Monday, May 7, 2018

डबल मर्डर के मामले में तीन पुलिस कर्मी निलम्बित

अमेठी
 अमेठी के पीपरपुर थाने में डबल मर्डर मामले में तात्कालिक प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, हल्का इंचार्ज शिवमूर्ति पांडेय और कॉन्स्टेबल नंदराम को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है ।अमेठी में कार्यरत स्वाट /सर्विलांस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल होने की बात संज्ञान में आने पर आरक्षी किशन गोस्वामी और नीरज को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया तथा स्वाट सर्विलांस टीम को भी तात्कालिक प्रभाव से भंग कर दिया है। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति हर्ष फायरिंग करते देखे जा रहे हैं जिनकी पहचान उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव के रूप में कई गई है, उनके ऊपर कार्यवाही हेतु संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को लिखा जा रहा है। उक्त प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी से कराई जा रही है। जब इस संवाददाता ने पुलिस अधीक्षक से पूछा कि पीपरपुर के मामले में क्या पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है ?  तो उन्होंने बताया कि पीपरपुर का मामला तो है ही, साथ में हर्ष फायरिंग का मामला भी है जिसमें पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

No comments:

Post a Comment