Monday, April 30, 2018

दिन भर की बड़ी खबर

➡दिल्ली- डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक,छूट मिलेगा, जल्द ही केन्द्र सरकार इसका फायदा देगी, कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए पहल।

➡दिल्ली- अध्यक्ष वसीम रिजवी का बड़ा बयान, मीडिया को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जताई, राष्ट्रहित में कुर्बानी देने को तैयार हूं' , ‘राम मंदिर प्रकरण में कुर्बानी देने को तैयार’ , ‘दाऊद के पकड़े गए गुर्गों पर नहीं हो रही कार्रवाई’, ‘मेरी हत्या की साजिश के आरोपी हैं सभी गुर्गे’, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं रिजवी।

➡दिल्ली- वाराणसी से सैकड़ों किसान पहुंचे दिल्ली, भूमि अधिग्रहण को वापस करने की मांग,  जमीन पर अपना नाम दर्ज करने की मांग, किसानों ने खून से पीएम को लिखा था पत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई थी गुहार, मांग पूरी न होने पर जंतर मंतर पहुंचे किसानकांग्रेस के कई बड़े नेता धरने में हुए शामिल, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी पहुंचेंगे, विधान मंडल दल के नेता अजय लल्लू पहुंचेंगे, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत कई नेता शामिल होंगे।

➡देहरादून- आज जारी होगा जेईई मेन का जिल्ट, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा जारी, चयनित अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे, जेईई एडवांस परीक्षा के लिए करेंगे आवेदन।

➡लखनऊ- लखनऊ-नोएडा साइबर थानों के लिए 128 पद मंजूर, थाने पर 10-10 इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर तैनात होंगे, माफिया से निपटने के लिए कमांडो का विशेष दस्ता।

➡लखनऊ- LDA के 1 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट अटके, प्राधिकरण को खोजे नहीं मिल रहे निवेशक, स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट में भी खाली हाथ, बसंत कुंज के बाद अब स्मार्ट पार्किंग फेल ?

➡लखनऊ- हुसैनगंज होगा सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन, भूमिगत स्टेशनों के ऊपर दौड़ेगा ट्रैफिक, सचिवालय पर बनेगा मेट्रो का म्यूजियम, कुल स्टेशन 21 बनाए जाएंगे,8 बनकर तैयार ।

➡लखनऊ- आज आधी रात से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बड़े मंगल,शब ए बरात पर रहेगा रूट डायवर्जन, लखनऊ के कई इलाकों में रूट डायवर्जन रहेगा।

➡लखनऊ - यूपी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान, ‘15 दिनों में 89 हजार को बिजली कनेक्शन’, ‘एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में कनेक्शन देंगे’, ‘इसके लिए 8500 से अधिक कैंप लगाए गए’ , ‘14 से 27 अप्रैल तक अभियान चलाया गया’ , 89797 लोगों को कनेक्शन दिए गए-श्रीकांत।

➡गोरखपुर-  गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम के कार्यक्रम, सुबह 8 से 10 का समय आरक्षित, सीएम करेंगे गड़मान्य लोगों से मुलाकात, 10 से 11.30 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम, 12 से 1 बजे तक प्रधानाचायों के साथ बैठक, 2.45 बजे गोरखनाथ मंदिर से जाएंगे रविदास मंदिर , 4 बजे तक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, 4 .15 बजे पहुचेंगे सर्किट हाउस, 5.30 बजे तक प्रशासन के साथ करेंग बैठक, उद्योग व्यापार बंधुओं के साथ करेंगे बैठक।

➡लखीमपुर खीरी- हर्ष फायरिंग से दूल्हे की दर्दनाक मौत, द्वारचार के समय हो रही थी हर्ष फायरिंग, पिस्टल से निकली गोली ने मचाया कोहराम, दूल्हे का रिश्तेदार आरोपी मौके से फरार, सीतापुर के हाजीपुर से आई थी बारात, नीमगांव के रामपुर गांव का मामला।

➡सुल्तानपुर- सांसद वरुण गांधी के दौरे का अंतिम दिन आज, कादीपुर के विभिन्न गांवों में लगाएंगे चौपाल, जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों से होंगे रूबरू, देर शाम दिल्ली रवाना होंगे सांसद वरुण गांधी, शहीद नीलेश सिंह के घर भी जायेंगे वरुण, अखण्ड नगर के नगरी में है शहीद का घर, आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुये थे नीलेश।

