रायबरेली
दो दिन पूर्व बरात से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने जांच के नाम पर थाने के एक सिपाही पर लूट का आरोप लगाया था और मामले की तहरीर थाने में दी गई थी लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पीड़ितों के साथ हरचंदपुर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मांग हुई कि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाने पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी महाराजगंज ने पीड़ित के बयान लिए और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
दो दिन पहले सुनील कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी शोभापुर थाना हरचंदपुर गांव के संदीप ¨सह पुत्र अमर राज ¨सह के साथ गोकुलपुर त्रिपुल गांव से बरात में शरीक होने के बाद वापस लौट रहे थे। रात में केटीएल के निकट पहुंचने पर उन्हें लघुशंका महसूस हुई तभी रात्रि गश्त में चल रहे इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी उधर से निकले और युवकों को खड़ा देखकर सिपाही को चेक करने के लिए भेजा। आरोप है कि सिपाही ने जांच के नाम पर भुक्तभोगी की जेब से मोबाइल व रुपये निकाल लिए थे। इसकी जानकारी भुक्तभोगी ने प्रधान प्रतिनिधि दीपू ¨सह को दी। बताते हैं थाने में मामले की तहरीर दी गई। इसमें सिपाही को आरोपित किया गया लेकिन जब इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को लगभग तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण थाने पहुंच गए और सिपाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी के बाद थाने पहुंचे सीओ महाराजगंज गोपीनाथ सोनी ने पीड़ित के बयान लिए और लोगों को समझाया कि आरोपित सिपाही के भी बयान लिए जाएंगे और सिपाही के खिलाफ दोषी होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। सिपाही को पुलिस लाइन जाना पड़ सकता है।
No comments:
Post a Comment