Wednesday, May 30, 2018

2019 में राहुल गाँधी अपनी सीट तक नही निकाल पायेगे -स्मृति ईरानी

सत्ता में वापसी करने के कांग्रेस के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दावा किया कि विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में लोकसभा की अपनी सीट तक नहीं जीत पाएंगे. हालांकि, वह तेल की बढ़ती कीमतों और कालाधन पर सवालों को टाल गईं. केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने कहा, ‘‘अमेठी में , वह (राहुल) हर विधानसभा सीट पर हार गए, पिछले चार साल में हर स्थानीय चुनाव हार गए. जब अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में उनकी हार तय है, फिर केंद्र की सत्ता में उनके लौटने की क्या गुंजाइश है. ’’

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में जिला कलेक्टर का एक कार्यालय तक नहीं खुलवा पाएं और वह विकास के बारे में भाषण दे रहे हैं.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘यह एक परिवार की 48 साल की उदासीनता बनाम नरेंद्र मोदी ( प्रधानमंत्री) के तहत 48 महीनों का सुशासन है.’’

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार को सत्ता में आने के बाद घोटालों से निपटना पड़ा और पिछली कांग्रेस सरकार के लिए गए कर्ज का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सभी परिस्थितियों में लोगों की सामाजिक जरूरतें पूरी हों. उन्होंने नेहरू - गांधी परिवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस परेशान है क्योंकि जो परिवार 60 साल तक सत्ता में रही वह पिछले चार साल में हर चुनाव हारती आई है.

Monday, May 28, 2018

जब प्रधान मंत्री शास्त्री जी ने माँगी सस्ती साड़ी

बात 1965 की है शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री थे,एक बार वे एक कपड़े के मिल के भ्रमण पर गए साथ मे कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी थे, मिल का अवलोकन कराने के बाद मिल मालिक ने अपने मिल की साड़ियां शास्त्री जी को दिखाईं,शास्त्री जी ने पूंछा ये कितने की साड़ी हैं मिल मालिक ने उत्साह से बताया कि ये 1200 की है और ये वाली 1000 की है वो वाली 800 की है,शास्त्री जी बोले क्या कोई सस्ती भी हैं?मिल मालिक ने कहा ज़रूर होंगी मगर आपको क्या करना है सर?शास्त्री जी बोले मैं इतनी कीमती साड़ियां पत्नी को पहना नहीं सकता क्योंकि ये बहुत महंगी हैं।मिल मालिक चौंका बोला सर आप देश के प्रधानमंत्री हैं ये हमारा बड़ा भाग्य है कि आपके चरण यहां पड़े हैं पैसे की बात ही कहाँ है जो भी आपकी पसंद की होंगी हम वे सब आपको भेंट देकर गौरवान्वित होना चाहेंगे।शास्त्री जी बोले ये ठीक है कि मैं प्रधानमंत्री हूँ मगर हूँ तो गरीब इंसान ही,मैं भेंट तो ले नहीं सकता यदि कोई सस्ती साड़ियां हों तो दिखा दीजिये,शास्त्री जी को सस्ती साड़ियां दिखाई गई और उन्होंने वाकायदा दाम चुकाकर ही लीं।
ऐसे थे हमारे आदर्श शास्त्री जी। 🙏 🙏

रायबरेली शहर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब गिरफ्तार एक आरोपी ने लॉकअप के अंदर ही अपनी शर्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया।

रायबरेलीः शहर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब गिरफ्तार एक आरोपी ने लॉकअप के अंदर ही अपनी शर्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन फानन में आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचते ही वह जमकर हंगामा काटने लगा। कभी दीवार  पर सर पटक रहा था तो कभी खुद के शरीर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। 

बताया जा रहा है कि नूर आलम नाम के अभियुक्त को पुलिस ने एनडीपीएस में गिरफ्तार किया था और कोतवाली के लाॅकप में बंद कर दिया था। उसने अचानक अपने शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही वहां पर तैनात पहरे ने देखा उसने तुरंत उसको बचाया। 

पुलिस उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो वहां भी हंगामा खड़ा कर दिया। अपने आपको नुकसान पहुंचने के लिए कई बार दीवार पर सर तक पटक डाला।

वहीं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की माने तो आरोपी डिप्रेशन में है। उसके शरीर की जांच के बाद उसे आवश्यक दवाई दी गई। 

बाबा राम देव ने लांच किया पतंजलि स्वदेशी सिम कार्ड

सच में पतंजलि का सिम कार्ड बाजार में आ गया है. साबुन, तेल से दवाई तक बेचने वाले देश के बहुत बड़े बिजनेसमैन बाबा रामदेव अब मोबाइल सिम लेकर आ गए हैं. हर्बल तो नहीं होगा, लेकिन इस सिम का नाम है “स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड
इस सिम को लॉन्च करने के लिए बाबा रामदेव ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल से हाथ मिलाया है. आपको अभी इस सिम के लिए इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि ये सिम अभी बस पतंजलि के कर्मचारियों को ही मिलेगा. लेकिन दिल छोटा मत कीजिए जल्दी ही बाबा आपके लिए भी यह सिम ला रहे हैं.

