दोपहर 2 बजे की बड़ी ख़बरें...................
➡ दिल्ली: BJP के सदानंद गौड़ा ने लगाया गंभीर आरोप, वोटर आईडी मिलने के मामले में बयानबाजी शुरू, राज राजेश्वरी में कांग्रेस प्रत्याशी ने बनवाई है आईडी, 15 हजार फेक वोटर आईडी कार्ड बनाए हैं-बीजेपी, राज राजेश्वरी नगर में चुनाव रद्द करने की मांग, बीजेपी ने इस मामले में पुलिस से की है शिकायत, ‘कांग्रेस के उम्मीदवार मुनिरत्न नायडू का हाथ है।
➡ दिल्ली: वोटर ID कार्ड मामले में रणदीप सुरजेवाला का बयान- रात में बीजेपी की झूठ की पोल खुल चुकी है, रात में भाजपा ने मिडनाइट ड्रामा किया है, भाजपा औंधे मुंह गिर चुकी है और मुंह छिपा रही है, राजा राजेश्वरी कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं, राजा राजेश्वरी दोबारा जीत रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार रहे, इसलिए हो रहा ड्रामा, वोटर आईडी कार्ड बरामदगी वाला फ्लैट बीजेपी नेता का है।
➡ लखनऊ: बीटीसी अभ्यर्थियों ने अनुपमा जायसवाल के घर का घेराव, ज्वाइनिंग लेटर न मिलने से नाराज हैं बीटीसी अभ्यर्थी, 12460 बीटीसी अभ्यर्थियों को नहीं मिल रहा ज्वाइनिंग लेटर, शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल के आवास का किया घेराव, 7000 अभ्यर्थी शून्य जनपद से चयनित हैं उम्मीदवार, सभी अभ्यर्थी निशांतगंज स्थित SCIRT कार्यालय पहुंचे।
➡ लखनऊ: सांसद हरि नारायण राजभर का बयान- राजभर ने अपने ही लेटर को बताया फर्जी, कुछ काम है जिनको करवाना है, कोई भी पत्र हमने नहीं लिखा, मऊ में 7 महीने से नहीं बटा पुष्टाहार, सरकार के कामों से संतुष्ट हूं,नाराज़गी नहीं है।
➡ लखनऊ: कैराना उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, कैराना में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस, कैराना उपचुनाव से कांग्रेस पीछे हटी, नूरपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी, विपक्षी एकता के नाम पर कांग्रेस का सरेंडर! तड़क-भड़क के बाद इमरान मसूद घर बैठे, RLD-सपा प्रत्याशी को कांग्रेस का समर्थन।
➡ लखनऊ: 5 एसई प्रमोशन पाकर चीफ इंजीनियर बने, मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया प्रमोशन, राकेश कुमार गुप्ता चीफ इंजीनियर बने, चंद्रभान राम, जगदीश सिंह चीफ इंजीनियर बने, चंद्रशेखर विश्वकर्मा चीफ इंजीनियर बने, अनिल कुमार सिंह सेंगर चीफ इंजीनियर बने, सिंचाई विभाग में 18 एक्सईएन के प्रमोशन, 18 एक्सईएन प्रमोशन पाकर एसई बने, मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रमोशन को दी मंजूरी।
➡ लखनऊ: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान- महाराणा प्रताप जयंती पर सबको बधाई, जयंती मनाने की हलचल दूसरी तरफ ज्यादा, महाराणा प्रताप आदर्श वीर थे, इतिहास और धारणा को कोई बदल नहीं सकता, महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान को जिंदा रखा, महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई, उनके सम्मान में छुट्टी घोषित की थी, भाजपा जितना रोकेगी उतना सम्मान करेंगे, हमारी सरकार बनेगी फिर छुट्टी घोषित करेंगे, राजनीतिक परिस्थितियां दिन पर दिन बदल रही, महापुरुष भी बांट दिए गए, हमें हिन्दू होकर भी हिन्दू नहीं मान रहे, भाजपा पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में साधा निशाना, हम जोड़ने के वो तोड़ने के नज़रिए से देखते हैं, गुजरात चुनाव में खिलजी पर चर्चा करने लगे, अब टीपू और अलीगढ़ का मामला ले आए, कभी विकास रोज़गार पर भी चर्चा करेंगे, हम अमरीका से बहुत पीछे हैं, राजनीतिक लाभ के मुद्दे लेकर आते हैं ये, देश बनाने में सबके पूर्वजों ने काम किया।
