Thursday, June 28, 2018

विश्लेषण

सोशल मीडिया की पोस्ट और ईमेल तक पर नजर रखेगी मोदी सरकार!

मोदी सरकार को एक ऐसी कंपनी की तलाश है जो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही सामग्री पर नजर रखे, उसका विश्लेषण करे, साथ ही केंद्र सरकार की मदद से देश में राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार करने और देश विरोधी दुष्प्रचार को रोकने में मदद करे.

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन टेंडर जारी कर ऐसी कंपनी से आवेदन मांगा है. कंपनी ऐसी जो सोशल मीडिया की निगरानी के लिए एक सॉफ्टवेयर समेत कम से कम 20 लोगों की विशेष टीम के साथ सरकार को एक रियल टाइम न्यू मीडिया कमांड रूम की सुविधा दे सके.

मंत्रालय के विज्ञापन के मुताबिक उक्त कंपनी को ट्विटर, यू-ट्यूब, लिंक्डइन समेत तमाम इंटरनेट फोरम और ईमेल की मॉनिटरिंग करते हुए इन प्लेटफॉर्म्स पर संवेदनशील पोस्ट्स की पहचान करनी है. इसके साथ ही कंपनी को फेक न्यूज की पहचान करते हुए केन्द्र सरकार के नाम से पोस्ट्स और मैसेज का संचार करना है. केन्द्र सरकार का दावा है कि वह संवेदनशील और फेक कंटेन्ट को रोकने के साथ-साथ ऐसे पोस्ट का संचार करवाएगी जिससे देश की अच्छी छवि बनाने में मदद मिले.

इसे पढ़ें: ..सामान्य मॉनसून 2019 चुनाव से पहले ऐसे खत्म कर देगा मोदी की मुश्किलें

गौरतलब है कि बीते 4 साल के दौरान मोदी सरकार के कार्यकाल में पीएमओ समेत सरकार के सभी मंत्रालय और कैबिनेट मंत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ज्यादातर मंत्री अपनी नई नीतियों का प्रचार करने और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करते हैं. अब केंद्र सरकार एक कदम आगे जाना चाहती है.

केंद्र की ओर से जारी इस नई निविदा से साफ जाहिर है कि मोदी सरकार अब देश की अच्छी छवि के निर्माण के लिए एक ताकतवर सॉफ्टवेयर के साथ-साथ एक मजबूत पेशेवरों की टीम का इस्तेमाल करने जा रही है. केंद्र सरकार की दलील है कि 2019 में आम चुनाव और उससे पहले कुछ अहम राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले केन्द्र सरकार देश में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करते हुए देश की सकारात्मक छवि का प्रचार करना चाहती है.

इसे पढ़ें: फेल हो गई मोदी सरकार की मुद्रा योजना, 14 हजार करोड़ के पार पहुंचा NPA?

ब्लूमबर्ग को ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी की प्रोफेसर निकिता सूद ने बताया कि मोदी सरकार की इस पहल से साफ है कि उसे एक मास सर्वेलेंस टूल की आवश्यकता है. सूद का कहना है कि मौजूदा समय में राष्ट्रीयता को सरकार अथवा सत्तारूढ़ राजनीतिक दल की नीतियों से सहमति के तौर पर देखा जा रहा है. सूद ने दावा किया कि इस कदम से देश में लोकतंत्र के सामने कड़ी चुनौती है और देश में भारतीय संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों के हनन की संभावना है.

अमेरिकी यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर की इस आपत्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता से किसी तरह की सफाई नहीं दी गई है. ब्लूमबर्ग की तरफ से मोदी सरकार के संवाद की कोशिशों का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है. वहीं इस निविदा पर उठे सवालों पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी चुप्पी साध रखी है.

Friday, June 15, 2018

सुबह की बड़ी खबर

बड़ी ख़बरें...................

➡लखनऊ- थाने पर 3 अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की तैनाती, 14 सर्किल मुख्यालय वाले थानों पर तैनाती, DGP ओपी सिंह के आदेश पर अमल प्रारम्भ, SSP ने 42 इंस्पेक्टरों को दी गई तैनाती, संतोष कुमार,राज कुमार,विश्वजीत हजरतगंज में तैनात, उमाकांत,यशकांत,शुनील दुबे आलमबाग भेजे गए, नीलम राना,विद्याशंकर,बलबीर सिंह थाना कृष्णानगर, अशोक कुमार,बृजेश सिंह,राजेश द्विवेदी थाना कैसरबाग, रामकुमार यादव,अतुल तिवारी,राजकेश्वर चौक भेजे गए, नुरुल हुदा,देवनाथ,मनोज सिंह थाना बाजारखाला, बद्री प्रसाद,दीपेंद्र सिंह,अखिलेश यादव थाना महानगर, राजकुमार,नन्द किशोर,कुलदीप सिंह सेंगर थाना अलीगंज, राजदेश मिश्रा,नितिश कुमार,राकेश सिंह थाना गाजीपुर।

➡लखनऊ- सीएम योगी 21 जून को लेकर दिए निर्देश, तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, व्यापक आयोजन की समय रहते हो तैयारी, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपदों में हो कार्यक्रम, मुख्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों पर हो कार्यक्रम, नगर निकायों में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं, जिलास्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश, स्टेडियम, पार्क, खेल का मैदान का चयन किया जाए, प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को आमंत्रित किया जाए।

➡लखनऊ- प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय का कार्यक्रम, सम्पर्क फॉर समर्थन के तहत लोगों से मुलाकात, वाराणसी में विशिष्ट जनों से करेंगे मुलाकात, सुबह 10 बजे पलहीपट्टी में कॉलेज का निरीक्षण, पं. दीन दयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज का निरीक्षण, 11 बजे अजगरा, शिवपुर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, 2.30 से सायं 7 बजे तक विशेष सम्पर्क अभियान, विशिष्ट जनों को सरकार की पुस्तिका भेंट करेंगे, 4 वर्ष की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट करेंगे।

➡कानपुर- भ्रष्टाचार में डूबे CMO अशोक शुक्ल का कारनामा, डॉ अनुज दीक्षित को शिवराजपुर CHC बनाया, वित्तीय घोटाले के आरोप से हुए थे चर्चित, डॉ अनुज के खिलाफ चल रही हैं भ्रष्टाचार की जांच, CMO ने घूस लेकर डॉक्टर अनुज को दी तैनाती, CHC से प्रतिमाह 5 लाख घूस लेता है सीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेप्रोस्कोपी हुआ चोरी, असहाय, बुजुर्ग लोगों का नहीं होता इलाज, फर्जी डिलीवरी, नसबंदी कराने में डॉ अनुज माहिर।

➡मेरठ- अधिकारी ने जहर खाकर की आत्महत्या, डीईओ के पद पर तैनात था आधिकारी, होटल के कमरे में अधिकारी ने खाया जहर, साथ की युवती शादी का बना रही थी दबाव, 5 पेज के सुसाइड नोट में लिखी अपनी पीड़ा, दिल्ली पश्चिमी डीएम के पास तैनात था डीईओ
सदर बाजार थाने के करनैल होटल का मामला।

➡गोरखपुर- ब्रह्मभोज कार्यक्रम में 2 पक्षों में मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को लाई नौसढ़ चौकी, सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे चौकी, हाथ में लाठी-डंडों को लेकर पहुंचे चौकी, पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप ,नाराज ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, एसपी सिटी, साउथ ने ग्रामीणों को शांत कराया, बेलीपार के बरईटोला में चल रहा था ब्रह्मभोज।

Wednesday, June 13, 2018

जो मेरी चीज है मैं लेकर गया : अखिलेश

जो मेरी चीज है मैं लेकर गया : अखिलेश 
सपा मुखिया ने कहा कि जो मेरी चीज थी, वो मैं लेकर गया. मशीनें हमारी हैं, हम ले गए. अगर सरकारी दस्तावेज में ये सभी चीजें दर्ज हैं तो मुझे दिखाएं. उन्होंने कहा कि सरकार कागज से चलती है बातों से नहीं चलती. 