और क्या है खास इस सिम में?
पतंजलि के इस सिम के लिए अभी एक ही प्लान आया है. इस प्लान में 144 रुपए का रिचार्ज करने पर पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और दो जीबी इंटरनेट मिलेगा.
इस सिम से पतंजलि का कोई भी प्रोडक्ट खरीदने पर 10 परसेंट का डिस्काउंट भी मिलेगा.
बाबा सिम के साथ में इंश्योरेंस कवर भी देंगे. मेडिकल इंश्योरेंस कवर 2.5 लाख रुपए का होगा और लाइफ इंश्योरेंस 5 लाख रुपए का होगा.
पर बाबा ने साफ-साफ कहा है कि इंश्योरेंस बस रोड एक्सीडेंट होने पर मिलेगा.
बाबा रामदेव ने कहा कि इस सिम से होने वाली कमाई को वो देशहित में लगाएंगे. इस सिम के आने से स्वदेशी नेटवर्क और मजबूत होगा.
यह सिम बीएसएनएल के काउंटरों पर भी मिलेगा. फिलहाल पतंजलि कर्मचारी अपने आईडी कार्ड से यह सिम ले सकते हैं. आप थोड़ा इंतजार कीजिए, बाबा आपको भी जल्दी स्वदेशी नेटवर्क से जोड़ेंगे.
 

Friday, May 25, 2018

रायबरेली या अमेठी में एक सीट पर कांग्रेस को हराएंगे- अमित शाह

मोदी सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं. अब सरकार के मंत्री इन चार वर्षों में किए गए अपने कामों को जनता के बीच जा रहे हैं. वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस को उनके गढ़ अमेठी या फिर रायबरेली में हराएगी.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक आज पत्रकारों से बातचीत में शाह ने ये भी माना कि अगर यूपी में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ तो बीजेपी के लिए एक चुनौती होगी.

महाराष्ट्र में शिवसेना के रुख पर उन्होंने कहा कि वो हमारे पुराने साथी रहे हैं. हम शिवसेना से अलग नहीं होना चाहते. अगर शिवसेना ही अपनी अलग राह चुनना चाहती है, तो फिर हम क्या कर सकते हैं. शाह ने कहा कि 2019 में, भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ चुनाव लड़ेगी.

हम उन्हें एनडीए से बाहर नहीं करना चाहते हैं. अगर वे बाहर जाते हैं तो यह उनकी इच्छा है. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं.

शाह ने विपक्षी पार्टियों पर कहा कि वे लोग 2014 में भी हमारे खिलाफ लड़े थे, लेकिन हमें रोकने में नाकामयाब रहे थे. उन लोगों की अपने-अपने राज्यों में उपस्थिति है. अगर वे एक साथ आते हैं तो भी वे हमें हरा पाने में सफल नही होंगे.

उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा ऐसी 80 सीटें जीतेगी जहां वह बीते चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थी. उन्होंने कहा कि हम लोग ऐसी सीटों पर जीत हासिल करेंगे, जो कि पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और अन्य जगहों पर हैं.

भाजपा अध्यक्ष ने साथ ही कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को बदला नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा 26 मई के बाद की जाएगी. इन तीनों ही राज्यों में इसी वर्ष चुनाव होने हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में सीएसडीएस का सर्वे आया है जिसमें कहा गया है कि 2019 की लड़ाई बीजेपी के लिए 2014 जैसी आसान नहीं रहेगी. इस बार बीजेपी को बहुमत से सिर्फ दो सीटें ही ज्यादा मिलती दिख रही हैं. ऐसे में सहयोगियों का साथ इस बार बीजेपी के लिए बेहद जरूरी हो जाएगा.

