शाम 8 बजे की बड़ी ख़बरें.......................
➡दिल्ली- हृदय नारायण दीक्षित का बयान, जिन्ना विवाद पर बोले हृदयनारायण दीक्षित, जिन्ना को लेकर इतिहास में कोई भी विवाद नही है, जिन्ना के नेतृत्व में भारत का विभाजन हुआ था, लाखों लोग मारे गए थे,कोई भी पसंद नही करता था, जिन्ना को भारत का मुसलमान भी पसन्द नही करता।
➡लखनऊ- पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष का बयान, मैं काम करने वाला कार्यकर्ता हूं-बाबूराम, नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा-निषाद, 54 प्रतिशत पिछड़ों को विकास की धारा में लाएंगे, बसपा, सपा सरकारों ने वोट की सियासत की-निषाद।
➡लखनऊ- 21 सरकारी चीनी मिलों को बेचने का मामला, मायाराज में 21 चीनी मिले बेची गई थी, यूपी सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए, संगठित गिरोह की तरह चीनी मिले लुटी थी, बालू धंधे से जुड़े एक नेता ने 11 मिलें खरीदी थी, कौड़ी के भाव अरबों की प्रॉपर्टी बेची गई थी, सिर्फ नेता ही नहीं, आईएएस भी शामिल थे, 10 IAS अफसरों की टीम बिक्री में शामिल थी, कमेटी बनाकर IAS अफसरों ने रिपोर्ट दी थी, आरोपी IAS में से दो मुख्य सचिव से रिटायर, अनूप मिश्रा और अतुल गुप्ता रिटायर हो चुके हैं, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के 6 IAS शामिल, 21 मिलों की संबंधित डीएम ने रजिस्ट्री की थी, वही आरोपी डीएम अब महत्वपूर्ण पदों पर हैं, ठीक से जांच हुई तो कई आईएएस जेल जाएंगे! भारत समाचार के पास दस्तावेजी प्रमाण मौजूद ।
➡लखनऊ- अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष में मतभेद, आयोग के सदस्य इकबाल हैदर का बयान, सदस्यों ने चेयरमैन की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, आयोग शासन का बेहद अहम अंग है- इकबाल हैदर, सदस्यों को पसंद नहीं करते चेयरमैन तनवीर उस्मानी-हैदर, सारे अधिकार अपने पास रखना चाहते हैं चेयरमैन- इकबाल।
➡लखनऊ- अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमैन सदस्यों में बवाल, अध्यक्ष की निरंकुशता पर आयोग में बवाल, सदस्य इकबाल हैदर ने अध्यक्ष पर लगाया आरोप, महीनों कार्यालय नहीं आते हैं अध्यक्ष तनवीर, अल्पसंख्यक आयोग में अब सिरफुटव्वल की नौबत
अध्यक्ष ने सदस्यों के कार्य का बंटवारा नहीं किया।
➡लखनऊ- किसानों की गोष्ठी में दिखा अजब नज़ारा, समस्या सुनने के बजाय सोते रहे अधिकारी, काम के बजाय कृषि विभाग के अधिकारी सोते रहे , किसान बोलते रहे और मोबाइल पर व्यस्त रहे अफसर, मंच पर भी रहा अव्यवस्था का नजारा, कृषि विभाग प्रमुख सचिव,निदेशक का ध्यान नहीं, किसानों की बजाय मंत्री की आवभगत में रहा अधिकारी, सूर्यप्रताप शाही की गोष्ठी निकली महज खाना पूरी, खाने-पीने और चाय नाश्ते में ही फंसे रहे अधिकारी।
➡लखनऊ- लखनऊ की सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट में छापे से हड़कंप, छापेमारी में बरामद हुआ एप्पल का नकली समान, 4 दुकानों में बरामद हुआ भारी मात्रा में सामान, सूचना पर एप्पल के अधिकारी ने की छापेमारी, लोकल पुलिस के साथ मिलकर की गई छापेमारी
हज़रतगंज के श्रीराम टॉवर में की गई छापेमारी, श्रीराम टॉवर में नकली सामानों का जखीरा, श्रीराम टॉवर में भारी मात्रा में नकली सामान, मोबाइल फोन से लेकर कवर तक नकली मिलता है, नकली मोबाइल सामानों की मंडी बना श्रीराम टॉवर, मैसेज कम्यूनिकेशन,गणपति मोबाइल्स पर छापा, यूवी मोबाइल,हीतेश एसेसरीज पर छापा, श्रीगणेश कम्न्यूकेशन पर बड़ा छापा, नकली सामान बेंचने पर एप्पल कंपनी का छापा, हजरतगंज पुलिस के साथ मारा गया छापा।
➡लखनऊ- शुल्क निर्धारण अध्यादेश 2018 को लेकर बैठक, 8 मई को एलपीएस आशियाना में होगी बैठक, आईसीएसई, सीबीएससी स्कूलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ होगी बैठक, बैठक के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भेजा पत्र
सभी स्कूलों को भेजा गया बैठक के लिए पत्र, बैठक में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी होंगे शामिल।
➡लखनऊ- आईजी ने बुलाई अहम बैठक, रेंज के सभी जिलों की सर्विलांस टीम को किया तलब, लखनऊ एसएसपी भी बैठक में बुलाये गए , लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर की सर्विलांस टीम मौजूद, लखीमपुर-खीरी-हरदोई की सर्विलांस टीम मौजूद, गोमतीनगर में अपने दफ्तर में बुलाई बैठक ।
➡लखनऊ- राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा, 9 मई को लखनऊ में रहेंगे राजनाथ, 9 मई को शाम 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से सीधें 4 कालीदास मार्ग जायेंगे, 10 मई सुबह 10 बजे सीएमएस में कार्यक्रम, दोपहर 3.15 बजे सैनिक सम्मेलन में होंगे शामिल
बी.एन. बी.एस.एफ. कैम्पस मोहनलालगंज जायेंगे।
➡कौशाम्बी- आरटीआई कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, एडीओ एसटी प्रमोद कुमार ने की पिटाई, अपने गुर्गों के साथ मिलकर की पिटाई, जाति सूचक शब्दों का भी किया प्रयोग, डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान, विकास कार्य, पीएम आवास की मांगी थी सूचना
RTI कार्यकर्ता ने मंझनपुर कोतवाली में दी तहरीर।
➡देवरिया- मंत्री अनुपमा जायसवाल का बयान, चर्चित अपहरण कांड में बोलने से बची, यूपी में किताबे बट रही हैं, चौपाल में जनप्रतिनिधि बाट रहे है, बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव हुआ, बेहतर शिक्षा हो रही है- अनुपमा।
➡चंदौली- सिंचाई विभाग का लिपिक छेड़छाड़ के आरोप में पहुंचा जेल, स्कूल जाते छात्रा को छेड़ता था लिपिक, पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज, सिंचाई विभाग में तैनात है आरोपी लिपिक, धानापुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
➡शाहजहांपुर- बीजेपी विधायक के खिलाफ महिला का धरना, रोशन लाल, बेटे मनोज के खिलाफ धरना, डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठी महिला, 2011 में विधायक, बेटे पर केस हुआ था दर्ज, अपरहण, बेटे पर रेप का केस दर्ज हुआ था, मामले में CBCID की चल रही हैं जांच, पीड़ित महिला ने जान देने की दी धमकी, न्याय नहीं मिलने पर जान देने की धमकी।
➡फर्रुखाबाद- पुलिस औऱ बदमाश में मुठभेड़, 10 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, बदमाश रंजीत यादव की पुलिस से मुठभेड़, वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश ने की फायरिंग, एक बदमाश को लगी दो गोली,घायल, इनामी बदमाश रंजीत घायल,दूसरा फरार , संजय राय की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली , एसओजी प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली, कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के ताजपुर का मामला।
➡देवरिया- एंटी सपोटार्ज टीम को एसपी ने किया एक्टिव, 5 सदस्यीय टीम कई स्थानों पर कर रही जांच, कचहरी, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों पर जांच, धार्मिक स्थलों की भी हुई चेकिंग, बम की सूचना देती है एंटी सपोटार्ज टीम।
➡गोरख़पुर- बीआरडी ऑक्सीजन कांड का मामला, राजीव मिश्रा की पत्नी की बेल खारिज, पूर्णिमा शुक्ला की हाइकोर्ट ने बेल खारिज की, STF, CO कैंट ने 9 लोगों को किया था अरेस्ट, पुष्पा सेल्स के मालिक को मिली थी जमानत, मनीष भंडारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत, डॉ कफील की हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, षडयंत्र, भ्रष्टाचार के आरोप में बंद है पूर्णिमा शुक्ला।
➡बदायूं- बदायूं में एक बार फिर शर्मसार हुई मानवता, जिला अस्पताल में मानवता तार-तार, शव ले जाने के लिए नहीं मिला शव वाहन,एम्बुलेंस, लोगों ने चंदा लगा ऑटो कर शव गांव भिजवाया, कंधे पर शव लेकर घूमता रहा बेबस पति, पत्नी का शव कंधे पर रखकर घूमता रहा पति, अम्बेडकर पार्क के पास लोगों ने की मदद, बदायूं में जिला अस्पताल में इंसानियत मर गई।
➡उन्नाव- सड़क हादसे में गार्ड की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पावर ग्रीन सोलर पैनल फैक्ट्री में करता था काम, दही चौकी क्षेत्र की घटना।
➡आगरा- शोहदों के डर से घर में कैद हुई छात्रा, शोहदे दोस्ती करने का बना रहा दबाव, कई महीनों से परेशान कर रहे हैं शोहदे, छात्रा को थाने पर शिकायत करना पड़ा भारी, शोहदों ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की, छात्रा कई अधिकारियों से लगा चुकी गुहार, एत्माद्दौला थाना के न्यू रामनगर मामला।
➡मेरठ- मवाना थाने में युवक की मौत का मामला, नरेन्द्र की थर्ड डिग्री से हुई थी मौत, 13 मई को फिर होगी महापंचायत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे पीसी, लखनऊ से दिल्ली तक होगा आंदोलन, सर्किट हाउस में सर्वदलीय बैठक में कई दल मौजूद।
➡नोएडा- डीएम ने IGRS में शिकायतों को लेकर कार्रवाई की, तीन SDM, CMO, BSA का काटा वेतन, दर्जनों अफसरों की भी वेतन काटा, मई का डीएम ने अफसरों का रोका वेतन, डीएम ने कड़ाई के साथ दिए निस्तारण के आदेश।
➡उन्नाव- , रिश्वतखोर लेखपाल पर हुई कार्रवाई, दोषी पाए जाने पर लेखपाल निलंबित, पैमाइस के लिए मांगे थे एक हज़ार रुपये, कम रिश्वत देने पर खुलेआम किया था अपमानित, लेखपाल का घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल, एसडीएम बीघापुर ने लेखपाल को किया सस्पेंड।
➡गाजियाबाद- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जीडीए से अवैध बैंक्वेट हॉल पर कर्रवाई की रिपोर्ट मांगी, 7 जुलाई तक NGT में दाखिल करना हलफनामा, 106 अवैध बैंक्वेट हॉल पर करवाई के निर्देश, फार्म हाउस पर भी कार्रवाई के निर्देश, सभी बिना एनओसी के धड़ल्ले से चल रहे थे।
No comments:
Post a Comment