➡मेरठ- रैपिड रेल के लिए MDA ने नहीं दिये 10 करोड़, प्रोजेक्ट में गाजियाबाद को 40 करोड़ देने है, मेरठ जनपद को 10 करोड़ रुपे देने हैं, शासन ने चिट्ठी लिखकर प्राधिकरण को फटकारा, बजट न देने से अटका है रैपिड रेल का निर्माण।

➡कन्नौज- जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की गोली लगने से हुई मौत, मृतका माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका थी, सपा जिला पंचायत सदस्य है मनीष यादव उर्फ़ डम्पी, पीड़ितों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, आरोपी सपा नेता परिवार सहित फरार, सौरिख थाने के सदर बाजार मोहल्ले का मामला।

➡लखीमपुर खीरी- लखीमपुर जिले में डायरिया का कहर जारी, 15 दिनों में 6 बच्चों की हो चुकी है मौत, बेहतर इलाज का दावा खोखला साबित हुआ, जिला अस्पताल में एक महीने से नहीं है ORS, शासन को मांगपत्र भेजने पर नहीं आया ORS.

➡  जम्मू: हिजबुल का कमांडर समीर टाइगर ढेर हुआ, पुलवामा में आर्मी के आपरेशन में समीर टाइगर ढेर, हिजबुल आतंकी आकिब खान भी मारा गया , जम्मू-कश्मीर में सेना के आपरेशन को सफलता, सुबह 10 बजे से चल रही थी पुलवामा में मुठभेड़।

➡  दिल्ली: खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाक़ात, कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने जीते हैं मेडल।

➡  दिल्ली: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर का बयान- किसानों ने खून से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखा, सांसद बनारस से बहरे हो चुके हैं, वह प्रधानमंत्री से पहले सांसद हैं, उनको जनता की बात को सुनना चाहिए, राहुल गांधी ने किसानों को लेकर कानून बनाया, पुराने रेट के दाम में जमीनों को चुना जा रहा, कोई भी किसान जमीन देने को तैयार नहीं, 20 सालों से यह लड़ाई लड़ी जा रही है,  गूंगे बहरे सांसद किसी की सुनते नहीं हैं, सिर्फ मन की बात कहते हैं, दलितों के घर भोजन,रात्रि विश्राम अच्छी बात है, राहुल के रास्ते चल रहे हैं सीएम योगी, योगी जहां जाते हैं वहां पर तोलिया पहले बिछाते हैं, पहले वहां पर पूजा पाठ की जाती है, धूप बत्ती जलाई जाती है क्योंकि सीएम आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश में बेगुनाहों के एनकाउंटर हे रहे, बच्चे का एनकाउंटर कर मार दिया गया, टीचर को एनकाउंटर कर मारने की कोशिश की गई, मुलायम सिंह बहुत बड़े नेता हैं, अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष हैं, मैं सिर्फ प्रदेश का व्यक्ति हूं, मेरे पास टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

➡  दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा, अभ्यर्थी के सीने पर एससी-एसटी लिखाने का मामला, BJP के जातिवादी रवैया ने देश की छाती पर छुरा मारा, एमपी के युवाओं के सीने पर लिखकर संविधान पर हमला, यह BJP-RSS की सोच है-राहुल गांधी, यही सोच कभी दलित के गले में हांडी टंगवाती थी, शरीर में झाड़ू बंधवाती थी, मंदिर में घुसने नहीं देती थी, हम इस सोच को हराएंगे-राहुल गांधी।

➡  लखनऊ: राजभर के घर के बाहर टमाटर फेंकने का मामला, गौतमपल्ली पुलिस ने सपा छात्रसभा की नेता पूजा यादव समेत 5 लोगों को किया अरेस्ट, अखिलेश से मिलने जा रही पूजा यादव गिरफ्तार, 147, 427, के तहत दर्ज की थी एफआईआर, गौतमपल्ली पुलिस ने पूजा यादव को किया अरेस्ट, सपा छात्रसभा के कार्यकर्ता ने किया आत्मसमर्पण।

➡  लखनऊ: आरएलडी विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, सहेंद्र सिंह रमाला बीजेपी में होंगे शामिल, रमाला पर लगा था क्रॉस वोटिंग का आरोप, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, रमाला आज बीजेपी में होंगे शामिल, 4.30 बजे बीजेपी दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कराएंगे शामिल, छपरौली से विधायक है रमाला।

➡  लखनऊ: मध्यांचल के एमडी का अजब फैसला, रिटायर्ड लोगों की लगा दी ड्यूटी, थर्ड पार्टी निरीक्षण में रिटायर्ड कर्मियों की ड्यूटी लगाई, एमडी संजय गोयल आंख मूंद कर करते हस्ताक्षर, नीचे के अधिकारी एमडी को गुमराह कर रहे, जो विभाग छोड़ चुके उनकी ड्यूटी लग रही, अधिशासी अभियंता हो चुके हैं रिटायर, परशुराम,छोटे लाल रावत रिटायर हो चुके हैं।