'सब सरकार के इशारे पर हो रहा है'
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को बदनाम करने के लिए ये सब सरकार के इशारे पर हो रहा है. उन्होंने कहा बीजेपी की दिल बहुत छोटा है. स्विमिंग पूल को पाटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल कहां था ये बताइए. 

'सीएम के ओएसडी बंगले में क्या करने गए थे'
इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगले को मैंने अपनी पसंद से बनवाया था. आज भी वहां पर जो वुडेन फ्लोरिंग लगी है, मंदिर है और अन्य चीजें हैं, मैंने अपने पैसे से लगवाई हैं. तोड़फोड़ की खबरों पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके द्वारा बंगला खाली करने के बाद सीएम योगी के ओएसडी अभिषेक और आईएएस अफसर मृत्युंजय नारायण वहां गए थे. मैं पूछना चाहता हूं कि वो क्या करने गए थे? ये लोग फोटोग्राफर लेकर गए थे. अखिलेश ने कहा कि बंगले में वुडेन फ्लोरिंग के साथ ही तमाम चीजें अभी भी जस की तस हैं. ​एक टूटे हुए कोने की तस्वीर इस तरह से खींची गई कि लगे कि पूरा बंगला ही खराब कर दिया गया. 

'गवर्नर साहब के अंदर संघ की आत्मा है'
इस दौरान उन्होंने कहा कि गवर्नर साहब अच्छे इंसान हैं. लेकिन वो संविधान के हिसाब से नहीं चल रहे हैं, उनके अंदर संघ की आत्मा है. 

उपचुनाव में मिली हार के बाद बौखलाई बीजेपी
उन्होंने कहा कि बीजेपी ये सब इसलिए कर रही है. क्योंकि हमने उन्हें उपचुनाव में हार का मुंह दिखाया है. उन्होंने इशारे-इशारे में आगमी लोकसभा चुनाव की भी बात कहीं. उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी 2019 में होने वाले चुनाव जी-जान से लड़ेगी, प्रधानमंत्री कोई भी हो, लेकिन अगला प्रधानमंत्री बीजेपी का नहीं बनने देंगे'.  

Tuesday, June 12, 2018

जानिए अटल जी के जीवन की ऐसी 10 दिलचस्प बातें,

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कल से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. यूरीन में इनफैक्शन की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में अब काफी सुधार है. अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे, बल्कि उनका शुमार देश के एक हरदिल अजीज राजनेता के तौर पर किया जाता है. लोकप्रिय राजनेता, ओजस्वी कवि, सम्मानपूर्वक समाजसेवी और नरम हिंदूत्व के रूप में उनके व्यक्तित्व की कई छवियां हैं.
जानिए अटल जी के जीवन की ऐसी 10 दिलचस्प बातें, जिनकी चर्चा के बिना उन्हें याद करना अधूरा है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने साम्यवाद के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन बाद में बाबासाहेब आप्टे से प्रभावित होकर साल 1939 में आरएसएस से जुड़कर उन्होंने साम्यवाद को छोड़ दिया. साल 1947 में अटल आरएसएस के फुल टाइम वर्कर बन गए.
ब्रिटिश सरकार के खिलाफ चलाए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान साल 1942 में अटल विहारी वाजपेयी को उनके बड़े भाई प्रेम बिहारी वाजपेयी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था.
अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से एक साथ कानून की पढ़ाई की थी. इतना ही नहीं दोनों ने एक ही क्लास में दाखिला लिया था. दोनों को होस्टल में भी एक ही कमरा दिया गया था.
साल 1953 में अटल जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ आमरण अनशन में बैठे थे. कश्मीर को भारतीय जनसंघ में मिलाए जाने की मांग को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भूख हड़ताल की थी.
साल 1996 चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. राष्ट्रपति ने सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी को सरकार बनाने का न्योता दिया. पहली बार प्रधानमंत्री बने अटलजी विश्वास प्रस्ताव रखने के लिए खड़े हुए और भूल गए कि वो खुद प्रधानमंत्री बन चुके हैं. जैसे ही उन्होंने लोकसभा में खड़े होकर कहा, ‘प्रधानमंत्री जी’, वैसे ही पूरा सदन हंसी से गूंज उठा.
साल 1977 में जनता सरकार में विदेश मंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपना पहला भाषण हिंदी में दिया था.
साल 2000 के बाद अटल जी की तबियत अचानक से बिगड़ गई. साल 2001 में जब अटल बिहारी वाजपेयीप्रधानमंत्री थे, तब अटल जी के दाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ था. वहीं, साल 2009 में अटल जी को आघात (स्ट्रोक) लगा था और इसके बाद उन्हें बोलने में समस्या होने लगी थी.
एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे अटल जी को मांस-मच्छी खाने का बहुत शोक था. वह प्रोन्स खाने के शौकीन थे. पुरानी दिल्ली का करीम होटल उनका पसंदीदा मांसाहारी होटल है.
अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक बेहतरीन पीएम ही नहीं थे, बल्कि एक बेहतरीन सांसद भी थे. वाजपेयी 10 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे. वह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात से सांसद रहे.
अटल बिहारी वाजपेयी देश में एक अच्छे कवि के रूप में जाने जाते हैं. एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि एक कवि के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.