Thursday, May 24, 2018

70 साल के बुजुर्ग ने अकेले ही खोद डाला कुआँ पानी के लिए तरस रहे गावं में

जिस उम्र में इंसान बिस्तर पर पड़ जाता है, उस उम्र में मध्य प्रदेश के सीताराम राजपूत बिना थके-हारे गांव को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कुआं खोद रहे हैं। 70 साल के सीताराम किसी मिसाल से कम नहीं, हालांकि उनके इस काम में सरकार तो दूर ग्रामीणों ने भी मदद नहीं की। जबकि गांव में पिछले ढाई साल से पानी की किल्लत मची हुई है।
मामला छतरपुर के हदुआ गांव का है, जहां पिछले ढाई साल से पानी की गंभीर समस्या है। गांव के लोग पानी को तरसते रहे और सरकार को कोसते रहे। उधर सरकार के भी कान में जूं नहीं रेंगी और न ही ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए कुछ उपाय किया गया। ऐसे में 70 साल के सीताराम राजपूत ने गांव में पानी की कमी को दूर करने के लिए खुद अकेले दम पर कुआं खोदने को तय किया। 
वह बताते हैं, 'न ही सरकार और न ही गांव के किसी व्यक्ति ने उनकी मदद की।' हालांकि अपनी हिम्मत और जज्बे के बल पर सीताराम ने जो कर दिखाया है उससे गांव वाले अब उन पर गर्व कर रहे हैं।

Wednesday, May 23, 2018

जमीनी विवाद में महिला सहित परिवार पर हमला

रायबरेली के नसीराबाद में जमीनी विवाद के चलते दंबगो ने लाठी डंडो व हंसिया से हमला कर एक दंपत्ति व बेेेटे को बुरी तरह घायल कर दिया सभी घायलों को पहले सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया गया है बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है विवरण के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर नमक सार में रामचंद्र पुत्र रामसुमेर अपने गोबर के घूर से पास भर रहा था तभी वहाँ गांव के ही राम मनोहर पुत्र सुरजू आदि वहाँ लाठी डंडो और हसिया से लैस होकर पहुंचे और रामचंद्र को रोकते हुए हमला कर दिया बवाल देख रामचंद्र की पत्नी बिट्टू वह 15 वर्षीय बेटा रंजीत उसे बचाने दौड़ पड़े तब राममनोहर आदि ने हसिया से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया बाद में घायल दंपति को पहले थाने फिर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक आशीष कुमार ने घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर आरोपी राम मनोहर पुत्र सुरजू व उसकी बेटी लाली, बेटा पप्पू राम मनोहर की पत्नी आदि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है मामले की विवेचना थाने के एस.आई मृत्युंजय कुमार को सौंपी गई है।

Monday, May 21, 2018

राजीव गांधी पुण्यतिथि विशेष क्या कारण थे राजीव गांधी के राजनीति में आने के

राजीव गांधी की राजनीति में कोई रूचि नहीं थी और वो एक एयरलाइन पाइलट की नौकरी करते थे। आपातकाल के उपरान्त जब इन्दिरा गांधी को सत्ता छोड़नी पड़ी थी, तब कुछ समय के लिए राजीव परिवार के साथ विदेश में रहने चले गए थे। परंतु १९८० में अपने छोटे भाई संजय गांधी की एक हवाई जहाज़ दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद माता इन्दिरा को सहयोग देने के लिए सन् १९८२ में राजीव गांधी ने राजनीति में प्रवेश लिया। वो अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने और ३१ अक्टूबर १९8४ को सिख आतंकवादियों द्वारा प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने और अगले आम चुनावों में सबसे अधिक बहुमत पाकर प्रधानमंत्री बने रहे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारतीय सेना द्वारा बोफ़ोर्स तोप की खरीदारी में लिए गये किकबैक (कमीशन - घूस) का मुद्दा उछला, जिसका मुख्य पात्र इटली का एक नागरिक ओटावियो क्वाटोराची था, जो कि सोनिया गांधी का मित्र था। अगले चुनाव में कांग्रेस की हार हुई और राजीव को प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा।

अगले चुनावों में कांग्रेस के जीतने और राजीव गांधी के पुन: प्रधानमंत्री बनने की संभावना बहुत कम थी। इसी बीच २१ मई१९९१ को तमिल आतंकवादियों ने राजीव की एक बम विस्फ़ोट में हत्या कर दी।

सोनिया ने 40 बड़े पुलिसअफसरों के साथ बनाए शारीरिक संबंध,बदले में करवाए ऐसे काम

सोनिया ने 40 बड़े पुलिसअफसरों के साथ बनाए शारीरिक संबंध,बदले में करवाए ऐसे काम .......

