अमेठी
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणो से लगी आग से चार घर जलकर राख हो गाये वहीं एक महिला की धुएं की चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुचे तहसील तिलोई के प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौका मोइना कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।वही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पूरे बक्का मजरे खालिसपुर निवासी शिव नारायन की पत्नी शिव देवी उम्र लगभग( 30)वर्ष दोपहर को गेहूं काट कर आने के बाद अपने घर के अंदर कच्ची कोठरी में सो रही थी।तभी घर के दरवाजे पर रक्खे छप्पर मे अज्ञात कारणो से आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसियों के घर तक पहुँच जाने से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।उसके बाद धुएं में अंदर पड़ी महिला की खोज की तो महिला धुएं में तड़प तड़प कर दम घुट रही थी।बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला गया और जल्द ही नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने मृत्यु घोसित कर दिया।मृतिका का पति मजदूरी करने गया था। आग शिव नारायण के घर से लगी थी जो पड़ोसी रमेश कुमार सोनू वा सूरज कुमार के घर में रखा सारा समान जलकर राख होगया।
मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाअधिकारी तिलोई गिरजेश चौधरी वा सीओ तिलोई बीनू सिंह एवं हल्का लेखपाल जीतेन्द्र यादव ने मौके का जायजा लिया वही परिजनों को ढाढस बंधाया। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है।
मृतिका के तीन बच्चे थे ललित उम्र 10 वर्ष रवि उम्र 5 वर्ष विशाल उम्र तीन वर्ष।
Tuesday, May 8, 2018
घर मे लगी आग दम घुटने से हुई महिला की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment