Monday, May 28, 2018

रायबरेली शहर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब गिरफ्तार एक आरोपी ने लॉकअप के अंदर ही अपनी शर्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया।

रायबरेलीः शहर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब गिरफ्तार एक आरोपी ने लॉकअप के अंदर ही अपनी शर्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन फानन में आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचते ही वह जमकर हंगामा काटने लगा। कभी दीवार  पर सर पटक रहा था तो कभी खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। 

बताया जा रहा है कि नूर आलम नाम के अभियुक्त को पुलिस ने एनडीपीएस में गिरफ्तार किया था और कोतवाली के लाॅकप में बंद कर दिया था। उसने अचानक अपने शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही वहां पर तैनात पहरे ने देखा उसने तुरंत उसको बचाया। 

पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो वहां भी हंगामा खड़ा कर दिया। अपने आपको नुकसान पहुंचने के लिए कई बार दीवार पर सर तक पटक डाला।

वहीं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की माने तो आरोपी डिप्रेशन में है। उसके शरीर की जांच के बाद उसे आवश्यक दवाई दी गई। 

No comments:

Post a Comment