पुलिस ने सोनिया शर्मा नाम की एक लड़की को पकड़ा है जिसने पुलिस महकमे के 40 से अधिक अफसरों को हुस्न के जाल में फांसकर अपने कई बड़े काम करवाए।
रिमांड के दौरान युवती ने यह भी कहा है कि कई अफसरों से उसके शारीरिक संबंध हैं और अगर उसने उनके नाम बता दिए तो बवाल मच जाएगा। युवती इस बात पर भी धमका रही है कि अगर उसके साथ कुछ गलत हुआ तो वह इन सभी अफसरों के नाम सार्वजनिक कर देगी। रिमांड के दौरान यह भी पता चला है कि सोनिया ने पुलिस अफसरों से संबंधों का फायदा उठाकर कई बड़े सौदे भी करवाए।
गिफ्ट देते थे अफसर, गाड़ी और गार्ड भी दिए : पुलिस अफसर सोनिया पर इतने मेहरबान थे कि उसे मॉल में शॉपिंग करवाते थे और गिफ्ट भी देते थे। सोनिया जब जो डिमांड करती थी कोई न कोई अफसर उसे पूरी कर देता था। कई पुलिस अधिकारी तो उस पर इतने मेहरबान थे कि उसे गाड़ी और सुरक्षा गार्ड भी दे रखे थे।
इटारसी में गिरफ्तार हुई तब किन्नर थी, सर्जरी करवाकर महिला बनी : इटारसी में नकली एसडीएम बनकर घूमने के मामले में गिरफ्तार हुई तो मेडिकल करवाया था। तब रिपोर्ट में किन्नर थी सोनाली। बाद में कनवर्ट करवाकर वह शी-मेल (महिला) बन गई थी।
खुद को बताती थी होम सेकेट्री की बेटी : सोनिया विद्यानगर में किराए के फ्लैट में साथी कृष्णा के साथ रहती थी। पुलिस टीम ने वहां छानबीन की तो पता चला कि सोनिया ने 14 हजार रुपए महीना किराए पर फ्लैट लिया था। किराए का कुछ हिस्सा कृष्णा भी चुकाता था। यहां आसपास के लोगों पर रौब जमाने के लिए सोनिया ने अपना परिचय होम सेकेट्री की बेटी के रूप में दिया था।
सरकारी ड्राइवर व गनमैन होने से सभी ने उस पर विश्वास भी कर लिया था। अफसरों को शुरुआत से ही उसके ट्रांसजेंडर होने का शक था।जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान कमेटी का गठन नहीं होने से इस तरह की जांच नहीं हो पाई थी।
एडीजी के नाम से लगा रखी थी ड्यूटी :
डीआरपी लाइन के रिकॉर्ड मे एडीजी अजय शर्मा के बहन की ड्यूटी के नाम से ड्राइवर अलॉट किए थे, जबकि एडीजी को इस बारे में कुछ पता नहीं था। उसने सरकारी ड्राइवर व गनमैन का इस्तेमाल करीब छह महीने तक किया। इस दौरान न कभी एसपी हैडक्वार्टर व न ही आरआई ने कोई सवाल जवाब किया।
हालांकि, वर्तमान आरआई का तर्क है कि पुराने समय से यह व्यवस्था चल रही थी, जिसे उन्होंने जारी रखा। गनमैन के रूप में साथ रहे एसएएफ के अवधेश यादव को भी सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने उसकी सेवा में लगे 5 ड्राइवरों से बयान लिए, जिसमें उनका कहना था कि उन्हें अफसरों ने ड्यूटी पर भेजा जो वे कर रहे थे।
प्रॉपर्टी कारोबार में उठाती थी फायदा : पूछताछ के बाद अफसरों ने निष्कर्ष निकाला कि वह अफसरों की रिश्तेदार बन उसका फायदा प्रॉपर्टी कारोबार में उठाती थी। कई थाना प्रभारियों को उसने रौब दिखाकर काफी फायदा उठाया। महिला थाने में भी वह काफी समय बैठी रहती थी।
चूंकि वह खुद को एडीजी शर्मा का बहन बताती थी, ऑफिसर्स मेस में रहती थी, उसकी कार सरकारी ड्राइवर चलाता और गनमैन साथ होता, इसलिए थाना प्रभारी आसानी से उसके चक्कर में आ जाते थे। जी हजूरी करने वाले थाना प्रभारी सिरे से संपर्क को नकार रहे हैं। कई लोगों ने तो जांच अधिकारियों से फोन कर आग्रह किया कि सोनिया उनके संपर्क में थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जाए।