Sunday, June 10, 2018

जायस मंडी में हुई किसानों की जनसुनवाई नही पहुँचा कोई अधिकारी

आज मंडी परिसर जायस अमेठी में जनता की समस्याओं को लेकर एक जून से दस जून तक की गई जनसुनवाई का समाधान दिवस के रूप में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सह संयोजक,जय किसान आंदोलन,स्वराज अभियान कर्नल जयवीर सिंह ने किया संचालन एडवोकेट संजय कुमार ने की इस जन सुनवाई के पंच मोहम्मद हयात,श्री अवधनरायन सिंह, सुश्री अर्चना एडवोकेट व श्री रामफेर पटेल जी रहे। इस जनसुनवाई में जनता के द्वारा बताई गई शिकायतों के संदर्भ में आवश्यक संवैधानिक उपचार कर उनके पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई व सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है।

   इस जनसुनवाई में शासन की तरफ से........ अधिकारियों की अनुपस्थिति रही।।

जनसुनवाई में जनता की शिकायतों में निजी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजने के साथ ही एक ही किस्म की और सामूहिक शिकायतों पर सदन के समक्ष चर्चा कर उसपर प्रस्ताव मांगे गए और सर्व सहमति/पुर्ण बहुमत से पारित कर उसे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया।

प्रस्ताव संख्या 1-वर्ष 2017 में धान खरीद में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच और आगामी धान खरीद में पारदर्शी नियम निर्माण के साथ ही किसानों को अनावश्यक रूप परेशान न किए जाने के लिए नीतिनिर्माण किया जाना।

2- अब्दुल सत्तार की गेंहू विक्री के इंतजार में हृदयाघात से हुई मृत्यु का कारण उत्पन्न करने ,व गेंहू खरीदी में अनियमितताएं कर कूटरचना करने वाले केंद्र प्रभारी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने संदर्भ में।

3-सरकारी गेंहू खरीदी में गैरिकपुर केंद्र के संदिग्ध गेंहू से भरे ट्रक पी सी एफ केंद्र जायस को ले जाए जा रहे दो ट्राली संदिग्ध गेंहू की उच्चस्तरीय पारदर्शी जांच पर चर्चा।

4- राजगढ़ थाना गौरीगंज अमेठी में महिला रामावती को थाना गौरीगंज के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित कर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सामूहिक कुएं को पटवा जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता जल से वंचित करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध न्यायिक जांच कराए जाने हेतु प्रस्ताव ।

5- फतेहपुर मवैया के लाभार्थियों की सामूहिक शिकायत राशन की सरकारी दुकान विक्रेता ने उन्हें कई माह से राशन नही दिया और घटतौली की।

