अमेठी
दिनांक 07-05-2018 को अर्जुनपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी नि0 विजय प्रताप सिंह पुत्र मातादीन के घर में रात्रि लगभग 01ः00 बजे हुई चोरी की घटना हुई थी। जिसमें 02 सोने का मंगलसूत्र, 13 सोने की अंगूठी, 08 जोड़े पायल, 09 सोने का कान का झुमका, 02 सोने की चैन, 02 चांदी की पैजमी, 01 चांदी का चोटी फूल, 01 चांदी की चाभी का छल्ला, 01 सोने की नथिया, 01 सोने की सलाई, 01 सोने का टप्स, 04 चांदी का बिछुआ तथा रू0 25,000 नकद चोरी हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना गौरीगंज पर मु0अ0सं0 119/18 धारा 457,380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था, घटना अत्यंत संगीन होने के कारण पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गये थे, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री बी०सी०दूबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री पीयूष कांत राय के नेतृत्व में उ0नि श्री गनेश सिंह मय हमराह उ0नि0 जंगबहादुर यादव व का0 प्रदीप कुशवाहा अपराधों मेें माल मुल्जिम के तलाश में मामूर थे जब सब्जी मण्डी तिराहे पर पहॅुचे तो वहाॅ पर प्रभारी स्वाट टीम मय टीम मौजूद मिले। इसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि नकबजनी व चोरी की घटनायें करने वाले दो चोर यादव होटल मु0खाना तिराहा में बैठकर चाय पी रहे हैं, आज वहबाजार में चोरी में मिलने वाले माल को फरोख करने की फिराक में हैं उनके साथी लोग भी साथ में इधर-उधर हो सकते हैं। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके समस्त फोर्स को लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान तिराहे के पूर्वी किनारे ट्रांसफार्मर की आड़ में खड़े मुखबिर खास के इशारे पर मय हमराह फोर्स के बताये गये व्यक्तियों को समय 20ः15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण निम्नवत है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरणः.
1.राजेन्द्र पुत्र सियाराम पासी नि0 ग्रा0 करीडीह,जलालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।
2. भारत पासी पुत्र राम सुमेर नि0 ग्रा0 करीडीह,जलालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।
वांछित अभियुक्त-
1. शिव चरन पुत्र शिव पाल नि0 ग्रा0 कोलवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
2. शिव बहादुर पुत्र शिव पाल नि0 ग्रा0 कोलवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
1.मु0अ0सं0 119/18 धारा 457,380 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
2. मु0अ0सं0 122/18 धारा 457,380 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
3. मु0अ0सं0 112/18 धारा 457,380 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
4. मु0अ0सं0 79/18 धारा 380 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
5. मु0अ0सं0 98/18 धारा 380 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
6. मु0अ0सं0 83/18 धारा 457,380 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।
बरामदगी का विवरण.
08 अदद अंगूठी लेडीज सोने की, 01अदद सोने की सलाई, 03 जोडा लेडीज झ्ाुमका सोने की, 01 अदद जंजीर सोने की,01जोडा कान का टप्स सोने की,01छोटी नाक की कील सोने की, 05 पायल सफेद धातु,02 जोडा पायल पुरानी सफेद धातु, 04 जोडा बिछुआ सफेद धातु व 1500 रू0 नकद।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 जंगबहादुर, थाना गौरीगंज अमेठी।
2. उ0नि0 गणेश सिंह, थाना गौरीगंज अमेठी।
3. उ0नि0 अखिलेशगुप्ता, प्रभारी स्वाट टीम अमेठी। ।
4. का0 विजयभान सिंह, स्वाट टीम अमेठी।
5. का0 यशवन्त यादव, स्वाट टीम अमेठी।
6. का0 मतलूब अहमद, स्वाट टीम अमेठी।
7. का0 नरेन्द्र मिश्रा, स्वाट टीम अमेठी।
8. का0 रमेश तिवारी, स्वाट टीम अमेठी।
9. का0 सतीश कुमार,गुप्त सर्विलांस सेल अमेठी।
No comments:
Post a Comment