चार माह पहले किया था आगाह : पुलिस अफसरों का मानना है कि सोनिया पहले किन्नर थी, लेकिन बाद में उसने परिवर्तन करवाया है। परिवर्तन की आशंका को डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने भी स्वीकारा है। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने सोनिया के फर्जीवाड़े को लेकर अपने अफसरों की करीब 4 महीने पहले ही आगाह किया था।
डीजीपी की चुप्पी : इस मामले में जब डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला से सवाल किया तो वे चुप्पी साधते रहे। बाद में बोले कि जिस पर बात हो रही है उसमें जांच चल रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएंगी।
आधार कार्ड भी फर्जी पते का : एएसपी रुपेश द्विवेदी के मुताबिक सोनिया से पूछताछ में साफ हुआ है कि उसे पुलिस अफसरों से पहचान बनाने का शौक है। उसके माता-पिता नहीं हैं, एक रिश्ते का भाई भोपाल में रहता है। उसके नाम से भोपाल में एक प्रॉपर्टी है। पढ़ाई के लिए वह कभी स्कूल नहीं गई, साथी कृष्णा से इंग्लिश सीखती थी।
उसने पुलिस को कई झूठी बातें कहीं। उसका आधार कार्ड भोपाल के जिस पते पर बना है, वह वहां रहती ही नहीं। पुलिस ने आधार कार्ड की जानकारी मांगी तो संबंधित एजेंसी ने दिल्ली संपर्क करने का कहकर पल्ला झाड़ लिया।
टीआई को फोन कर सोनिया ने दबाव बनाया था : एएसपी के मुताबिक सोनिया ने बताया, बिल्डर विजेंद्र छाबड़ा से मुंबई यात्रा के दौरान मुलाकात होने के बाद उसने खुद के एडीजी की बहन बताकर प्रभाव डाला था। विजेंद्र का तेजाजीनगर थाने में जमीन को लेकर विवाद है। सोनिया ने खुद के प्रभाव व अफसर की बहन होने का हवाला दोकर छाबड़ा को उसके जमीन का मामला उसके पक्ष में कराने की डील की थी।
लगातार वह बिल्डर से मिलने लगी थी। सोनिया यह मामला निपटने के बाद अच्छी खासी रकम लेती। यह भी पता चला कि कई जमीन कारोबारी, जिसमें जेल जा चुके विवादास्पद कॉलोनाइजर से भी सोनिया संपर्क में थी और उन्हें भी पुलिस से मदद दिलाने का झांसा दे रखा था।
इसी मामले में तेजाजीनगर टीआई को फोन कर सोनिया ने दबाव बनाया था, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआई गिरीश कवरेती के मुताबिक उनके मामले में सोनिया को गिरफ्तार किया है। विजेंद्र छाबड़ा अभी शहर से बाहर हैं, उन्हें नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया जाएगा।
उसे लाखों रुपए मिलने वाले थे : पुलिस अफसरों की बहन बन वीआईपी सुविधा लेने वाली सोनिया शर्मा व उसके साथी कृष्णा को रिमांड अवधि खत्म होने के एक दिन पहले ही शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में सोनिया ने ज्यादा सहयोग नहीं किया। इतना जरूर पता चला है कि सोनिया ने बिल्डर से उसके जमीन के मामले को पक्ष में हल कराने के लिए डील की थी, जिसके निपटने पर उसे लाखों रुपए मिलने वाले थे। यहीं नहीं, वह जेल जा चुके कॉलोनाइजरों के भी लगातार संपर्क में थी।
एएसपी रुपेश द्विवेदी व सीएसपी वंदना चौहान ने सोनिया से घंटों पूछताछ की। पहले मामले में सीएसपी ज्योति उमठ को भी शामिल किया गया था, लेकिन सोनिया से पुराने संपर्क होने की बात सामने आने पर उन्हें पूछताछ में शामिल नहीं किया गया। पुलिस ने सोनिया को 5 मई तक रिमांड पर लिया था, लेकिन पूछताछ खत्म होने के कारण शुक्रवार को ही कोर्ट में पेश कर दिया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Saturday, May 19, 2018

