दोपहर 4:00 बजे तक की बड़ी ख़बरें...................
➡कर्नाटक- विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन,पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम मौजूद,यूपी CM योगी, एमपी CM शिवराज की सभा, छत्तीसगढ़ के CM की चुनावी जनसभा करेंगे,BJP के एक दर्जन से अधिक नेताओं की सभा, कर्नाटक में अंतिम दिन प्रचार करेंगे BJP नेता, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं की सभा।
➡दिल्ली- धर्म के नाम पर चुनाव में वोट मांगने का मामाला, कांग्रेस के खिलाफ एससी ने याचिका खारिज की, मामले पर दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार।
➡दिल्ली- सांसद हुकुमदेव नारायण पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, सांसद ने घर में मारपीट की - महिलाएं, महिलाएं सांसद से मिलने पहुंची थीं आवास, विकलांग महिला नौकरी के लिए आई थी, बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है महिला।
➡दिल्ली- योगी के कर्नाटक दौरे पर बोले प्रमोद तिवारी, ‘भाजपा के लिए कर्नाटक शुभ नहीं हो रहा है’,‘जरूरत है की मुख्यमंत्री पीड़ित के साथ रहे’, ‘मरने वालों की संख्या 100 के आसपास पहुंची’ , ‘प्राकृतिक आपदा के समय कर्नाटक जाना ठीक नहीं’, ‘कर्नाटक का सवाल है दीवार पर इबारत लिखी हुई है’, ‘कर्नाटक में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने जा रही’, ‘प्रधानमंत्री की भाषा अशोभनीय होती जा रही है’, बिना गड़बड़ी के भाजपा नहीं रह सकती है-प्रमोद, ‘भाजपा भरपूर प्रयास कर रही है गड़बड़ी करने की’।
➡दिल्ली- यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान, अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश, हमारा लक्ष्य किसी का एनकाउंटर करना नहीं, अपराधी की जगह जेल, उन्हें जेल जाना होगा, 15 साल अपराधियों को संरक्षण मिला-केशव, अपराधियों के खिलाफ बहुत कुछ करना है-केशव, बागपत की घटना मेरे संज्ञान में आई- केशव, जिलाध्यक्ष का बेटा दोषी तो एक्शन लेंगे-केशव, राजा भैया के ट्वीट को केशव मौर्या का समर्थन, महाराणा प्रताप जाति विशेष के योद्धा नहीं-केशव,महाराणा प्रताप पूरे जग के योद्धा हैं - केशव।
➡दिल्ली- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान, गंगा मिशन के लिए धन की कमी नहीं, राज्य की मदद से सफाई करने में लगे-गडकरी, गंगा किनारे बसे शहरों में काम होगा, ‘पानी रिसाइक्लिंग कर पॉवर प्रोजेक्ट्स लगाएंगे’,इस मामले में एनटीपीसी से बात हो चुकी,
गंगा के किनारे 97 शहर बसे हैं, ‘सिर्फ 10 शहर हैं जो गंगा को प्रदूषित करते हैं’, हरिद्वार, कानपुर , इलाहाबाद गंदा करते हैं-गडकरी, फर्रुखाबाद और कोलकाता प्रदूषित करते हैं-गडकरी।
➡दिल्ली- 135 किमी लम्बे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का मामला, एक्सप्रेस-वे बनने के बाद चालू ना होने पर कोर्ट नाराज, सुप्रीम कोर्ट ने एक्सप्रेस-वे को लेकर नाराजगी जताई, 31 मई तक ईस्टर्न कॉरिडोर का उद्घाटन करें - कोर्ट, 31 मई तक उद्घाटन ना हो तो जून में खोलें - कोर्ट, ‘किसी तरह की देरी दिल्ली की जनता के हित में नहीं’ ।
➡लखनऊ- 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह,12 मई को ऐशबाग रामलीला मैदान में कार्यक्रम, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में चीफ गेस्ट, दिनेश शर्मा, बृजेश पाठक भी कार्यक्रम में जाएंगे,12 मई को रात 7 बजे होगा विवाह समारोह।
➡लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे सीएमएस स्कूल, वार्षिक टीचर्स सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे, 21वीं सदी की शिक्षा विषय पर कार्यक्रम है, CMS संस्थापक जगदीश गांधी ने किया स्वागत, बच्चों के साथ राजनाथ ने खिंचवाई ग्रुप फोटो, मंच पर बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोमतीनगर के विस्तार में हो रहा कार्यक्रम।
➡लखनऊ- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान, जगदीश गांधी का अभिनंदन करता हूं, दुनिया के कई कार्यक्रम में मैं गया, जगदीश गांधी पर पूरे देश को नाज, यहां के बच्चों के कार्यक्रम अच्छे लगे, बच्चों का कार्यक्रम देखकर अच्छा लगा-राजनाथ, मैं भी शिक्षक रहा हूं
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अहम, प्राचीन पद्धति हमारी गोकुल है, सबसे महत्वपूर्ण रोल मनुष्य का होता है - राजनाथ।
