Sunday, June 3, 2018

फुरसतगंज अमेठी में बैंक मित्र से हुई लूट का हुआ खुलासा

दिनाॅक 25.05.2018 को थाना फुरसतगंज मे हुयी लूट का खुलासा, पुलिस ने 02 शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार, 02 अदद तमंचा 12 बोर मय कारतूस, लूटा गया लैपटाप व पैसा बरामद।
        पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्री के0के0 गहलौत के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्री बी0सी0 दूबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलोई, श्री पीयूष कांत राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्री भरत उपाध्याय थानाध्यक्ष फुरसतगंज अमेठी को दिनांक 03.06.18 को सायं 19ः46 बजे देखभाल क्षेत्र एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई थी सनदी नागिन तिराहे के पास धीरेन्द्र यादव की होटल पर 02 व्यक्ति बैठे हैं, जिनके पास अवैध असलहा व कारतूस हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुये मुखबिर को साथ लेकर मय हमारही सरकारी जीप सं0 यू0पी0 36 जी 0062 से गन्तव्य की ओर प्रस्थान किया गया और सन्दी नागिन तिराहे से कुछ दूर पहले ही मुखबिर द्वारा जीप रूकवाकर होटल की ओर इशारा करते हुये बताया कि वह जो 02 व्यक्ति बैठे चाय पी रहे हैं, वही हैं। जीप को वही छोड़कर छिपते-छिपाते पैदल बताये गये स्थान होटल के पास पहुंचे ही थे कि उन लोागों की दृष्टि हम पुलिस जनों पर पड़ी और वह लोग वहीं पास में खड़ी मोटर साइकिल पर बैठकर भागना चाहे कि उन्हे घेरकर हमराहियों की मदद से समय 22ः05 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी लिया तो पहले ने अपना नाम मनीष वैश्य पुत्र सुरेश कुमार वैश्य नि0 रसूलूपुर थाना बछरांवा जनपद रायबरेली बताया इसके पीठ पर एक बैग काले रंग का लिये था, जिसे खोलकर देखा गया तो 01 अदद लैपटाप एच0पी0 कम्पनी तथा आधार कार्ड सं0 232124142484 नम्बर श्याम कुमार पुत्र राउरदीन नि0 सरवन तथा पासपोर्ट साइज के 02 फोटो जिसकी पुश्त पर श्याम कुमार दिनांक 22.05.18 लिखा है, बरामद हुआ तथा पहने पैण्ट की बांयी तरफ खुसा 01 तमंचा 12 बोर पैण्ट की दाहिनी जेब से 02 अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त पैण्ट की बांयी जेब से 100-100 रू0 की नोट वाली एक गड्डी कुल 69 नोटों की तथा पिछली जेब से रू0 50 के नोटों की गड्डी कुल 100 नोट कुल रू0 11,900 (गयारह हजार नौ सौ रू0) बरामद हुये। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रवि शर्मा पुत्र राजू शर्मा नि0 बी-413 मेहरू नगर थाना कोतवाली रायबरेली बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक 12 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस एवं पैण्ट की दाहिनी जेब से रू0 100-100 के 42 नोट, पिछली जेब से रू0 100-100 के 60 नोट कुल रू0 10,200(दस हजार दो सौ रू0) बरामद हुये। पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो मनीष वैश्य ने बताया कि साहब मै तथा मेरे साथ मृगेन्द्र उर्फ राहुल पुत्र विनोद कुमार शुक्ल नि0 588/9 तिलकर नगर गोरा बाजार रायबरेली एवं दीपक लोहार पुत्र सहदेव नि0 ग्राम रसूलपुर थाना बछरांवा रायबरेली दिनांक 25.05.18 को हम तीनो ने एक ही मो0सा0 पर बैठकर ग्राम पूरे अमृत मोड़ पर एक व्यक्ति से जो मो0सा0 से जा रहा था, उसे रोककर उसके बैग जिसमें 95000 रू0, 01 लैपटाप, 02 अदद डिवाइस यह आधार कार्ड व फोटो छीना था। मेरे साथ जो यह रवि है वह हम लोगों से अलग रहकर पूरे लोकशन की जानकारी दे रहा था। यह जो पैसे व लैपटाप आदि मिले हैं, उसी लूट से सम्बन्धित हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत हैः-

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः-
1. मनीष वैश्य पुत्र सुरेश कुमार वैश्य नि0 रसूलूपुर थाना बछरांवा जनपद रायबरेली
2. रवि शर्मा पुत्र राजू शर्मा नि0 बी-413 मेहरू नगर थाना कोतवाली रायबरेली

गिरफ्तार अभियुक्त मनीष वैश्य पुत्र सुरेश कुमार वैश्य नि0 उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 122/18 392,411 भादवि महराजगंज रायबरेली

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-
1. मु0अ0सं0 70/18 धारा 392,411 भादवि थाना फरसतगंज अमेठी।
2. मु0अ0सं0 79/18 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना फुरसतगंज अमेठी बनाम मनीष वैश्य
3. मु0अ0सं0 80/18 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना फुरसतगंज अमेठी बनाम रवि शर्मा

बरामदगीः-
1. 02 अदद तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस
2. लैपटाप एच0पी0 कम्पनी, आधार कार्ड व फोटो।
3. कुल नकद रू0 22,100(बाइस हतार एक सौ रू0)
4. वाहन सं0 यू0पी0 33 ए0जे0/8718 ज्टै च्भ्व्म्छप्ग्

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण:-
1. श्री भरत उपाध्याय थानाध्यक्ष थाना फुरसतगंज अमेठी।
2. उ0नि0 श्री ओम प्रकाश सिंह, थाना फुरसतगंज अमेठी।
3. का0 अमित मिश्रा, सर्विलांस सेल अमेठी।
4. का0 बब्बू सिंह, थाना फुरसतगंज अमेठी।
5. का0 शब्बीर हुसैन थाना फुरसतगंज अमेठी।
6. का0 सन्दीप कुमार यादव, थाना फुरसतगंज अमेठी।
7. का0 भूपेश कनौजिया, थाना मोहनगंज अमेठी।
8. का0 चालक भरत राम शुक्ला, थाना फुरसतगंज अमेठी।

उक्त सराहनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खुलासा करने वाली टीम को 5000/-प्रोत्साहन राशि दिया गया।

No comments:

Post a Comment