Monday, May 7, 2018

ताजा खबर

दोपहर 1:30 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡  दिल्ली: BJP अध्यक्ष अमित शाह आज कर्नाटक में रहेंगे, 11 बजे नरगुंद विधानसभा में जनसभा करेंगे, 3 बजे हरपन्नाहली में रोड-शो करेंगे, 5.30 बजे राजेशवरी में रोड-शो करेंगे, 7 बजे निलममंगला में सभा करेंगे।

➡  दिल्ली: कोलार जिले में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में मार्च करेंगे, 12 बजे रेलवे सर्कल से थिएटर सर्कल तक मार्च, 2.30 बजे होसकोटे में जनसभा करेंगे राहुल, 4 बजे देवनहल्ली में राहुल गांधी जनसभा करेंगे।

➡  दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का पूर्व सीएम पर बड़ा फैसला, यूपी के पूर्व CM को खाली करना होगा सरकारी घर, माया, मुलायम, अखिलेश यादव, एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, राजनाथको छोड़ना होगा घर, सुप्रीम कोर्ट ने घर खाली करने का दिया आदेश, पूर्व सीएम को सरकारी आवास नहीं, मुफ्त सरकारी आवास में रहना गैरकानूनी- कोर्ट।

➡  दिल्ली: CJI के खिलाफ महाभियोग विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में वेंकैया नायडू के फैसले को चुनौती, वेंकैया नायडू ने प्रस्ताव को खारिज किया था, इस मामले में कल देंगे आदेश – सुप्रीम कोर्ट, कांग्रेस सांसदों ने CJI हटाने की मांग की थी, CJI के खिलाफ प्रस्ताव खारिज होने की चुनौती।

➡  देहरादून: रुद्रपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल की गुंडई, समर्थकों के साथ टोल कर्मियों को विधायक ने गालियां दी, कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की की, हंगामे के चलते टोल वसूली बाधित रही, हाल में ही MLA ने दलित महिला को पीटा था, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

➡  दिल्ली: मौसम वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र प्रधान का बयान- 24 घंटे में एनसीआर में बारिश आ सकती है, स्कूलों को बंद करने की सलाह दी है, 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम खराब है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-उत्तराखंड में डिस्टर्बेंस, पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है, उत्तरी इलाकों में धूलभरी आंधी चल सकती है, मैदानी इलाकों में भी मौसम करवट लेगा, साइक्लोनिक सर्कुलेशन मजबूती पकड़ चुका है, वेस्ट यूपी में 17 जिलों को सावधान किया गया है।

➡  कर्नाटक: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- कांग्रेस की सरकार ने विकास नहीं किया, छत्रपति की मूर्ति तक नहीं लगने दी, देश के महापुरुष की मूर्ति नहीं लगने दी, छत्रपति ने भी एक आजादी दिलाई थी, कांग्रेस ने महापुरुषों के लिए कुछ नहीं किया, महापुरुषों, नागरिकों को अपमानित कर रही कांग्रेस, भ्रष्टाचार की कीमत जनता चुका रही है, किसानों ने कर्नाटक में आत्महत्याएं की, कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है, जनता का पैसा जनता में नहीं खर्च हो रहा, जनता का पैसा है कांग्रेस के खानदान का नहीं, बीजेपी सरकार ने जनता का पैसा बाहर निकाला, गरीब का बेटा भी सिंघासन पर बैठ सकता है, मैंने यूपी में किसानों का कर्ज माफ किया, यूपी में हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है, यूपी में 2 मई को तूफान आया था, प्रभावित परिवारों को सहायता दी गई, हम तूफान को रोक नहीं सकते हैं, प्रभावितों के आंसू हमने पोछे हैं, पीएम आवास यूपी में सबसे ज्यादा, शौचालय बनवाने में यूपी नम्बर वन, 36 लाख निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया, 65 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया, कांग्रेस की नजर सिर्फ पैसे पर रहती है, सिद्धारमैया को रुपया नजर आता है, किसान आत्महत्या करता है तो राहुल इटली जाते हैं।

➡  लखनऊ: बीजेपी नेता सतीश शर्मा पर गंभीर आरोप, दलित महिला वकील के साथ यौन शोषण, हाईकोर्ट का सीनियर वकील भी है आरोपी, विरोध करने पर पिटाई का भी लगा आरोप, नशीला पदार्थ खिलाकर किया यौन शोषण, बार काउंसिल में शिकायत पर कार्रवाई नहीं, पुलिस से शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई, कार्रवाई नहीं तो आत्मदाह करुंगी - पीड़िता, विरोध में दलित महिला ने अपने बाल काटे।

