दोपहर 2 बजे की बड़ी ख़बरें...................
➡ लखनऊ: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ट्वीट- अयोध्या में आर्ट गैलरी को बजट क्यों नहीं, परिक्रमा मार्ग के लिए बजट क्यों नहीं, वृक्षारोपण के लिए बजट क्यों नहीं, भजन स्थली का काम आज भी अधूरा, मंदिरों की रंगाई-पुताई कब होगी, कम से कम अयोध्या को दिए वचन पूरा करें, अयोध्या के वचनों को जुमला ना बनाएं।
➡ शाहजहांपुर: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात, गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती, गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली बच्ची, नोएडा से शादी में शामिल होने आया था परिवार, कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ अभद्रता, सीओ सुमित शुक्ला ने पत्रकारों से अभद्रता की, रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की घटना।
➡ अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान- अयोध्या आए मेहमानों का स्वागत, पीएम मोदी ने नया आयाम दिया है, पीएम की ये तीसरी नेपाल यात्रा है, पीएम ने बस सेवा का शुभारम्भ किया, हजारों वर्ष से अयोध्या-जनकपुर का रिश्ता, मैत्री बस सेवा शुरू करने के लिए धन्यवाद, हजारों वर्ष से अयोध्या-जनकपुर का रिश्ता, मैत्री बस सेवा शुरू करने के लिए धन्यवाद, पशुपतिनाथ, काशी विश्वनाथ का अटूट रिश्ता, इसके जरिए दोनों राष्ट्रों का विकास होगा।
➡ बरेली: भाजपा नेता पर दर्ज एनसीआर का मामला, नेता ने चौकी इंचार्ज को जमकर हड़काया, 9 मई को बाबा से मारपीट में दर्ज हुई थी NCR, हमारी सत्ता में हमें थाने लेकर जाओंगे-नेता, भाजपा के पूर्व महामन्त्री है हरिओम राठौर, बरादरी की जोगी नवादा का है चौकी इंचार्ज।
➡ ग्रेटर नोएडा: जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने की तैयारी, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी, कनेक्टिविटी के लिए बनेगा 70 किमी का कॉरिडोर, 54 किलोमीटर की बनेगी एलिवेटेड रोड, दोनों एयरपोर्ट के बीच में बनेगा कॉरिडोर, 15 हजार करोड़ की बनाने में लागत आएगी, प्रारंभिक प्रक्रिया प्राधिकरण ने करी शुरू।
➡ प्रतापगढ़: नदी में डूबकर छात्र की मौत का मामला, शव ना मिलने से छात्रों ने हंगामा किया, आक्रोशित छात्रों ने राजमार्ग को किया जाम, इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग जाम किया, पुलिस के ना होने से लगा लम्बा जाम, नवाबगंज के आलापुर चौराहे का मामला।
➡ फतेहपुर: दबंगों ने जमकर काटा हंगामा की तोड़फोड़, मामूली विवाद को लेकर जमकर काटा हंगामा, आधा दर्जन हथियार बंद लोगों ने की फायरिंग, दबंगों ने युवक के घर पर भी किया पथराव, पीड़ित ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार, सदर कोतवाली के आधारपुर गांव का मामला।
➡ देवरिया: अपहरण कर कीमती जमीन लिखाने का मामला, SP रोहन.पी कनय ने मामले में किया खुलासा, सब रजिस्ट्रार फूलचंद्र छुट्टी के बाद ऑफिस में था, रामप्रवेश यादव-फूलचंद्र यादव की मिलीभगत थी, पिस्टल दिखाकर कराई थी जमीन की रजिस्ट्री, कार्यालय बंद होने के बाद कराई गई रजिस्ट्री, पुलिस मामले में 10 लोगों को भेज चुकी जेल, आरोपी रामप्रवेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡ गाजीपुर: भारत समाचार की खबर का असर, झोलाछाप डॉक्टर कैलाश पर केस दर्ज, सदर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज, झोलाछाप डॉक्टर कैलाश बिंद पर केस दर्ज, कैलाश बिंद ने हर्निया का किया था ऑपरेशन, ऑपरेशन के बाद रामरूप की हुई थी मौत, सदर क्षेत्र के भूतहिया ताड़ का था मामला।
➡ बहराइच: बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले का बयान- 15 मई को आंदोलन करूंगी, इस समय संविधान खतरे में है, सुप्रीम कोर्ट के जज भी कह रहे हैं, जनता का ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी, आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुष, जिन्ना को महापुरुष कहना गलत नहीं, मैं हर तरह से स्वतंत्र हूं।
No comments:
Post a Comment