Monday, May 7, 2018

सुबह की खबर

7  बजे की बड़ी ख़बरें.......................

➡दिल्ली- यूपी कैडर के कई अधिकारियों का जलवा, IAS अधिकारियों का केंद्र में जलवा कायम, कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा, यूपी कैडर के 1977 बैच के हैं अधिकारी।

➡दिल्ली- कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा का एक साल का कार्यकाल बढ़ा, कैबिनेट सचिव बनने की ताक में बैठे IAS को झटका,  यूपी के भी एक सीनियर IAS की दावेदारी थी, ये सीनियर IAS 6 माह से लॉबिंग कर रहे थे, केंद्र में भी कतार में लगे सीनियर IAS को झटका
पीके सिन्हा ने सबको पछाड़ा, बने रहेंगे सीएस,  यूपी के 1977 बैच के आईएएस हैं पीके सिन्हा, सिन्हा की पत्नी के साथ यूपी में ज्यादती हुई थी, अफसरों की 1 लॉबी ने पत्नी को सस्पेंड कराया था,  वही अफसर आज कल यूपी में अहम पदों पर हैं,  पीके सिन्हा की पत्नी भी यूपी में IAS रही हैं ।

➡लखनऊ- 32 तहसीलदार प्रमोट होकर SDM बने, रमेश कुमार, जीत लाल, अशोक सिंह प्रमोट, जयकरन सुरेंद्र पाल, दयानंद, कंचन लाल प्रमोट, फूलचंद्र, मानसिंह, शिव सिंह, देवेंद्र, प्रमोट, सूर्यभान गिरी, महेंद्र प्रताप, विजय शर्मा प्रमोट, जसधीर, कड़ेदीन, राजकुमार, विनोद सिंह प्रमोट, अरुण कुमार, अनिल कुमार, नंद प्रकाश प्रमोट, राजेश मिश्रा, अजीत, राजीव शुक्ला, अजीत परेश प्रमोट,एस हेमेंद्र, अमित भारतीय, अजय कुमार प्रमोट, राजीव राज, अनवर राशिद, भगवान दीन रामकुमार प्रमोट, नियुक्ति विभाग ने प्रमोशन के आदेश जारी किए।

➡लखनऊ- प्रसूताओं का नहीं हो रहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ शुरू, ई-सुविधा का नहीं मिल रहा प्रसूताओं को लाभ , लखनऊ के अवंती बाई अस्पताल में अव्यवस्था, लाइनों में घंटो खड़े होकर बनवाना पड़ रहा पर्चा।

➡लखनऊ- डीजीपी ओपी सिंह ने दिए निर्देश, नागरिक सुरक्षा विभाग का सदुपयोग किया जाए, प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा के साथ बैठक, निदेशक नागरिक सुरक्षा विभाग के साथ बैठक, बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग रहा मौजूद, पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाने पर जोर, SSP और SP को दिए गए निर्देश।

➡लखनऊ- रेरा में अब तक 3700 निवेशकों ने शिकयत की दर्ज, रेरा में 1038 शिकायतों का हुआ डिस्पोजल, 218 मामले में पजेसन के साथ पेनाल्टी के ऑर्डर, 327 मामले में रिफंड साथ पेनाल्टी का ऑर्डर, लगभग 86 करोड़ रुपया करना होगा रिफंड, रेरा रिकवरी सर्टिफिकेट भी करेगा जारी।

➡वाराणसी- काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट, स्वामी अविमुक्तेस्वरनन्द की पद यात्रा शुरू, काशी विश्वनाथ मंदिर को गंगा नदी से जोड़ने की योजना, "गंगा पाथ वे " के दौरान टूट रहे भवनों-मंदिरों पर मुहिम, काशी के संत और बुद्धिजीवी करेंगे पद यात्रा, योजना की जद में कई प्राचीन मंदिर आने से आहत, 16 मई से आंदोलन का हिस्सा हो सकते हैं राहुल गांधी।

➡इलाहाबाद- बेसिक स्कूलों में 68500 भर्ती का मामला, सहायक अध्यापकों की भर्ती का मामला, 27 मई को आयोजित होगी भर्ती परीक्षा, 14 मई से लिए जायेंगे ऑनलाइन आवेदन, शासन ने भर्ती परीक्षा को लेकर दी हरी झंडी, पहले 12 मार्च को होनी थी भर्तीपरीक्षा।

