Tuesday, May 8, 2018

दिन भर की खबर

शाम 4 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡ दिल्ली: BJP से राज्यसभा पहुंचेंगे कुमार विश्वास! मनोनीत कोटे से जा सकते उच्च सदन, साहित्य कोटे से जा सकते राज्यसभा, 2019 में BJP के हो सकते हैं स्टार प्रचारक, रेखा, तेंदुलकर, अनु आगा हो चुके रिटायर, जून में के पाराशरण होंगे रिटायर, सामाजिक कोटे से जा सकते विश्वास, जुलाई अंत तक पहुंच सकते राज्यसभा।

➡ लखनऊ: डीजीपी ओपी सिंह आज समीक्षा बैठक करेंगे, पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामलों की समीक्षा करेंगे, 2 जोन में पॉक्सो एक्ट में की गई कार्रवाई, मामलों में की गई कार्रवाई की करेंगे समीक्षा, कानपुर, लखनऊ जोन के अफसरों के साथ समीक्षा, शाम 6 बजे डीजीपी ओपी सिंह समीक्षा करेंगे।

➡ लखनऊ: बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का बयान- ग्राम स्वराज अभियान से दलितों में भरोसा बढ़ा, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, वैसे बहुत से स्वयंभू पीएम बनना चाहते हैं, राहुल जी का पीएम बनना सपना रह जाएगा।

➡ लखनऊ: विधान परिषद की सदस्यता की शपथ, बीजेपी के अशोक कटारिया ने ली शपथ, विजय बहादुर पाठक, सरोजनी अग्रवाल ने ली शपथ, ठाकुर जयवीर सिंह, बुक्कल नवाब ने ली शपथ, मोहसिन रज़ा, विद्यासागर सोनकर ने ली शपथ, यशवंत सिंह, अशोक धवन ने सदस्यता की शपथ ली, अपना दल के आशीष सिंह ने भी MLC  ने ली शपथ।

➡ लखनऊ: 100 बेड के चिकित्सालय के नवीन भवन का लोकार्पण, राजकीय तकमील-उत-तिब कॉलेज के भवन का लोकार्पण, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने किया उद्घाटन, आयुर्वेदिक,यूनानी ड्रग्स लाइसेंसिंग वेब पोर्टल का भी शुभारंभ, लखनऊ में 100 बेड का यूपी में पहला यूनानी अस्पताल, मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की बड़ी पहल, कई करोड़ के लागत से बना है यूनानी अस्पताल।

➡ लखनऊ: सीओ और इंस्पेक्टर हजरतगंज के नेतृत्व मीटिंग, पुलिस और बैंक कर्मियों के बीच मीटिंग, सुरक्षा के मद्देनजर तमाम दिशा निर्देश किए गए जारी, संदिग्ध व्यक्तियों की शिनाख्त पर तुंरत करें सूचित, ग्राहकों और बैंकों की सुरक्षा को लेकर की गई मीटिंग।

➡ प्रतापगढ़: विधायक निधि में बंदरबांट का मामला, हैंडपंप के लिए विधायक निधि से दिए थे 1.63 करोड़, जिला पंचायत उद्योग के द्वारा लगवाए जाने थे नल, 2014-15, 2015-16 में लगवाए जाने थे 545 हैंडपम्प, जांच के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, जिला पंचायत राज विभाग का मामला।

➡ सुल्तानपुर: हंगामे के बीच हुई जिला पंचायत की बैठक, बैठक में करीब 30 करोड़ का बजट हुआ पास, सड़क निर्माण, सड़क गढ्ढा मुक्त का बजट पास, भवन निर्माण, शवदाह गृह के लिये बजट पास, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अगुवाई में बैठक।

➡ रामपुर: जिलाधिकारी ने जिले में किया हाई अलर्ट, शिक्षा, चिकित्सा, पुलिसिंग, एसडीएम को निर्देश, सबसे पहले स्कूली बच्चों की छुट्टी की जाए, सभी अपने अपने इलाक़ों में नज़र बनाये रखें।

➡ नोएडा: बिल्डर पर 15 हजार करोड़ रुपए बकाया, नोएडा प्राधिकरण के 15 हजार करोड़ बकाया, डिफाल्टर बिल्डरों की जारी हो चुकी लिस्ट, 100 से अधिक डिफाल्टर बिल्डरों की लिस्ट, अभी तक एक भी बिल्डर की जारी नहीं की गई RC, बिल्डरों के आका आज भी नोएडा प्राधिकरण में तैनात, सीईओ आलोक टण्डन नहीं लगा पा रहे बिल्डरों पर लगाम, नई सरकार में भी प्राधिकरण में बिल्डरों की पैठ।

➡ इलाहाबाद: सुभाष चौराहे पर CPI  कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला गया, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन, प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

➡ शाहजहांपुर: आसाराम पर लगे यौन उत्पीड़न का मामला, CPIM की राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी ने किया ट्वीट, पीड़िता के परिवार का फोटो किया ट्वीट, पीड़िता के माता-पिता के चेहरे हुए सार्वजनिक, पीड़िता के पिता ने मामले पर आपत्ति जताई, पीड़िता के घर मिलने आईं थी सुभाषिनी अली, पोस्ट ना हटाने पर आरोपी पर हो सकती है शिकायत।

➡ मेरठ: व्यापारी से लूट के प्रयास में हत्या का खुलासा, दो बदमाश गिरफ़्तार किए गए, एक फरार, बाइक, पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस बरामद, बदमाशों को पहचानने पर की थी हत्या, बदमाशों पर पहले भी दर्ज है कई मुकदमें, 5 लाख की लूट के प्रयास में हुई थी हत्या, गोलीबारी में एक बदमाश की भी हुई थी मौत, एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।

➡ मेरठ: पुलिस ने 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 4 वाहन चोर फरार, 6 कार, 2 स्कूटी बरामद, चोरी कर नम्बर बदलकर बेचते थे शातिर चोर, क्राइम ब्रांच के एक सिपाही का संरक्षण था , गाड़ियों के कटे हुए अवशेष, औजार बरामद, थाना मवाना पुलिस को मिली सफलता।

➡ मेरठ: 20 हज़ार का इनामी प्रभाष त्यागी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की थी हत्या, प्रॉपर्टी के पैसों के विवाद में की थी हत्या, आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस बरामद, कंकरखेड़ा थाना पुलिस को मिली सफलता।

➡ हरदोई: सपा प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू का बयान- बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल पर बोला हमला, देश का सबसे बड़ा दल बदलू है नरेश अग्रवाल, काली कमाई को बचाने के लिए दल बदला, आने वाले उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक।

No comments:

Post a Comment