Wednesday, May 23, 2018

जमीनी विवाद में महिला सहित परिवार पर हमला

रायबरेली के नसीराबाद में जमीनी विवाद के चलते दंबगो ने लाठी डंडो व हंसिया से हमला कर एक दंपत्ति व बेेेटे को बुरी तरह घायल कर दिया सभी घायलों को पहले सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया गया है बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है विवरण के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर नमक सार में रामचंद्र पुत्र रामसुमेर अपने गोबर के घूर से पास भर रहा था तभी वहाँ गांव के ही राम मनोहर पुत्र सुरजू आदि वहाँ लाठी डंडो और हसिया से लैस होकर पहुंचे और रामचंद्र को रोकते हुए हमला कर दिया बवाल देख रामचंद्र की पत्नी बिट्टू वह 15 वर्षीय बेटा रंजीत उसे बचाने दौड़ पड़े तब राममनोहर आदि ने हसिया से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया बाद में घायल दंपति को पहले थाने फिर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक आशीष कुमार ने घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर आरोपी राम मनोहर पुत्र सुरजू व उसकी बेटी लाली, बेटा पप्पू राम मनोहर की पत्नी आदि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है मामले की विवेचना थाने के एस.आई मृत्युंजय कुमार को सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment