शाम 4 बजे की बड़ी ख़बरें...................
➡ दिल्ली: बिल्डर मोती गोयल की हत्या का खुलासा, दिल्ली पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पुलिस और बदमाश के बीच 5 राउंड फायरिंग, प्रह्लादपुर सब इंस्पेक्टर,हवलदार गंभीर घायल, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, बैरिकेटिंग में टक्कर मारकर भाग रहा था, टक्कर से बाद दो पुलिसकर्मी हुए घायल, कार्बाइन,पिस्टल पुलिस ने किया बरामद, हरेंद्र उर्फ प्रधान गौतमबुद्ध नगर निवासी है, प्रह्लादपुर क्षेत्र के एमबी रोड पर हुई मुठभेड़।
➡ लखनऊ: लारी में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही उजागर, व्यक्ति का 2 बार ऑपरेशन करने से मौत, ऑपरेशन के नाम पर 1.25 लाख रुपए लिए, लारी प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप, पीड़ित परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।
➡ लखनऊ: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया ट्वीट, इस देश का राष्ट्रवाद इतना कमजोर नहीं है, किसी की फ़ोटो से खतरे में पड़ जाए-शिवपाल, विश्वविद्यालयों को विवाद केन्द्र बनाया जा रहा, दुखद है इस समय विवाद केन्द्र बनाया जा रहा, महान संस्कृति के लिए यह संकट का दौर है ! विवि को लगातार विवादों का केन्द्र बनाया जा रहा।
➡ लखनऊ: प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल को लेकर बैठक, सड़क निर्माण में इस्तेमाल को लेकर बैठक, गन्ना संस्थान में बैठक बुलाई गई है, प्रमुख सचिव गन्ना की अध्यक्षता में बैठक, नई तकनीकी से सड़क में प्लास्टिक का इस्तेमाल।
➡ लखनऊ: सीएनडीएस के अध्यक्ष बने बीएल वर्मा, राज्पाल राम नाईक ने स्वीकृति प्रदान की, यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन,इन्फ्रेस्ट्रेक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष बने बीएल वर्मा।
➡ लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान- सभी निवेशकों का धन्यवाद करता हूं, निवेश के साथ सरकार आपके साथ है, निवेश में लोगों का आज विश्वास बढ़ा है, 5 वर्ष के लिए नहीं 25 वर्ष के लिए आए हैं, हम यूपी में 25 वर्ष अपके साथ रहेंगे, देश को नम्बर-1 पर लाने के लिए विकास जरूरी, यूपी के विकास से ही देश का विकास होगा, कानून व्यवस्था हमारे प्रदेश की अच्छी है, सभी क्षेत्रों में हमारी स्थित अच्छी है, निवेश के लिए यूपी में आपका स्वागत है, आप अच्छी से अच्छी टेक्नोलॉजी लेकर आएं।
➡ देवरिया: 10 करोड़ की जमीन के बैनामा का मामला, सब रजिस्ट्रार समेत 2 बाबू हिरासत में, रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी पुलिस हिरासत में, सपा जिला पंचायत अध्यक्ष ने कराया था बैनाम, युवक का अपहरण कर जमीन कराई थी बैनामा, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव अभी भी फरार, जिला पंचायत अध्यक्ष पर 10 हजार इनाम घोषित, एसपी ने गिरफ्तार करने के लिए लगाई 3 टीमें।
➡ इलाहाबाद: यूपी पीसीएस मेन्स 2017 परीक्षा स्थगित, यूपी लोक सेवा आयोग की 2017 परीक्षा स्थगित, 17 मई को प्रस्तावित थी पीसीएस मेन्स परीक्षा, SC में एसएलपी दाखिल होने के चलते टली परीक्षा, आयोग ने HC के फैसले के खिलाफ दाखिल की SLP
➡ ग्रेटर नोएडा: यमुना प्रधिकरण में नियुक्ति के नाम पर बड़ा खेल, नियमों को ताक पर रख की गई नियुक्ति, इंजीनियरिंग विभाग के नियमों को रखा ताक पर, चेयरमैन के आदेशों पर दिए जा रहे पद, जिस पद की डिग्री नहीं उस पद पर बैठाए अफसर, SC के आदेशों की भी उड़ाई जा रही धज्जियां, इंजीनियरिंग विभाग सवालों के घेरे में, यमुना प्रधिकरण में चल रहा पदों में खेल।
