Tuesday, March 26, 2019
Tuesday, March 19, 2019
रायबरेली 28 गावों में होली के दिन नही खेली जाती होली जाने क्या कारण
रायबरेली
जहां पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ है वहीं यूपी का एक इलाका ऐसा भी है जहां लोग होली के
दिन राजा की मौत के शोक में डूबे रहते हैं।
ये इलाका यूपी की रायबरेली जिले का डलमऊ क्षेत्र। इस इलाके में आने वाले 28 गांवों
के लोग होली के दिन ना ही रंग खेलते हैं और ना ही किसी तरह का जश्न मनाते हैं। लोगों के घरों में
किसी तरह का कोई पकवान भी नहीं बनाया जाता।
दरअसल, करीब 600 साल पहले डलमऊ में राजा डलदेव रहा करते थे। बताया जाता है कि राजा डलदेव काफी प्रभावशाली राजा थे। इलाके में उनका रुतबा था। इसी बीच उनके दुश्मनों ने जौनपुर के शासक इब्राहिम शाह शर्की के साथ मिलकर होली के दिन उन पर हमला करा दिया। दुश्मनों ने हमले के लिए होली का दिन इसलिए चुना था क्योंकि होली के दिन राजा डलदेव की सेना होली के मौके पर छुट्टी पर रहती थी और जो सेना महल में होती वो नशे में डूब जश्न मनाया करती।
हमले में राजा डल की हुई मौत दुश्मनों की सेना जब डलमऊ पहुंची तो उस वक्त राजा डल की सेना नशे में मस्त थी। शाह शर्की ने अपनी सेना के साथ राजा डलदेव के महल को चारों तरफ से घेर लिया उसके बाद हमला बोला।राजा डलदेव की सेना नशे में थी। जिसके चलते मुकाबला नहीं कर पाई और हमले में राजा का कत्ल कर दिया गया। तभी से डलमऊ कस्बे समेत 28 गांवों में रहने वाले सभी अपने राजा के गम में होली के दिन से अगले 3 दिनों तक शोक में रहते हैं।
Wednesday, March 13, 2019
वरमाला डाल रही प्रेमिका को प्रेमी ने गोली मार खुद को मारी गोली दोनों की मौत
शादी की खुशियां मातम में बदली गांव आई बरात वापस लौटी
बछरावां,रायबरेली -बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावा मौरावा मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव में बीती रात गांव के पुत्ती लाल की बेटी आशा देवी उम्र 22 वर्ष की शादी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही थी कुसहरी नवाबगंज जनपद उन्नाव से आई आशा की बारात में बराती ढोल नगाड़े पर नाच रहे थे दूल्हा और दुल्हन जय माल के कार्यक्रम के लिए बने स्टेज पर थे ।दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला डाल रहे तभी दुल्हन के ही गांव के दुल्हन के 26 वर्षीय प्रेमी बृजेंद्र कुमार पुत्र जागेश्वर को प्रेमिका द्वारा दूसरे के गले में वरमाला डालना सहन नहीं हुआ और उसने अपने चाचा लोधेश्वर की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से पहले तो प्रेमिका को गोली मार दी फिर स्टेज पर ही स्वयं को गोली मार ली और दोनों लहूलुहान हो वहीं पर गिर पड़े घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। आनन फानन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई बराती व जनाती बिना खाए पिए ही वापस चले गए और दोनों मृतक परिवारों में मातम पसर गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर कोतवाल रावेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना देकर जांच पड़ताल शुरू की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह, क्षेत्राधिकारी आर पी शाही सहित आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में घटना कारित हुई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)