➡लखनऊ- सीएसएस संस्थापक जगदीश गांधी का बयान, राजनाथ सिंह के आने पर हमें खुशी – जगदीश, CMS परिवार उनका स्वागत करता है-जगदीश, ‘शिक्षा मंत्री रहते राजनाथ ने बड़े कदम उठाए’, ‘नकल विहीन परीक्षा पर अनुकरणीय काम किए’।
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों के निर्देश, आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाए-CM, कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जाए- सीएम, प्रभारी मंत्री सम्बंधित जिलों में तुरंत जाएं-सीएम।
➡लखनऊ- महाराणा प्रताप जयंती पर नया विवाद, समाजवादी पार्टी ने कल जयंती मनाई थी, राजा भैया ने ट्वीट कर सपा पर हमला बोला, ‘महाराणा को मात्र क्षत्रियों का नेता मानना अपमान’, महाराणा मां भारती के सच्चे सपूत थे- राजा भैया, ‘विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़े थे महाराणा’, सपा के कार्यक्रम पर राजा भैया का हमला, कल सपा के क्षत्रिय नेताओं ने कार्यक्रम किया था, राज्यसभा चुनाव के बाद सपा-राजा भैया अलग राह पर।
➡लखनऊ- मेरठ में नरेंद्र गुर्जर की पुलिस टॉर्चर से मौत का केस, पीड़ित परिवार अखिलेश यादव से मिला, नरेंद्र गुज्जर की मौत पुलिस टॉर्चर से हुई , गोकशी के फर्जी आरोप में पुलिस की थर्ड डिग्री, मेरठ में नरेंद्र की मौत पर आंदोलन जारी, पीड़ित परिवार ने मीडिया को पुलिस का टॉर्चर बताया, थर्ड डिग्री में नाखून तक उखाड़े थे - परिवार, पुलिस वालों के खिलाफ अबतक हत्या का केस नहीं।
➡लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान, पुलिस उत्पीड़न से घटनाएं हो रही, ‘एनकाउंटर वाली सरकार बेहतरी का दावा कर रही’, एनकाउंटर से पुलिस उत्पीड़न कर रही, विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं, पीड़ित परिवार ने दिल्ली में मुलाकात की, लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो गया, इनामिया बदमाशों की सूची जारी करिए, मुठभेड़ के बाद इनाम घोषित हो रहा, इस सरकार को NHRC की ज्यादा नोटिस, किसी सरकार को इतनी नोटिस नहीं मिली, नरेंद्र के परिवार को 50 लाख मदद मिले, परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले,
BJP के लोग तय कर रहे किसे न्याय मिले, हिंदू मरा है 50 लाख क्यों नहीं दिए, धर्म के बीच ये लोग खाई पैदा कर रहे, ये लोग बताएं पाकिस्तान कौन गया था, बीजेपी पर अखिलेश यादव का बड़ा वार, मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया था, बीजेपी वाले खीर खाने गए थे पाकिस्तान,
युवाओं के नौकरी,रोजगार की बात हो, BJP के लोग युवाओं को भटका रहे हैं, इनकी सरकार में कुत्ते बच्चों को मार रहे, सीतापुर में परिवार को मुआवजा दे सरकार, हर पीड़ित परिवार को 10 लाख की मदद दे, बीजेपी मुद्दों से ध्यान हटा रही, अगल पुलिस के निशाने अच्छे हैं ,तो सीतापुर में क्यों कुत्ते नहीं पकड़ते,सीतापुर में बच्चों को कुत्ते मार रहे, लखनऊ के शान-ए-अवध को बेच दिया,इसकी भी CBI जांच होनी चाहिए, शिवपाल यादव के सवाल पर बोलें अखिलेश, शिवपाल पहले से ही पार्टी में हैं, राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बोलें
कर्नाटक की चिंता कर रहें सीएम योगी-अखिलेश, यूपी के कानून व्यवस्था की चिंता नहीं-अखिलेश।
➡शामली- बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह ने नामांकन किया, सांसद कांता कर्दम, विधायक तजेंद्र निर्वाल मौजूद, मनोज कश्यप कई अन्य नेता नामांकन में रहे मौजूद, दिवगंत सांसद हुकुम सिंह की बेटी है मृगांका सिंह, जिला कलक्ट्रेट में नामांकन किया दाखिल।
➡कानपुर- इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी, दोनों चमड़ा व्यापारियों के घर चल रही छापेमारी, टीम को 50 करोड़ की टैक्स चोरी के प्रमाण मिले-सूत्र, बंगले, ऑफिस से करीब 40 लाख कैश बरामद-सूत्र, बंगले में खड़ी लग्जरी गाड़ियों लिखा-पढ़ी की, मगरूब आलम, तनवीर आलम के घर पड़ी थी रेड, 8 ठिकानों पर कल सुबह एक साथ रेड की थी।
➡संभल-जमीनी रंजिश में दबंगों ने घर में घुस कर किसान की गोली मारी, किसान की मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम, रजपुरा थाना के गांव निजामपुर का मामला।
➡ग्रेटर नोएडा- चावल व्यापारी से हुई 1 लाख लूट का खुलासा, 3 लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट के 5 हजार रुपये और चेक बुक बरामद, घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद, पहले चावल व्यापारी से गोली मारकर हुई थी लूट, दादरी थाना पुलिस ने किया खुलासा।
