 लोगों की हालत घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर, हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, तिर्वा कोतवाली के बनपुरा गांव की घटना।

➡ वाराणसी: पीएम के 2 दिवसीय पूर्वांचल दौरे का प्रोटोकॉल, 14 जुलाई को 1.30 बजे पीएम पहुचेंगे आजमगढ़, 4.30 बजे आजमगढ़ से वाराणसी के कचनार होंगे रवाना, 7 बजे डीरेका में प्रबुद्ध लोगों से संवाद करेंगे पीएम, 15 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, 9.30 बजे मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे पीएम।