Tuesday, May 1, 2018

सुबह की ताजा खबर

➡  दिल्ली: पुलिस ने IPL गैंबलिंग गैंग का पर्दाफाश किया, गैंग के दो लोगों को किया गिरफ्तार, 2.8 लाख रुपये, 2 लग्जरी गाड़ियां,9 मोबाइल फोन बरामद।

➡  दिल्ली: PCS 2017 मुख्य परीक्षा का मामला पहुंचा SC, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पहुंची कोर्ट, आयोग-परीक्षा में सफल कुछ अभ्यर्थी पहुंचे सुप्रीमकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्री परीक्षा के पुर्नमुल्यांकन को कहा, रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है।

➡  लखनऊ: सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि के वीसी का कार्यकाल बढ़ा, प्रो.यदुनाथ दुबे को तीन माह का सेवा विस्तार, प्रो.टीएन सिंह काशी विद्यापीठ के नए वीसी, आईआईटी मुंबई में प्रोफेसर हैं टीएन सिंह, राज्यपाल राम नाईक ने दी मंजूरी।

➡  लखनऊ: सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का बयान- निजी क्षेत्र में यूनिवर्सिटी को भूमि का प्रस्ताव पास, भूमि के मानक को बदला गया, शहरी क्षेत्र के लिए 20 एकड़, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 50 एकड़ जमीन, कैबिनेट मीटिंग में 14 प्रस्ताव रखे गए, निजी क्षेत्र में यूनिवर्सिटी लाने में सहुलियत होगी, निवेश आएगा, सीतापुर-बहराइच मार्ग पर घाघरा नदी का सेतु, सेतु के पहुंच मार्ग को बजट का प्रस्ताव स्वीकृत, 37115 लाख की स्वीकृति का प्रस्ताव पास, करछना पॉवर प्लांट निर्माण का प्रस्ताव पास, जवाहर थर्मल प्लांट से जुड़ा प्रस्ताव पास,  ओबरा सी प्लांट के ट्रांसमिशन लाइन का प्रस्ताव पास,  ललितपुर में भवानी बांध परियोजना का बजट पास, अनुमोदित लागत 51274 लाख के व्यय का प्रस्ताव पास, ललितपुर में बंडई बांध परियोजना का बजट पास,  अनुमोदित लागत 30353 लाख के व्यय का प्रस्ताव, वन विभाग को जमीन आवंटन का प्रस्ताव पास, सोनभद्र में जमीन आवंटन का प्रस्ताव पास,  बदायूं-बिल्सी-बिजनौर सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास, 419 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, विश्व बैंक से पोषित योजना को कैबिनेट की मंजूरी, बुलंदशहर-अनूपशहर सड़क निर्माण को 171 करोड़ मंजूर, मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग के लिए 298 करोड़ मंजूर, एशियन विकास बैंक से निर्माण को मिली मंजूरी, गोला-शाहजहांपुर 2 लेन मार्ग निर्माण को मंजूरी,  विश्व बैंक से 418 करोड़ की मिली मंजूरी,  कप्तानगंज-नौरंगिया सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास,  कप्तानगंज-हाटा-गौरीबाजार-बरहज-रुद्रपुर सड़क बनेगी, 85 KM सड़क 384 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, अलीगंज-शोरो मार्ग के निर्माण को मिली मंजूरी,  162 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण को मंजूरी, सड़क निर्माण को 7 परियोजनाओं को मंजूरी मिली।

➡  लखनऊ: यूपी पुलिस अब पासपोर्ट सत्यापन करेगी, मोबाइल पासपोर्ट पुलिस ऐप ' का होगा प्रयोग, पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध-भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर डीजीपी का जोर, डीजीपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित का निर्देश, Tata कंसल्टेंसी सर्विस के अधिकारी देंगे प्रशिक्षण।

➡  लखनऊ: शहर में खुले पड़े नाले मौत को दे रहे दस्तक, मानसून आने पर नाले में गिरकर हो जाती हैं मौतें, निगम अधिकारी खुले नालों को पाटने में नहीं दिखा रहे रूचि, पीएम के स्वच्छता अभियान में सेंध लगा रहे अधिकारी, शंकरपुरवा क्षेत्र के रामधर्म कांटे के पास खुला नाला,कई बार पार्षद-नगर निगम अधिकारियों से की गई शिकायत।

➡  लखनऊ: बीजेपी प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव का बयान -जिन्ना पर स्वामी प्रसाद का निजी बयान, जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया।

➡  लखनऊ: सावरकर से बड़ा कोई क्रांतिकारी नहीं, सावरकर से बड़ा कोई दार्शनिक नही, यूपी दिवस को 2017 तक कोई नही मनाता था, राज्यपाल जी ने यूपी दिवस मनाने के लिए आदेशित किया, 68 सालों के बाद यूपी दिवस मनाया गया।