➡  लखनऊ: चीनी मिलों के घोटाले पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान- सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति की, सीबीआई मिल घोटाले की करेगी जांच, माया सरकार में 21 चीनी मिलें बेची गई थी, मिलों को बेचे जाने में धांधली का है मामला।

➡  लखनऊ: बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी, शिखा राय नाम की अभ्यर्थी अस्पताल में हुई भर्ती, नियुक्ति मांग को लेकर 8 दिन से प्रदर्शन कर रही थी।

➡  यूपी: 20 से 25 रुपए हुए आलू के दाम, बिचौलियों के चलते आलू के दाम बढ़े, आलू बाजार में बड़े बिचौलिए सक्रिय, किसानों की मेहनत पर बिचौलियों की मौज।

➡  कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का खुलासा, पुलिस ने प्रेमिका समेत आरोपियों को पकड़ा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका की 3 बार टूटी शादी, नाराज युवती के परिजनों ने की थी हत्या, हत्याकर शव खेत में रखे भूसे में दबा दिया था।

➡  रामपुर: माउंट लिकेरा स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्र के कपड़े उतार कर की पिटाई, परिजन छात्र को लेकर एसपी दफ्तर रवाना, स्कूल प्रबंधन का परिवार भी पहुंचा कोतवाली, शाहबाद कोतवाली में जमकर काटा हंगामा, टीचर और स्कूल को बदनाम करने का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के मामले की जांच में जुटी, शाहबाद कोतवाली में है माउंट लिकेरा स्कूल।

➡  बागपत: दबंगों की पिटाई से दलित युवक की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत, 4 दिन पहले गांव के दबंगों ने की थी पिटाई, सरियों से 7 दबंगों ने युवक को पीटा था, युवक के दोस्त पर लड़की ले जाने का आरोप, दबंग परिवार की लड़की ले जाने का आरोप, पुलिस 7 आरोपियों को भेज चुकी है जेल, सिंघावली अहीर के कमाला गांव का मामला।

➡  बरेली: स्कूल के बाहर से छात्र के अपहरण का मामला, 4 दिन बाद भी छात्र का नहीं लगा सुराग, सुभाष नगर के खालसा इंटर कॉलेज का छात्र, 10 साल के आकाश उर्फ अन्नू का अपहरण, छुट्टी के बाद छात्र का हुआ था अपहरण, सुभाषनगर थाने में एफआईआर दर्ज।

➡  कानपुर: अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल आज शहर में, विकास भवन में  प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, विकास कार्यों का जायजा लेंगे अपर मुख्य सचिव, गांव में रात्रि प्रवास कर सकते हैं मुकुल सिंघल।

➡  सीतापुर: आदमखोर कुत्तों के आतंक का मामला, सीतापुर के खैराबाद 12 बजे आईजी पहुंच रहे, सभी अधिकारी और टीम अलर्ट,पहुंचने के निर्देश, SDM लहरपुर को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश।

➡  इलाहाबाद: पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश का मामला, प्रारंभिक जांच में साजिश की बात आई सामने, ट्रैक के पास 3 फीट का कंक्रीट टुकड़ा मिला, रेलवे ने धारा 153 के तहत आरपीएफ पोस्ट फतेहपुर में दर्ज हुआ मुकदमा, आरपीएफ फतेहपुर करेगी मामले की जांच।

➡  वाराणसी: आरटीओ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, सरकारी कर्मचारियों का भी कर रही चालान, अधिकारियों के भी दोपहिया गाड़ी और कार का किया चालान।

➡  गोरखपुर: प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, औचक निरीक्षण में खुली गेहूं क्रय केंद्र की पोल, केंद्र पर नहीं था बोर्ड, घटतौली की थी शिकायत, खुले में रखे गेंहू के बोरे को देख लगाई फटकार, सीडीओ और एसडीएम सहजनवा भी रहे मौजूद, सहजनवा के कालेसर केंद्र का मामला।

➡  उन्नाव: पुलिस का बेशर्म चेहरा फिर आया सामने, पीड़ित परिवार पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय, पागल प्रेमी ने युवती पर चढ़ाया ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक तरफा प्यार में युवती पर चढ़ाया ट्रैक्टर, नामजद तहरीर के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, दारोगा पर समझौता बनाने का लगाया आरोप, आर्थिक स्तिथि खराब होने से नहीं हो रहा इलाज, शादी से इंकार करने पर चढ़ाया था ट्रैक्टर, उन्नाव थाना क्षेत्र की घटना।

No comments:

Post a Comment