Saturday, May 5, 2018

दिन भर की खबर

सुबह 10:30 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡ दिल्ली: सूत्रों के हवाले से खबर, विजय माल्या केस में ईडी ने नए सबूत इकट्ठा किए, सबूतों को कोर्ट में किया जाएगा पेश, विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर मिलेगी मदद।

➡ लखनऊ: बुजुर्ग वृद्ध के साथ कुकर्म की वारदात, कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला, नशीला पदार्थ खिलाकर कुकर्म की वारदात, गंभीर हालत में पीड़ित केजीएमयू में भर्ती, होश आने के बाद परिवार को हुई जानकारी, जानकीपुरम थाने में तहरीर पर केस दर्ज, जानकीपुरम के चन्द्रिका टॉवर के पास का मामला।

➡ इटावा: डीएम के आदेश पर अधिकारियों के वेतन रुके, ओडीएफ की रिपोर्ट न देने पर रोका गया वेतन, 15 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोका गया, ओडीएफ को लेकर कई अधिकारियों को लगाया था, 30 अप्रैल तक जमा करनी थी सत्यापन रिपोर्ट।

➡ वाराणसी: कल रात रेलवे लाइन पर हादसा होने से बचा, वरुणा एक्सप्रेस के सिग्नल के बाद ट्रैक पर जाम, ट्रैक पर गाड़ियों के जाम होने से बंद नहीं हुआ गेट, गेटमैन नहीं बंद कर सका क्रॉसिंग का गेट, गेटमैन ने ट्रेन को रूकने का सिंग्नल दिया, ट्रेन ड्राइवर सिंग्नल ओवरशूट कर फाटक तक पहुंची, ट्रेन देख वाहन चालक,राहगीर में मची अफरा तफरी, फाटक के पास ट्रेन रुकी तो जान में जान आई, ट्रेन रोके जाने से पायलट-गेटमैन में नोंकझोक,,शिवपुर इलाके के गेट 09 सी का मामला

➡ मेरठ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश विशाल गोली लगने से घायल, 50 हजार इनामी सोनू गुर्जर फरार हुआ, अंधेरे का फायदा उठाकर सोनू गुर्जर फरार, कुख्यात सुपारी किलर है विशाल जाट, कल शामली में हुई हत्या में था शामिल, बदमाश से तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस बरामद, चेकिंग के दौरान हुई बदमाशों से मुठभेड़, भावनपुर और परीक्षितगढ़ पुलिस से मुठभेड़।

➡ औरैया: नगर पालिका में फर्जी नियुक्तियों का खेल, ट्रैक्टर चालकों को कागजों में बनाया बाबू, बगैर किसी अनुमति के किया गया चयन, पालिका को हर माह लग रहा लाखों का चूना,औरैया नगर पालिका का मामला।

➡ गाजियाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, अस्पताल में भर्ती करीबी से मिलेंगे सीएम, यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं राजेन्द्र चौधरी, ब्रेन स्ट्रोक आने से अस्पताल में हैं भर्ती, 2.30 बजे हॉस्पिटल पहुंचेंगे सीएम योगी, हिंडन एयरबेस पर स्टेट प्लेन से पहुचेंगे सीएम।

➡ लखीमपुर खीरी: 10 हाथी आने से दुधवा में जश्न का माहौल, कर्नाटक से 10 हाथी आने पर जश्न का माहौल, पूजा अर्चना के बाद उतारे गए 10 हाथी, एक साल लम्बी कवायद के बाद पहुंचे हाथी, मॉनेटरिंग,कंफ्लिक्ट होने पर हाथियों को लगाया जाएगा, कर्नाटक, दुधवा के महावत हाथियों को देंगे ट्रेनिंग।

➡ गाजीपुर: टॉपर अनन्या को सरकार देगी सड़क की सौगात, अनन्या के गांव सियाड़ी में बनेगी पक्की सड़क, सड़क का नाम अनन्या के नाम पर ही होगा, शिलान्यास और लोकार्पण भी अनन्या ही करेंगी, अनन्या ने सरकार की इस पहल की तारीफ की, पढ़ने वाले बच्चों को प्रेरणा मिलेगी-अन्नया, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेकंड टॉपर हैं अनन्या।

No comments:

Post a Comment