6- केसरिया सलीमपुर के पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय पात्र लाभार्थियों के स्थान पर अपात्रों का चयन किए जाने व उच्च राजनैतिक संरक्षण प्राप्त इस अनियमितता में जांच अधिकारियों पर अनुचित दबाव होने के कारण जांच के लंबित होने पर प्रस्ताव।

7-बिजली विभाग के संबंधित शिकायतों पर चर्चा।

अधिकारी सरकार की मंशा के विरूद्ध आचरण कर उपभोक्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं, विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण न कर उन्हें अनावश्यक रूप से दौड़ा रहे और प्रताड़ित कर रहे हैं। जो समस्याएं व्यापक है उनका नमूना संदर्भ निम्नवत है।

(अ)_तमाम गरीबी रेखा के नीचे के उपभोक्ताओं को दिए गए कनेक्शन को सामान्य उपभोक्ताओं के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। अतः जिन उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति कमजोर है उनके ऊपर यह अनावश्यक बोझ लद गया है और जीवन यापन करने में अक्षम गरीब उपभोक्ताओं पर विभागीय अनाचार है।

इस समस्या के नीति सम्मत निस्तारण की व्यवस्था कर इन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें।

(ब)-तमाम उपभोक्ताओं के विद्युत भार को एक किलो वाट से बढ़ाकर दो किलोवाट कर दिया गया है जो उपभोक्ता हितों के विरूद्ध है। अतः तत्काल इस बलात् थोपे गए भार से उपभोक्ताओं को मुक्त किया जाय।

(स)-बहादुरपुर ग्रामसभा के ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरेलू व ट्यूबेल कनेक्शन का पिछले कई वर्षों से शहरी बिल वसूला जा रहा है। तत्काल यह विसंगति दूर कर उपभोक्ताओं से वसूला गया गलत बिल वापस किया जाय।

(स)जायस नगर के उपभोक्ताओं से बीसों वर्ष से शहरी बिल वसूला जा रहा है जबकि बिजली उन्हें ग्रामीण रोस्टर से प्राप्त होती है।

(द)-तमाम उपभोक्ताओं के घर मीटर लगा होने के बावजूद उनके बिलMF,IDF, औरNRआ रहे हैं जिससे उपभोक्ता पर अनावश्यक अतिरिक्त भार डाल अधिक बिल वसूला जा रहा।

(य)-बिजली विभाग द्वारा संचालित नं1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कई माह बाद भी शिकायतो का निस्तारण नही हो पा रहा है।

(य)-बिजली विभाग से त्रस्त कुछ उपभोक्ताओं ने जब अधिशासी अभियंताEDD2 गौरीगंज को जनसूचना का आवेदन दिया, कानून का उलंघन कर उसे वापस कर दिया गया।

(र)-IGRS पर की गई शिकायत पर विभाग ऊल जलूल रिपोर्ट लगा निस्तारित कर रहा है।

(ल)-उपखण्ड अधिकारी जायस राजन कुमार  उपभोक्ताओं से अभद्रता पूर्वक बात करते हैं और सब स्टेशन पर तमाम दलाल पाल रखे हैं जो उपभोक्ताओं का शोषण कर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। अतः उपखण्ड अधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी कर सब स्टेशन व उपखण्ड कार्यालय को इलेक्ट्रॉनिक निगरानी से रक्षित करें।

आज की जनसुनवाई में सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को इस आग्रह के साथ यह प्रस्ताव भेजा जाय कि एक माह में इन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष पर के कार्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

Monday, June 4, 2018

कूरा से सैम्बसी मार्ग पे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त

अभी अभी कूर सैम्बसी संपर्क पे पुल पे ट्रेक्टर  दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है
विगत कई वर्षो सइ इस संपर्क मार्ग पे पड़ने वाली पुलिया छतिग्रस्त है किन्तु ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के उपरांत भी इस पुलिया का निर्माण नहीं हुआ