➡ आगरा: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था की, जनसुविधाओं को मुहैया कराने आदेश दिए, तूफान में मृतक परिजनों को सहायता मिलेगी, मृतक परिजनों को 4 लाख रुपए मिलेंगे’, दुख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है, 24 घंटे में पीड़ितों को सहायता पहुंचाई है।
➡ फर्रूखाबाद: आलाधिकारियों ने पटेल प्रतिमा का किया अपमान, सरकारी योजनाओं को बताने के लिए लगाया कैम्प, डीएम और सीडीओ की अध्यक्षता में लगा था कैम्प, कैम्प के पास ही लगी थी पटेल जी की प्रतिमा, पटेल प्रतिमा पर एक भी फूल नहीं चढ़ाया गया, सरकार करती है महा पुरूषों के सम्मान की बात, उनके ही अधिकारी भूले माहापुरुषों का सम्मान, पटेल प्रतिमा के अपमान पर पटेल युवाओं में रोष, फर्रूखाबाद के ब्लॉक बढ़पुर के चांदपुर का मामला।
➡ फैजाबाद: मंत्री सतीश महाना ने लगाई रात्रि चौपाल, बल्लीपुर गांव में लगाई गई रात्री चौपाल, ग्रामीणों ने लगाया शिकायतों का अम्बार, शिकायत में गुस्सा और भारी आक्रोश, ग्रामीण ने आवास न मिलने पर दी धमकी, ग्रामीण ने आत्महत्या करने की धमकी दी, ग्रामीणों को समस्या हल करने का आश्वासन, उद्योग के क्षेत्र में 15 सालों के बराबर 1 साल में निवेश हुआ-महाना।
➡ बुलंदशहर: लूट के विरोध में हत्या का मामला निकला फर्जी,लूट के विरोध में महिला की हत्या का था आरोप, खुद पति ने ही थी पत्नी की गोली मारकर हत्या, दहेज के लिए की थी अपने पत्नी की हत्या, हत्यारोपी पति करना चाहता था दूसरी शादी, पति ने 15 लाख का दहेज लेकर की थी शादी, परिजनों की तहरीर पर पति पर मुकदमा दर्ज, घटना स्थल गलत बताकर किया था गुमराह, देहात कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा।
➡ कौशाम्बी: असर, महिला अधिकारी को धमकाने का मामला, बीएसपी नेता उसके गुर्गों पर केस दर्ज, बसपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पर केस, महताब आलम पर गंभीर धाराओं में मुकदमा, बंदूक के नोंक पर कराया था फर्जी भुगतान, मंझनपुर नगर पंचायत का मामला।
➡ बहराइच: बेसिक शिक्षा मंत्री रात्रि प्रवास में अव्यवस्था, मंत्री ने चौपाल में स्कूली बच्चों को बुलाया, भीड़ बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों को बुलाया, टीचर के डर से घंटों भूखे बैठे रहे सभी बच्चे, देर रात होने पर घर नहीं भेजे गए बच्चे, डरे सहमे बच्चे भूख प्यास से हुए परेशान, भाई को परेशान देख बहन घर लेकर गई, रात के अंधेरे में ही भहन भाई को लेकर गई, कार्यक्रम में बच्चों के लिए नहीं थी व्यवस्था, इटौंजा में था चौपाल और रात्रि प्रवास कार्यक्रम, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का कार्यक्रम।
➡ आगरा: सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश, क्षतिग्रस्त मकानों को पक्के मकान देने के निर्देश, जिला प्रशासन को मकान उपलब्ध कराने के निर्देश, पीड़ितों को सीएम योगी ने बांटे चेक बांटकर, अखिलेश यादव के ट्वीट पर किया पलटवार, ये संवेदनहीन लोग हैं –सीएम योगी, इनकी संवेदनाएं मर चुकी हैं-सीएम, राजनीति के पीड़ितों के साथ खड़े होना चाहिए।
➡ संतकबीरनगर: मामूली विवाद पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डॉयल 100 पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, ग्रामीणों के हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल, पुलिस टीम ने किसी तरह से भाग का बचाई जान, हेड कांस्टेबिल को ज़िला अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपियों की पुलिस गांव में कर रही है छापेमारी, कोतवाली खलीलाबाद के जूरी गांव का मामला।
No comments:
Post a Comment