➡नोएडा- तीनों प्राधिकरणों के अफसरों पर लटकी तलवार, अफसरों पर ट्रांसफर की तलवार लटकी,जून में अफसरों और कर्मचारियों के होंगे तबादले, कई कर्मचारी कोर्ट जाने की भी कर रहे तैयारी, मलाई काटने वाले अफसरों, कर्मचारियों में डर ।
➡नोएडा- बिजली विभाग ने डीएमआरसी पर की कार्रवाई,DMRC महाप्रबधंक समेत 4 लोगों पर केस दर्ज,दुकानों को दे रखी थी अवैध रूप से बिजली, दुकानों पर 10 करोड़ का जुर्माना भी ठोका,मेट्रो की बिजली दुकानों में कर रहा था सप्लाई, सेक्टर 39 थाने में दर्ज कराई एफआइआर।
➡प्रतापगढ़- CMS के प्रभारी के कारनामें का मामला, बिना किसी निविदा के 11 पदों पर की नियुक्ति, माली और स्वीपर के पद पर की भर्ती, प्रभारी सीएमएस संजय शर्मा का बड़ा कारनामा, 11 पदों में 2 पदों पर सीएमएस के परिवार के लोग, पैसे लेकर बिना साक्षात्कार के भर्ती का आरोप।
➡बागपत- बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय खोखर का बयान, मेरा बेटा दोषी तो जेल भेजा जाए, पुलिस जांच कर बेटे को जेल भेजे, पुलिस की जांच में सहयोग करुंगा, पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करे - संजय।
➡बागपत- किसानों ने मेरठ रोड पर लगाया भीषण जाम, मिल बंद से नाराज किसानों ने लगाया जाम, किसानों के खेतों में खड़ा है हजारों बीघा गन्ना, जाम से यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी, बड़ौत के वाजिदपुर में किसान कर रहे प्रदर्शन।
➡कासगंज- कासगंज में बदमाशों ने घर में डाली डकैती,विरोध करने पर बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या,ग्रामीणों ने अमांपुर-सहावर मार्ग किया जाम, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जाम खुलवाया,अमांपुर विधायक और जिलाध्यक्ष पहुंचे,अमांपुर क्षेत्र में बदमाशों ने डाली थी डकैती।
➡सीतापुर- सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक जारी, 4 महीने में 12 से ज्यादा लोगों की मौत, करीब 30 से ज्यादा बच्चे हो चुके घायल, जिला प्रशासन की कॉम्बिंग लगातार जारी, कॉम्बिंग के बाद कुत्तों का हमला जारी, बीते 12 घंटे के अंदर 2 बच्चों पर हमला, खैराबाद थाना इलाके में हो रही घटनाएं।
➡इलाहाबाद- DGP, मुख्य सचिव को बदमाशों ने दी सलामी, दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वकील राजेंद्र श्रीवास्तव की हत्या की गई, आज शहर में डीजीपी क्राइम मीटिंग ले रहे हैं, मुख्य सचिव अफसरों के साथ समीक्षा कर रहें, कर्नलगंज क्षेत्र के मनमोहन पार्क के पास हत्या, वकील की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश।
➡गाजियाबाद- सपा प्रदेश अध्य्क्ष नरेश उत्तम का बयान, ‘सपा-बसपा से बीजेपी की नींद उड़ी हुई है’, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है-नरेश, उपचुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे-नरेश उत्तम,उत्तर प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ किए जा रहे हैं, ‘खास बिरादरी के लोगों को टारगेट बना रहे’।
➡बरेली- नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, 2 बच्चों की नदी में डूबकर हुई मौत, पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा, शवों की तलाश के लिए गोताखोर जुटे , बहेड़ी के नारायण नगला का मामला ।
➡मेरठ- आचार्य प्रमोद कृष्णन का बयान,कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका-आचार्य, कर्नाटक चुनाव में लग सकता है बड़ा झटका, जेडीएस,बीजेपी का अंदरूनी पैक्ट होने की संभावना, सिद्धारमैया का दाव उल्टा पड़ा- प्रमोद कृष्णन, जाति-धर्म के नाम पर सियासत से देश कमजोर, जिन्ना पाकिस्तान में मर गए भारत में स्वस्थ, चुनावी बोतल से बाहर निकला जिन्ना का जिन्न, मुसलमानों को जिन्ना से कोई लेना-देना नहीं।
➡सिद्धार्थनगर- बेसिक शिक्षा विभाग का कारनामा,बीएसए मनिराम सिंह का कारनामा, एक साथ 70 विद्यालयों को दी मान्यता, बिना मानक पूरा किए विद्यालयों को दी मान्यता, मान्यता के खेल में जमकर हुआ पैसे का लेनदेन, सामाजिक संस्था ने की डीएम से जांच की मांग।
➡अयोध्या- सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद, डीएम,कप्तान ने अधिकारियों के साथ की बैठक, डीएम ने मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क का किया निरीक्षण, राम की पैड़ी का भी डीएम ने किया निरीक्षण।
No comments:
Post a Comment