Thursday, May 17, 2018

रायबरेली से जगदीशपुर मार्ग सरकार के गड्डा मुक्त मार्ग दावे की पोल खोल रहे हैं

रायबरेली से जगदीशपुर मार्ग पर बने गड्ढे सरकार के गड्डा मुक्त मार्ग की पोल खोल रहे है । रायबरेली से मोहनगंज जगदीशपुर मार्ग पर ऑनडीह अलाईपुर मोहनगंज हसवा मोड़ पर बने गड्ढे जानलेवा हो गए है इस मार्ग पर रोज कोई न कोई दुर्घटना इन गड्डो के कारण होती है परन्तु प्रशासन के कानों तक कोई जूं तक नहीं रेंगती । चंद दिनों पहले ही अलाई पुर के पास अपने पति से मिलने जा रही महिला शिक्षक और उसकी बेटी की मौत हो गयी और बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया । अभी 2 दिनों पहले ही हसवा मोड़ पर इन्ही गड्डो के कारण चेतरा बुजुर्ग निवासी राज कुमार जायसवाल की मौत एक ट्रक चालक के रौंदने के कारण हो गयी जिसमे ट्रक चालक गड्डो को बचाने के चक्कर मे  अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया ।

No comments:

Post a Comment