46 ए आर टी ओ के तबादले रायबरेली में जानिए कौन बना

यूपी में 46 एआरटीओ के तबादले हुए

रुप नारायण चौधरी ARTO प्रशासन आजमगढ़

उदयवीर सिंह ARTO प्रवर्तन जौनपुर बनाए गए

अनीता सिंह ARTO प्रवर्तन-2 मुख्यालय

संदीप कुमार पंकज ARTO प्रशासन कुशीनगर

दीपक कुमार शाह ARTO प्रशासन हरदोई

अवधेश कुमार ARTO प्रशासन मऊ बनाए गए

अरविंद कुमार त्रिवेदी ARTO प्रशासन फतेहपुर

अश्वनि कुमार सिंह ARTO प्रवर्तन अमरोहा

सौरभ कुमार ARTO प्रवर्तन इटावा बनाए गए

संजीव कुमार गुप्ता ARTO प्रवर्तन-3 लखनऊ

अरुण कुमार ARTO प्रशासन रामपुर बनाए गए

पुष्पांजलि मित्रा गौतम ARTO प्रवर्तन अमेठी

ब्रजेश कुमार अस्थाना ARTO प्रवर्तन प्रथम फैजाबाद

संतोष कुमार सिंह ARTO प्रवर्तन आजमगढ़

अमिताभ राय ARTO प्रवर्तन पीलीभीत

संदीप कुमार जायसवाल ARTO प्रवर्तन रायबरेली

हेमचंद्र गौमत ARTO प्रशासन एटा

रामप्रकाश मिश्रा ARTO प्रवर्तन प्रथम सहारनपुर

सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ARTO प्रवर्तन प्रथम गोरखपुर

उदित नारायण ARTO प्रवर्तन प्रथम सीतापुर

सुहैल अहमद ARTO प्रवर्तन बदायूं

रंजीत सिंह ARTO प्रशासन अलीगढ़

सुभाष चंद्र राजपूत ARTO प्रवर्तन बागपत

रामचंद्र भारतीय ARTO प्रशासन महाराजगंज

लाल बहादुर ARTO प्रशासन अमेठी

ज्ञान मोहन ARTO प्रवर्तन-2 आगरा

संजय कुमार तिवारी ARTO प्रशासन रायबरेली

राजेश कुमार गंगवार ARTO मुख्यालय लखनऊ

संजय कुमार झा ARTO प्रशासन कन्नौज

शंकर जी सिंह ARTO प्रशासन कौशाम्बी

एसके सिंह ARTO प्रवर्तन प्रथम फतेहपुर

राजेश सिंह ARTO प्रवर्तन प्रथम मथुरा

कहकशां खातून ARTO प्रवर्तन मऊ

राजेश ARTO प्रशासन कासगंज

भूपेश कुमार गुप्त ARTO प्रवर्तन-2 इलाहाबाद

शिवशंकर सिंह ARTO प्राविधिक बरेली

प्रवीण कुमार सिंह ARTO प्रशासन सीतापुर

अभिषेक कनौजिया ARTO प्रवर्तन-2 फतेहपुर

डॉ सियाराम वर्मा ARTO प्रशासन इलाहाबाद

विनीत कुमार मिश्रा ARTO प्रवर्तन मुजफ्फरनगर

साहदेव पाल ARTO प्रशासन कानपुर देहात

अनिल कुमार सिंह ARTO प्रशासन आगरा

मुहम्मद हसीब ARTO प्रशासन फर्रूखाबाद

सुरेंद्र सिंह ARTO प्रशासन बागपत

प्रशांत तिवारी ARTO प्रवर्तन-4 नोएडा

राम सिंह ARTO प्रवर्तन गाजीपुर

Friday, May 18, 2018

सुबह 10 बजे की खबर

सुबह 10 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡जम्मू-कश्मीर- प्रधानमंत्री मोदी का आज जम्मू-कश्मीर दौरा, लेह में जोजिला टनल की रखेंगे आधारशिला, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रहेंगे मौजूद, 14 किलोमीटर की होगी जोजिला टनल, एशिया की सबसे लंबी टनल सड़क परियोजना, जोजिला टनल श्रीनगर और लेह को जोड़ेगी, 6800 करोड़ की लागत से होगी तैयार।

➡कर्नाटक- कर्नाटक में बीजेपी का बहुमत परीक्षण आज, आज शाम 4 बजे विधानसभा में शक्ति परीक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने BJP को समय देने से मना किया था, कर्नाटक विधानसभा में आज बहुमत परीक्षण होगा।

➡दिल्ली- पीएम नरेंद्र मोदी आज रूस के लिए होंगे रवाना, रूस के सूची में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात, दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।

➡दिल्ली- मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, एनसीआर में आंधी के साथ बारिश की सम्भावना, ‘नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 2 घंटे में आंधी-बारिश’, महेंद्रगढ़, कोसली, गुरुग्राम, फरीदाबाद में सम्भावना, बल्लभगढ़, मनेसर में आंधी-बारिश की सम्भावना।

➡दिल्ली- कर्नाटक में प्रोटेम स्पीकर को लेकर सुनवाई, जस्टिस सीकरी की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी, कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर को SC में चुनौती दी है।

➡लखनऊ- सचिवालय कोऑपरेटिव बैंक चुनाव का मामला, बैंक में फर्जी नियुक्ति,घोटाले की फाइल तलब, CM योगी ने सचिवालय प्रशासन को भेजा पत्र, कानून की धज्जियां उड़ाकर करोड़ों का घोटाला, पूर्व सभापति लल्लू सिंह पर अफसर मेहरबान, बिना किसी कार्रवाई रिटायर हुआ लल्लू सिंह, सीएम के सख्त रुख से अफसरों में बेचैनी, लल्लू सिंह की मिलीभगत से करोड़ों पार किए।

➡लखनऊ- शकुंतला मिश्रा विवि में दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और सीएम 10.30 बजे कार्यक्रम में जाएंगे, अटल प्रेक्षागृह विवि परिसर में कार्यक्रम।

➡लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज खाली करेंगे आवास, लखनऊ स्थित सरकारी आवास आज खाली करेंगे, नोटिस पीरियड के अंदर ही खाली करेंगे 4 केडी, गृहमंत्री अपने गोमतीनगर आवास में शिफ्ट होंगे, आवास खाली करने वाले पहले पूर्व सीएम बनेंगे।

➡लखनऊ- 27 लाख डकार गए डाकघर के बाबू और एजेंट, खातों में फर्जीवाड़ा करके उपभोक्ताओं को चूना, डालीगंज डाकघर के बाबू-एजेंट ने खेल किया।

➡लखनऊ- लामार्ट ब्वायज कॉलेज पर कड़ी कार्रवाई होगी, एकमुश्त फीस जमा कराने पर होगी कार्रवाई, मान्यता रद्द होने की कार्रवाई हो सकती है, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मामला संज्ञान में लिया।

➡लखनऊ- यूपी में 46 एआरटीओ के तबादले हुए, रुप नारायण चौधरी ARTO प्रशासन आजमगढ़, उदयवीर सिंह ARTO प्रवर्तन जौनपुर बनाए गए, अनीता सिंह ARTO प्रवर्तन-2 मुख्यालय, संदीप कुमार पंकज ARTO प्रशासन कुशीनगर, दीपक कुमार शाह ARTOप्रशासन हरदोई, अवधेश कुमार ARTO प्रशासन मऊ बनाए गए, अरविंद कुमार त्रिवेदी ARTO प्रशासन फतेहपुर, अश्वनि कुमार सिंह ARTO प्रवर्तन अमरोहा, सौरभ कुमार ARTO प्रवर्तन इटावा बनाए गए, संजीव कुमार गुप्ता ARTO प्रवर्तन-3 लखनऊ, अरुण कुमार ARTO प्रशासन रामपुर बनाए गए, पुष्पांजलि मित्रा गौतम ARTO प्रवर्तन अमेठी, ब्रजेश कुमार अस्थाना ARTO प्रवर्तन प्रथम फैजाबाद, संतोष कुमार सिंह ARTO प्रवर्तन आजमगढ़, अमिताभ राय ARTO प्रवर्तन पीलीभीत, संदीप कुमार जायसवाल ARTO प्रवर्तन रायबरेली, हेमचंद्र गौमत ARTO प्रशासन एटा, रामप्रकाश मिश्रा ARTO प्रवर्तन प्रथम सहारनपुर, सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ARTO प्रवर्तन प्रथम गोरखपुर, उदित नारायण ARTO प्रवर्तन प्रथम सीतापुर, सुहैल अहमद ARTO प्रवर्तन बदायूं, रंजीत सिंह ARTO प्रशासन अलीगढ़, सुभाष चंद्र राजपूत ARTO प्रवर्तन बागपत, रामचंद्र भारतीय ARTO प्रशासन महाराजगंज, लाल बहादुर ARTO प्रशासन अमेठी, ज्ञान मोहन ARTO प्रवर्तन-2 आगरा, संजय कुमार तिवारी ARTO प्रशासन रायबरेली, राजेश कुमार गंगवार ARTO मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार झा ARTO प्रशासन कन्नौज, शंकर जी सिंह ARTO प्रशासन कौशाम्बी, एसके सिंह ARTO प्रवर्तन प्रथम फतेहपुर, राजेश सिंह ARTO प्रवर्तन प्रथम मथुरा, कहकशां खातून ARTO प्रवर्तन मऊ, राजेश ARTO प्रशासन कासगंज, भूपेश कुमार गुप्त ARTO प्रवर्तन-2 इलाहाबाद, शिवशंकर सिंह ARTO प्राविधिक बरेली, प्रवीण कुमार सिंह ARTO प्रशासन सीतापुर, अभिषेक कनौजिया ARTO प्रवर्तन-2 फतेहपुर, डॉ सियाराम वर्मा ARTO प्रशासन इलाहाबाद, विनीत कुमार मिश्रा ARTO प्रवर्तन मुजफ्फरनगर
साहदेव पाल ARTO प्रशासन कानपुर देहात, अनिल कुमार सिंह ARTO प्रशासन आगरा, मुहम्मद हसीब ARTO प्रशासन फर्रूखाबाद, सुरेंद्र सिंह ARTO प्रशासन बागपत, प्रशांत तिवारी ARTO प्रवर्तन-4 नोएडा, राम सिंह ARTO प्रवर्तन गाजीपुर, प्रवीण सिंह ARTO  लखनऊ से प्रशासन सीतापुर

