सुबह 10:30 बजे की बड़ी ख़बरें...................
➡ आज 2 दिवसीय दौरे पर नेपाल जाएंगे पीएम, जनकपुर-अयोध्या के बीच शुरू होगी बस सर्विस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद, जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखेंगे, दोनों देशों के पीएम अरुण-3 की आधारशिला रखेंगे, पीएम मोदी जनकपुर में जानकी मंदिर भी जाएंगे।
➡ दिल्ली: यूनीटेक मामले में SC में आज सुनवाई, पैसे न जमा करने पर SC हुआ था नाराज, पिछली सुनवाई में SC ने जताई थी नाराजगी, पैसे न जमा करने पर SC ने नाराज़गी जताई थी, 11 मई तक 100 करोड़ जमा नहीं किए, तो निदेशकों की निजी संपत्ति नीलाम होगी, यूनिटेक को SC ने 750 करोड़ जमा करने को कहा था, कंपनी ने अबतक करीब 500 करोड़ जमा कराए हैं।
➡ लखनऊ: इलाहाबाद में होमगार्ड जवानों की भर्ती में घोटाला, शासन की बिना मंजूरी के 70 होमगार्डों की भर्ती, आरोपी होमगार्ड के कमांडेंट को निलम्बित किया, डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, अभ्यर्थियों को नम्बर देने में मनमानी की गई थी, भर्ती प्रकिया 15 दिन से कम समय में पूरी की, घोटाले में डीजी मुख्यालय की भूमिका संदिग्ध है, शिकायत के बाद शासन की जांच में हुआ खुलासा,होमगार्ड के डीजी हैं आईपीएस सूर्य कुमार शुक्ला।
➡ लखनऊ: लखनऊ के पॉश इलाके में बैट्री चोर एक्टिव, सीसीटीवी में कैद हुई बैट्री चोरी की वारदात, दोनों बार बैट्री चोरी की वारदात कैमरे में कैद, युवक की कार की बैट्री लगातार दूसरी बार चोरी, पुलिस को तहरीर देने के बाद भी हुई चोरी, हजरतगंज थाने के गोखले मार्ग का मामला।
➡ लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम, पर्वतारोही पूर्वा धवन को करेंगे फ्लैग ऑफ, 9 बजे सीएम योगी अभियान को शुरु करेंगे, IIT कानपुर की विज्ञान बस का उद्घाटन करेंगे, 9.30 बजे सीएम बस का उद्घाटन करेंगे, 5 कालीदास मार्ग आवास पर करेंगे उद्घाटन।
➡ लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप, पिता की हत्या का मामला, सीबीआई के सूत्रों के हवाले से खबर, विधायक पर हो सकती चार्जशीट-सूत्र, कुलदीप सिंह सेंगर पर चार्जशीट कर सकती CBI-सूत्र।
➡ लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- हमारा उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हम बेटियों को आगे बढ़ाएंगे, आगे बढ़ाने में सम्पूर्ण योगदान देंगे, सीएम ने पूर्वा धवन को सम्मानित किया, शॉल देकर सीएम ने पूर्वा को सम्मानित किया, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी रहे मौजूद।
➡ लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, 11.15 बजे पीजीआई जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, 11.30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे CM, 11.45 बजे सीतापुर के लिए रवाना होंगे CM,12.15 बजे पुलिस लाइन सीतापुर पहुंचेंगे CM,12.35 बजे जिला अस्पताल जाएंगे CM योगी, 1.15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे सीएम।
➡ लखनऊ: डिम्पल यादव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, फर्जी ट्विटर हैंडल का भी हो रहा है संचालन, अखिलेश के OSD ने गौतमपल्ली में केस दर्ज कराया, रोज अपलोड हो रहा था आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने IT एक्ट के तहत दर्ज किया मामला , हज़रतगंज साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच, फर्जी अकाउंट बनाने वालों की तलाश में पुलिस।
➡ कानपुर: DMRDI ने बनाई बुलेट प्रूफ जॉकेट, AK-47 की गोली भी नहीं भेद पाएगी, किसी देश के पास ऐसी नहीं बुलेटप्रूफ जैकेट, 20 सालों की कड़ी रिसर्च के बाद बड़ी उपलब्धि।
➡ कानपुर: सुल्तान, मॉडल टेनरी में आयकर की छापेमारी, आयकर की छापेमारी से हुआ बड़ा खुलासा, टेनरी मालिकों के पास 23 करोड़ की 32 कारें, 4 करोड़ का सोना, 50 करोड़ अघोषित कैश मिला, 500 करोड़ का कारोबार, टैक्स दिया 40 लाख, आयकर विभाग ने 3 हजार दस्तावेज सीज किए, 20 से ज्यादा अफसर कर रहें 18 जगहों पर जांच।
➡ कासगंज: नहीं थम रही डकैती हत्याकांड की वारदातें, अमांपुर के बाद सहावर में डकैतों ने डाला डाका, महिला समेत 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट में 3 लोग गंभीर घायल, लोगों ने सहावर गंजडुंडवारा मार्ग किया जाम, लोगों ने शव रखकर लगाया जाम, सहावर थाने के नवी नगर की वारदात।
➡ फर्रुखाबाद: पुलिस के सामने दबंगों का दंगल, बस स्टैंड के कब्जेदारी को लेकर मारपीट, 2 गुटों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस गई थी मामले की पंचायत कराने, पुलिसकर्मियों के सामने हुई जमकर मारपीट, फर्रुखाबाद से एटा जाती है प्राइवेट बस, अवैध उगाही के लिए दबंगों में हुई मारपीट, पुलिस मारपीट के मामले को दबाने में जुटी, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, मेरापुर थाना के संकिसा का मामला।
➡ उन्नाव: सरकारी राशन खा रहे अधिकारी और कर्मचारी, डीएम के पेशकार, ग्राम प्रधान, शिक्षक ले रहे राशन, सप्लाई इंस्पेक्टर की मिलीभगत से हो रहा खेल, हर माह गरीबों का राशन ये सब कर रहे चट, लगातार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, हसंगनज तहसील के कोट झलोतर गांव का मामला।
➡ बरेली: पुलिस पर पीड़ित परिवार के गंभीर आरोप, शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप, अपहण के बाद व्यक्ति का मिला था शव, शव को लावारिस बताकर फूंक दिया गया, परिवार को 5 महीने तक पुलिस ने किया गुमराह, व्यक्ति को ढूंढने का झांसा देकर गुमराह किया, सीओ, इंस्पेक्टर समेत दो दारोगा पर लगे आरोप, परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला।
➡ अलीगढ़: , पूर्व विधायक जमीर उल्लाह पर मुकदमा दर्ज, भड़काऊ भाषण पर मुकदमा हुआ दर्ज,एएमयू जिन्ना प्रकरण में मुकदमा हुआ दर्ज, पूर्व विधायक की सुरक्षा में लगे गनर भी हटे, SSP ने मुकदमा दर्ज करने की कही थी बात, SSP ने कही थी बात, सिविल लाइन पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
No comments:
Post a Comment