Thursday, May 3, 2018

दिन भर की बड़ी खबर

➡ दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान- योगी के कर्नाटक जाने से प्रभाव पड़ेगा, एएमयू के विवाद पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी, जिन्ना भारत का आदर्श नहीं है, न ही भारतीय मुसलमानों के आदर्श हैं, इस मुद्दे पर कैसा विवाद।

➡ दिल्ली: SC परिसर में कावेरी जल विवाद को लेकर प्रदर्शन, पेड़ पर चढ़कर किसान ने आत्महत्या की कोशिश की, पेड़ पर चढ़े किसान को उतरा गया, कावेरी जल विवाद पर बोले केके वेणुगोपाल, कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के मसौदे को रखना होगा, केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखना होगा मसौदा, पीएम के दौरे की वजह से मंजूरी नहीं मिली है।

➡ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से भारी तबाही, आगरा में आंधी-तूफान से 40 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग आगरा में घायल, आगरा में तूफान से फसलों को भारी नुकसान, बिजनौर में 3, बरेली में 1, सहारनपुर में 2 की मौत, चित्रकूट, रायबरेली, उन्नाव में 1-1 की मौत, आंधी-तूफान में सैकड़ों मवेशियों की भी मौत, आंधी-तूफान से हजारों एकड़ फसल को नुकसान, कानपुर, लखनऊ में भी तूफान से भारी नुकसान।

➡ लखनऊ: 6 रूटों पर फर्राटा भरेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 2.40 करोड़ से बनेगा मुख्य चार्जिंग सेंटर, 31 सीटर होंगी बसें,50 सवारियों बैठ सकेंगी, नगरीय परिवहन निदेशालय से अनुबंध, टाटा मोटर्स के बीच होगा अनुबंध, बसों की आपूर्ति,रखरखाव को लेकर समझौते, पहले चरण,दूसरे चरण में 20 - 20 बसें चलेंगी, 15 से 45 रुपये होगा यात्री किराया, शहीद पद स्थित सूडा ऑफिस में कार्यक्रम।

➡ लखनऊ: , कानपुर देहात का घूसखोर लेखपाल सस्पेंड, घूसखोर लेखपाल के खिलाफ FIR दर्ज, बिना घूस लिए काम नहीं करता था लेखपाल, डीएम ने लेखपाल अभिषेक गुप्ता पर की FIR,

➡ लखनऊ: राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर होगी समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय राजमार्ग,परिवहन मंत्रालय दिल्ली में बैठक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लेंगे समीक्षा बैठक, बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के अफसर होंगे शामिल, लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष भी जाएंगे, चीफ इंजीनियर, अपर मुख्य सचिव होंगे शामिल, नई सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाएगा।

➡ बुलंदशहर: 48 घण्टे में 7वां शव मिलने से हड़कंप, झाड़ियों में मिला मासूम बच्चे का शव, कूड़ा खोजने का काम करता था मासूम, बीसा कॉलोनी में रहता है मासूम का परिवार, हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका, देहात कोतवाली के भूड़ चौराहे पर मिला शव, 48 घंटे में अलग-अलग क्षेत्रों में 7 शव बरामद।

➡ आगरा: आगरा में आंधी और तूफान का कहर, जिले में अब तक 36 लोगों की मौत, बारिश-तूफान ने 36 लोगों की जान ली, डीएम आगरा ने मौतों की पुष्टि की, आगरा में कल से अब तक 36 की मौत, ताजनगरी में लोगों में दहशत का माहौल, तूफान से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा।

➡ कानपुर: पिता अपने बेटे के शव की कर रहा हिफाजत, इंसाफ के लिए कर रहा शव की हिफाजत, सबूत नष्ट न होने के लिए नहीं किया दाह संस्कार, 11 माह से मिट्टी में दफना रखा शव, दो बार हो चुका है शव का पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम, FSL रिपोर्ट में हत्या का अंदेशा, दोनों रिपोर्टों में भिन्नता पर उलझी पुलिस, दोनों रिपोर्टों में उलझी शिवराजपुर पुलिस, नदी में नहाते समय हुई थी डूबने से मौत, पिता ने दोस्तों पर लगाया है हत्या का आरोप, 21 बार से ज्यादा लगा चुके है न्याय की अर्जी, पुलिस, प्रशासन से लगा चुके न्याय की अर्जी।

➡ प्रतापगढ़: स्वच्छ भारत मिशन का बन रहा मजाक, संगम मेडिसर्व प्रा. लि. पर गंभीर आरोप, बायो मेडिकल कचरा उठाने का मामला, अस्पतालों,नर्सिंगहोम से जमकर वसूली, नर्सिंगहोम से रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली, मकनमाने तरीके से हो रही वसूली से आक्रोश, इलाहाबाद की कंपनी को बायोमैट्रिक कचरा उठाने का ठेका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया कंपनी को ठेका, रजिस्ट्रेशन के बाद सर्विस के नाम पर भी वसूली, सीएमओ ऑफिस के लोगों की है मिलीभगत, अधिकारियों को मिलाकर बढ़ा दिया सर्विस रेट, कंपनी की मनमानी से नाराज प्राइवेट अस्पताल संचालक।

➡ अलीगढ़: AMU में जिन्ना की फोटो का मामला, RSS कार्यकर्ता ने इनाम घोषित किया, आमिर रशीद ने घोषित किया इनाम, 51 हजार का इनाम किया घोषित, जिन्ना की तस्वीर हटाने पर मिलेगा इनाम, अन्य की तस्वीर लगाने पर भी इनाम, महापुरुष की तस्वीर लगाने पर 1 लाख का इनाम।

➡ प्रतापगढ़: जलनिगम में करोड़ों के घोटाले का मामला, जल निगम घोटाले के अधिकारी गिरफ्तार, एक्सईएन,जेई,एई को किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल में हो रहा मेडिकल, सीजीएम कोर्ट में किए जाएंगे पेश, एक्सईएन राजेश खरे गिरफ्तार, जेई सुधीर,एई आरके श्रीवास्तव गिरफ्तार, सीएम योगी के आदेश पर कार्रवाई।

No comments:

Post a Comment