➡  लखनऊ: लखीमपुर खीरी में हर्ष फायरिंग पर डीजीपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, सभी एसएसपी,एसपी को हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के निर्देश जारी, प्रत्येक माह मासिक समीक्षा करें अधिकारी, अस्त्र-शस्त्र पकड़े जाने पर निरस्तीकरण हो, हर्ष फायरिंग रोकने को लेकर प्रचार प्रसार करें, हर्ष फायरिंग की घटना में मौत पर तत्काल केस हो, हर्ष फायरिंग की घटना पर होगी कार्रवाई।

➡  लखनऊ: राज्यपाल राम नाईक का बयान- यूपी बदल रहा है,शिक्षा का स्तर बढ़ा, अटल जी ने सर्व शिक्षा अभियान शुरू किया था, राज्यपाल के साथ मैं 28 विवि का वीसी भी हूं, यूपी में 6 केंद्रीय और 8 डीम्ड ,32 निजी विवि हैं, कुल 77 विवि हैं यूपी में ये एक बहुत बड़ी ताकत है।

➡  लखनऊ: यूपी प्रेस क्लब में मज़दूर दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का कार्यक्रम, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा।

➡  बाराबंकी: बाराबंकी के एनएच-28 दादरा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने राहगीरों को कुचला, हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत, कई लोग घायल,जिला अस्पताल भेजा गया, फैजाबाद से बाराबंकी जा रही थी बस, डीएम, सीएमओ समेत आलाधिकारी पहुंचे।

➡  प्रतापगढ़: गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, जमीनी विवाद में जानलेवा हमला हुआ था, पड़ोसियों ने बेहरमी से 40 वर्षीय युवक को पीटा, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, विश्वनाथगंज विधायक पर संरक्षण देने का आरोप, आरोपियों को संरक्षण दे रहे विश्वनाथगंज विधायक, जेठवारा के जगदीशपुर गांव का मामला, प्रतापगढ़ की जेठवारा पुलिस पूरी तरह फेल, जेठवारा में हर रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, प्रतापगढ़ का सबसे क्राइम क्षेत्र बना जेठवारा, अपराधियों की शरणस्थली है जेठवारा इलाका।

➡  हापुड़: डीएम की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप, समाधान दिवस में अधिकारियों पर कार्रवाई , अनुपस्थित होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई, 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश, डीएम ने लापरवाह अधिकारियों पर की कार्रवाई।

➡  इलाहाबाद: यूपी लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा टली, शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती परीक्षा टली, भर्ती को लेकर दाखिल याचिकाओं के चलते फैसला, कुछ अभ्यर्थियों को शामिल करने का दिया आदेश, 6 मई को होने वाली भर्ती परीक्षा 24 जून को , कोर्ट के आदेश के मद्देनजर परीक्षा तिथि में बदलाव, जीआईसी,जीजीआईसी में होनी है भर्ती।

➡  प्रतापगढ़: जल निगम में घोटाले का मामला, मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ी, जांच अधिकारी के समक्ष तत्कालीन अधिषासी अभियंता ने अभिलेख किए पेश, आरोपो को खारिज करते हुए अभिलेख पेश किए, उत्पीड़न बंद न हुआ तो कठघरे में खड़ा करूंगा, एडी क्या सीबीआई जांच फेस करने को तैयार हूं।

➡  इलाहाबाद: उन्नाव गैंगरेप, पिता की हत्या का मामला, हाईकोर्ट में कल होगी मामले की सुनवाई, कोर्ट ने 10 बजे CBI से मांगी है प्रोग्रेस रिपोर्ट, कोर्ट ने प्राथमिकी की विवेचना का दिया आदेश, CBI के 20 जून की प्राथमिकी की विवेचना का आदेश, अन्य प्राथमिकी की विवेचना का दिया है आदेश, आरोपियों की जमानत निरस्त कराने का भी आदेश, रेप केस में BJP विधायक कुलदीप सेंगर हैं आरोपी।

➡  इलाहाबाद: जानलेवा हमले के मामले में हाईकोर्ट ने हंडिया इलाहाबाद के पंकज यादव और पांच अन्य की गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस रिपोर्ट पेश होने तक रहेगी रोक, जानलेवा हमला, एससी/एसटी में केस है दर्ज।

➡  आजमगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, केशव मौर्य का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम, 4 मई केशव मौर्य का होगा जनपद आगमन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की करेंगे अध्यक्षता, जिला योजना समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम करेंगे रात्रि विश्राम, 5 मई को स्वच्छता अभियान में करेंगे शिरकत, जमुडीह के तरवां प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम

No comments:

Post a Comment