➡ कानपुर: हैटल अस्पताल में बनी मोर्चरी हुई बदहाल,करोड़ों रुपए की लागत से बनी है मोर्चरी, जमीन पर खुले में रखे जाते हैं शव, अधिकारियों की अनदेखी के चलते बदहाल, काफी समय से खराब है वातानुकूलित मोर्चरी, दो दिन शव रखने पर हो जाते हैं क्षतिग्रस्त, प्रिंसिपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज लापरवाह, सीएमओ की लापरवाही से भारी अव्यवस्था, अव्यवस्था की भेंट छड़ी वातानुकूलित मोर्चरी।
➡ अलीगढ़: जिन्ना की फोटो को लेकर देंगे गिरफ्तारी, आज बीजेपी कार्यकर्ता देंगे अपनी गिरफ्तारी, केपी इंटर कॉलेज के पास से निकलेंगे भाजपाई, एसएसपी दफ्तर पर देंगे अपनी गिरफ्तारी, हिन्दुओं की गिरफ्तारी से नाराज हैं भाजपाई, तुर्कमान गेट से एसएसपी दफ्तर तक प्रदर्शन।
➡ बागपत: दबंगों की पिटाई से युवक की मौत का मामला, लोगों ने बहू-बेटियों को भेजा गांव से बाहर, विशेष समाज के 10 परिवार करेंगे पलायन, दबंग दे रहे बहू-बेटियों को उठाने की धमकी, 6 आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दहशत, मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को भेजा नोटिस, पुलिस अधिकारियों को दिए नजर रखने के आदेश, सिंघवाली अहीर क्षेत्र के कमाला गांव का मामला।
➡ बागपत: परेशान छात्रा ने घर से निकलना किया बंद, शोहदों से परेशान छात्रा ने निकलना किया बंद, आए दिन घर में चिट्ठी डालकर कर रहे परेशान, BJP जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 3 लोगों पर आरोप, विरोध करने पर जिलाध्यक्ष के बेटे ने पीटा, छात्रा के पिता की जमकर की पिटाई, जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 3 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस आरोपियों को नहीं कर पाई गिरफ़्तार, थाना छपरौली क्षेत्र इलाके का मामला।
➡ हरदोई: एशिया की न.-1 चीनी मिल का सौदा कौड़ियों में, हरदोई में है बन्द पड़ी लक्ष्मी शुगर मिल, 1 अक्टूबर 1934 में लगाई गई थी मिल, अमृतसर के सेठ वंशीधर ने लगाई थी मिल, 2 हजार श्रमिकों को मिला था काम, 26 मार्च 2011 में बिकी थी मिल की सम्पति, मात्र 200 करोड़ की कीमत की थी चीनी मिल, लुटेरों ने खरीदी थी महज 8 करोड़ 20 लाख में।
➡ हरदोई: जिले के अफसरों की लापरवाही उजागर, ग्रामसभा घोटाला पर अधिकारी डाल रहे पर्दा, ODF, स्वच्छ भारत मिशन में लाखों का घोटाला, कई लोगों को 2-2 बार दिए गए शौचालय, पात्रों को न देकर अपात्रों को दिए गए आवास, ग्रामीण न्याय के लिए चक्कर लगा रहें, भरखनी ब्लॉक के नगला प्रहलादपुर का मामला।