➡इलाहाबाद- प्रयाग राज मेला प्राधिकरण की दूसरी बैठक,  संगम तट पर पहली बार हो रही है बैठक, बैठक में कुम्भ की तैयारियों की हो रही है समीक्षा, पहली बैठक में तय प्रस्तावों का किया जा रहा अनुमोदन, कुम्भ की तैयारियों को लेकर 15 बिन्दुओं पर हो रही चर्चा, 2500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया जायेगा कुम्भ मेला, मेले में पार्किंग,मूलभूत सुविधाओं, सफाई के मुद्दे पर चर्चा, रिटायर्ड अधिकारियों को रिसोर्स पर्सन के रुप में जोड़ने पर चर्चा, आरती, नाविक,आउटसोर्स कर्मचारी रखे जाने पर हो रही चर्चा, प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल की अध्यक्षता में बैठक, कुम्भ से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद।

➡अलीगढ़- एएमयू में आज स्थानीय नेता पहुंचे,  एएमयू में अभी भी धरना प्रदर्शन जारी है, एएमयू के बाहर भारी फोर्स अभी भी तैनात, एएमयू में छठें दिन भी आज धरना जारी है, यूनियन हाल में अभी भी जिन्ना की फोटो मौजूद, एएमयू के यूनियन हाल को बंद किया गया है।

➡अलीगढ़- PWD गेस्ट हाउस में लगी फोटो हटाई गई, सर सैयद अहमद खान की तस्वीर को हटाया गया,  2 दिन बाद ही खाली जगह पर लगाई गई मोदी की फोटो, एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के विवाद में हटाई गई तस्वीर, अब तक एएमयू से जिन्ना की नहीं हट सकी है तस्वीर, PWD गेस्ट हाउस से हटा दी गई सर सैयद खां की तस्वीर।

➡आगरा- ADM ने कलेक्ट्रेट में खोला कन्ट्रोल रूम, 24 घंटे कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी, 0562- 2260550 है हेल्पलाइन नंबर, आपदा से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं, 7,8 और 9 मई को खुला रहेगा कंट्रोल रूम।

➡वाराणसी- UGC के नए सर्कुलर को फूंक कर किया विरोध, छात्रों, अध्यापकों ने BHU गेट पर सर्कुलर फूंका, SC/ST और OBC से जुड़े छात्र ने फूंका सर्कुलर, 5 मार्च से देश में लागू हुआ था UGC सर्कुलर।

➡कुशीनगर- मान्यता अवधि समाप्त होने पर नवजीवन इंटर कॉलेज किया गया सील, निर्धारित छात्र संख्या से अधिक थे नामांकन, SDM और DIOS की जांच में हुआ खुलासा, कसया नगर का नवजीवन इंटर कॉलेज सील।

➡कानपुर-, फतेहपुर में ट्रेन डीरेल के प्रयास का मामला,  पूर्वा एक्सप्रेस को डीरेल करने की हुई थी कोशिश, रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड पोल डाला गया था, फतेहपुर रेलवे स्टेशन की RPF चौकी में केस दर्ज , अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, प्रारंभिक जांच के बाद RPF ने दर्ज किया केस, फेंसिंग पिलर का करीब 3 फुट का टुकड़ा मिला था।

➡उन्नाव- उन्नाव की बेशर्म पुलिस की एक और करतूत, चोरी की बाइक से चलती है उन्नाव पुलिस, मुंशी लालजी यादव चला रहा था चोरी की बाइक, 3 माह से चोरी की बाइक चला रहा था मुंशी, 2 फरवरी को ठेकेदार की चोरी हुई थी बाइक, पीड़ित ने बाइक पहचान कर की शिनाख्त, नंबर प्लेट बदली, चेचिस नंबर से हुई पहचान, कोतवाली बांगरमऊ का मामला।

➡हापुड़-  पीएसी के जवान पर रेप के आरोप का मामला, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, शादी का झांसा देकर 6 साल तक किया था रेप, मुरादाबाद पीएसी में तैनात है आरोपी ललित , खबर चलने के बाद केस दर्ज, गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का था मामला।

No comments:

Post a Comment