➡गोरखपुर- अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान, राप्ती नदी के किनारे हाबर्ट बंधे पर छापा, 1 हजार क्विंटल लहन किया गया नष्ट,  200 लीटर शराब पुलिस ने की बरामद , पुलिस ने सैकड़ों भट्ठियां तोड़ी, कारोबारी फरार।

➡गोरखपुर- 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने फरार अपराधी जुल्फिकार को पकड़ा, कैम्पियरगंज,चिलुआताल पुलिस की कार्रवाई, भाई की हत्या कर फरार चल रहा था बदमाश।

➡रामपुर- मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर बन रही गुमटी, गुमटी बनाने में सरकारी धन का गोलमाल, कच्ची और घाटिया ईंट से बन रही गुमटी, ठेकेदारों और रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत, सिविल लाइन क्षेत्र के भमरौआ का मामला।

➡हापुड़- फीस बढ़ोत्तरी को लेकर धरना प्रदर्शन, 500 अभिभावक दीवान पब्लिक स्कूल में धरने पर बैठे, फीस बढ़ाये जाने से नाराज हैं अभिभावक, दीवान पब्लिक स्कूल में किया जमकर हंगामा, स्कूल की मनमानी से परेशान हैं अभिभावक, मेरठ रोड़ पर है दीवान पब्लिक स्कूल।

➡बस्ती- बस्ती डीएम सुशील मौर्या पर अवैध खनन कराने का गंभीर आरोप, अवैध खनन पर सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीएम बस्ती सुशील मौर्या की लगायी फटकार, कमिश्नर देवीपाटन मंडल करेंगे DM की जांच।

➡कानपुर- जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, दूल गांव के रहने वाले थे दोनों लोग, दुकानों पर बेची जा रही जहरीली शराब, आबकारी विभाग,पुलिस की मिलीभगत, अधिकारियों के शह पर बन बिक रही शराब, कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की घटना।

➡कानपुर- जहरीली शराब पीने से 2 की मौत का मामला, कई लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल रेफर, बिना पोस्टमार्टम के कर रहे थे अंतिम संस्कार, मौके पर पहुंची सचेंडी पुलिस को लोगों ने खदेड़ा, आबकारी विभाग की लचर व्यवस्था का नतीजा, जहरीली शराब कारोबारियों को मिल रहा संरक्षण, सचेंडी के धूल गांव,आपपास के गांव में कारोबार।

➡नोएडा- एसएसपी ने ऑटो से किया शहर का भ्रमण, सुबह 4 बजे ऑटो से भ्रमण पर निकले SSP, SSP ने शहर की व्यवस्था का लिया जायजा, PCR पर तैनात सिपाही को किया सस्पेंड, पुलिसकर्मियों के कार्य को देखने निकले SSP, SSP के भ्रमण से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप।

➡मेरठ- बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, किसानों का विरोध प्रदर्शन और  महापंचायत, शताब्दी नगर में पानी की टंकी पर चढ़े किसान, प्राधिकरण के खिलाफ चल रहा है सत्याग्रह, 5 दिन के अनशन के बाद आज महापंचायत, मांगे नहीं मानी गई तो करेंगे आत्मदाह-किसान, किसानों ने दोपहर 12 बजे तक का दिया समय।

➡शामली- चरस के साथ 2 तस्करों के पड़े जाने का मामला, पकड़ी गई चरस कैराना में होनी थी सप्लाई, पूछताछ में कैराना से जुड़े तार,पुलिस अलर्ट पर, मामले में खुफिया विभाग को किया गया अलर्ट, नोएडा एसटीएफ ने एक तस्कर को किया अरेस्ट, गिरफ्तार कर युवक को अपने साथ ले गई STF.

➡गाजियाबाद- बिना मान्यता संचालित स्कूलों की सूची जारी, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की जारी की सूची, जांच में 40 नए स्कूल पाए गए,जुर्माना वसूला, 2 दिन अभियान चलाकर की गई स्कूलों की जांच।