➡ रामपुर: काजिम अली खान समेत 5 लोगों पर केस दर्ज, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के बेटे हैं काजिम अली, श्रम विभाग ने कोतवाली में लिखाई है रिपोर्ट, काजिम पर ढाई एकड़ जमीन बेचने का आरोप, जमीन बेचने खरीदने वालों समेत कई पर केस, दिल्ली-लखनऊ हाइवे किनारे है अरबों की जमीन, सिविल लाइन में दर्ज कराई गई सभी पर रिपोर्ट।
➡ प्रतापगढ़: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भूत का डर, स्कूल में बीतती हैं दहशत और खौफ भरी रातें, मासूमों की डर चीख को नहीं सुनता कोई अधिकारी, अनजान जानवर और दरवाजे खिड़कियों की आवाज, रात में एक कमरे में बंद कर दिए जाते हैं 40 मासूम, खौफ और दहशत से कई बच्चे हुए बीमार, झाड़ फूंक और ओझाओं के परिजन लगा रहे चक्कर, हर रोज बच्चे विद्यालय छोड़ कर जा रहे घर, शिक्षिकाएं कर्मचारी रात होते ही हो जाते हैं फरार, दूसरे किराए के मकान में रहती हैं शिक्षिकाएं, भूखी रखी जाती हैं यहां गरीबों की बच्चियां, शिकायत करने पर शिक्षिकाएं करती है पिटाई, जिस जमीन पर पढ़ते हैं उसी पर सब सो जाते हैं, विद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नहीं है व्यवस्था, सरकार के लाखों बर्बाद फिर भी बच्चियां असुरक्षित, संडवा चंद्रिका में है आवासीय विद्यालय, प्रभारी बीएसए ने दिए जांच के आदेश, 3 सदस्यीय जांच टीम लगाएगी दहशत का पता।
➡ हाथरस: सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किया सम्मानित, रामजीलाल सुमन ने SP को किया सम्मानित, 1 लाख रुपये नगद देकर किया सम्मानित, कुछ महीने पहले 15 लाख की हुई थी चोरी, एसपी सुशील घुले ने 18 लाख बरामद किए थे, एसपी ऑफिस पर पुलिस टीम को किया सम्मानित, 1 लाख रुपये अनाथ बच्चों को देंगे दान- SP, सादाबाद के बहरदोई क्षेत्र का मामला।
➡ मुरादाबाद: मुरादाबाद पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ पांडेय, महेंद्रनाथ पांडेय का मुरादाबाद से बयान- बीजेपी नेता की हत्या का जल्द खुलासा होगा, ओपी राजभर कैबिनेट मंत्री हैं, उन्हें संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए, शराबबंदी का नीतिगत विषय है, भाजपा कभी शराबबंदी के प्रोत्साहन में नहीं रही, यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है, राम गोविंद चौधरी आत्मघाती नेता हैं, लोकतंत्र को मिट्टी में मिलाने वाले हैं चौधरी, हमें अनुशासन का पाठ न पढ़ायें।
➡ बरेली: बीबीएल स्कूल में बच्चे का नाम काटने का मामला, NCPCR ने डीएम से मांगी रिपोर्ट, 20 दिन में डीएम से रिपोर्ट देने को कहा, दस्तावेजों के साथ आख्या उपलब्ध कराने को कहा, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के भाई का है बीबीएल स्कूल, फीस जमा नहीं होने पर बच्चे का काट था नाम, स्कूल प्रबंधन ने काट दिया था बच्चे का नाम, प्रिंसिपल और मालिक पर दर्ज हुई थी एफआईआर।
➡ वाराणसी: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने साधा निशाना, बीजेपी जातिवाद नहीं तो मंत्री ऐसे क्यों चुनते हैं? जातियों को चुन-चुनकर मंत्री क्यों बनाया? माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के गठन में रिश्तेदार, बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के रिश्तेदार क्यों हैं ?,बीजेपी नेताओं के नाम लेकर साधा निशाना।
No comments:
Post a Comment