सुबह 9 बजे की बड़ी ख़बरें...................
➡ लखनऊ: राजबहादुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी से मुठभेड़, काकोरी इलाके में हुई बदमाशों से मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार, कृष्णानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आरोपी शुभकरण उर्फ करण को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर लगने के बाद से फरार चल रहा था, छुप-छुपकर दे रहा था घटनाओं को अंजाम, 25000 रुपए का इनामी था शुभकरण, वीरेंद्र और संजय भी किए गए गिरफ्तार।
➡ मुरादाबाद: दबंगों ने की करनपुर चौकी में तोड़फोड़, युवती के परिजनों ने की चौकी में तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थाने में मौजूद लड़के को उठा ले गए दबंग, लड़के पर लड़की को अगवा करने का आरोप, पुलिस ने लड़का-लड़की को बरामद किया, लड़की को नारी निकेतन सुरक्षित पहुंचाया, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद, देर रात पुलिस ने लड़के को किया बरामद, 60 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर का मामला।
➡ बाराबंकी: पटना-कोटा एक्सप्रेस के 2 पहिए उतरे, इंजन के 2 पहिए ट्रैक से नीचे उतरे, ट्रैक पर पड़ी लकड़ियों के चलते हुआ डिरेल, स्थिति सामान्य, सभी बोगियां सुरक्षित, दरियाबाद के पतुलकी के पास की घटना।
➡ कानपुर: साड़ी कारोबारी संजय अग्रवाल को किया अरेस्ट, 33 लाख रुपए का चेक बाउंस मामले में कार्रवाई, कोर्ट से जारी हुआ था गैर जमानती वारंट, पिता की गिरफ्तारी का विरोध करने पर झड़प, साड़ी कारोबारी के बेटे की पुलिस से हुई झड़प, कारोबारी के बेटे को भी हिरासत में लिया, चकेरी थाना इलाके का मामला।
➡ लखीमपुर खीरी: कमरे में युवक का शव मिलने का मामला, पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त की, शराब कारोबारी विजय जायसवाल का था शव, गला दबाकर हत्या की थी आशंका, आरोपी अनुज की तलाश में जुटी पुलिस, शहर के पलिया बस स्टैंड के पीछे का मामला।
➡ कासगंज: सहावर में बदमाशों की आहट से हड़कंप, खेत में छुपे हुए थे बदमाश, बदमाशों को ग्रामीणों और पुलिस ने घेरा, दोनों ओर से हो रही फायरिंग, हंसनगर इलाके में हुई जमकर फायरिंग, एसपी पीयूष श्रीवास्तव भी रहे मौजूद।
➡ कन्नौज: तिर्वा कोतवाल को एसपी ने किया लाइन हाजिर, रविन्द्र कुमार वशिष्ठ को किया लाइन हाजिर, आमोद कुमार को मिला तिर्वा का चार्ज, अपराधों को रोकने में नाकाम रहने पर कार्रवाई, लापरवाही के चलते छिनी वशिष्ठ से कोतवाली।
➡ वाराणसी: रॉ का फर्जी एसएसपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई बड़े अपराधों में जेल जा चुका है आरोपी, प्रेम प्रपंच के एक मामले में हुई थी मारपीट, मारपीट के बाद रौब झाड़ने गया था धर्मेंद्र, चौक थाना पुलिस ने फर्जी SSP को पकड़ा।
➡ शामली: उपचुनाव में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर अलर्ट, हिंसा मुक्त बनाने के लिए बनाई गई योजना, उपचुनाव पर पुलिस की रहेंगी पैनी नजर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट, अराजक तत्वों के चयन में जुटा प्रशासन।
No comments:
Post a Comment