➡  लखनऊ: डॉ. वेद प्रकाश ने प्रेस क्लब में की कांफ्रेंस, वर्ड अस्थमा डे को लेकर बयान- अस्थमा फेफड़ों की एलर्जी से जुड़ी बीमारी है, विश्व में अस्थमा मरीजों की संख्या बढ़ रही है, विश्व की 10,भारत की कुल आबादी का दो फीसदी प्रभावित, लगातर फ़ास्ट फूड के वजह से अस्थमा बीमारी बढ़ी।

➡  लखनऊ: परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, नसीम नाम के व्यक्ति पर लड़की को भगाने का था झूठा आरोप, कल पुलिस ने शाम को भी बुलाया था थाने, रात 3 बजे नसीम बुलाकर ले गया था, सुबह पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना काकोरी क्षेत्र का मामला।

➡  लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान- सिपाही भर्ती में एससी-एसटी लिखने का मामला, एमपी में अभ्यर्थी के सीने पर लिखा एससी-एसटी, एससी-एसटी लिखना बेहद दुख और निंदनीय, एमपी के धार जिले का मामला, बीजेपी सरकार का ताजा जातिवादी नमूना, ऐसे जातिवादी औऱ घृणित अफसरों पर कार्रवाई हो, ऐसे मामले को लेकर केंद्र सख्त कार्रवाई करें, बीजेपी के किसी नेता ने इसकी आलोचना नहीं की, गुजरात के ऊना में हिन्दू धर्म त्यागकर बौद्ध ग्रहण किया, दलित गांव आम्बेडकर गांव क्यों नहीं घोषित हो रहे, दलित बीजेपी के लोगों से पूछते हैं,क्यों नहीं हो रहा।

➡  बलिया: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान- सपा-बसपा का गठबंधन घातक हो सकता है, गठबंधन बीजेपी के लिए घातक हो सकता, जिसका परिणाम गोरखपुर में देख चुके हैं, छात्रवृति में OBC छात्रों से भेदभाव, सबसे अधिक लूट बीजेपी नेता कर रहे, अधिकारी विधायकों के पत्रों की अवहेलना कर रहे।

➡  गोरखपुर: 3 बजे  सीएम योगी जाएंगे रविदास मंदिर, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम, उद्योग व्यापार मंडल की भी बैठक, प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे सीएम।

➡  प्रतापगढ़: बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई का मामला, अवैध विद्यालय संचालकों में मचा हड़कंप, खंड शिक्षा अधिकारी ने की स्कूलों पर कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी कुंडा ने 7 अवैध विद्यालयों पर दर्ज कराया था मुकदमा, डग्गामार वाहनों पर भी जल्द होगी कड़ी कार्रवाई।

➡  सुल्तानपुर: शहीद महेंद्र की मूर्ति का अनावरण के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बयान- देश की हर संस्था सेना की तरह हो, सेना में जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद नहीं, देश के लिये जीना, देश के लिये मरना।

➡  उन्नाव: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा का आरोप, जेल में विधायक कुलदीप लगा रहा दरबार, उन्नाव जेलर विधायक का रिश्तेदार है-चाचा, जेल में विधायक के नाम पर बड़ा खेल, पीड़ित परिवार को जान का खतरा-चाचा, MLA को दिल्ली जेल शिफ्ट करने की मांग।

➡  अलीगढ़: पोस्टमार्टम हाउस में शव खाने का मामला, सीएमओ एमएल अग्रवाल का बयान- कुत्तों द्वारा शव को खाने की सूचना मिली थी, यह मानवता के खिलाफ है, अपराधी को बचाया नहीं जाएगा, मैं इस मामले की पूरी तरह जांच करूंगा।

➡  झांसी: ट्रक और बस में भीषण भिड़ंत, बस सवार 2 लोगों की मौत, 2 दर्जन से अधिकर बाराती घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, मोठ क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे की घटना।

➡  मुरादाबाद: परिवारिक विवाद के चलते गोली मारकर सिपाही ने की आत्महत्या, शाहजहांपुर में तैनात था सिपाही सुरेंद्र, पिता की बरसी पर घर आया था सुरेंद्र, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पाकबाड़ा क्षेत्र के गुरैठा गांव की घटना।

➡  मैनपुरी: चेयरमैन प्रतिनिधि और गुर्गों ने मोबाइल दुकानदार के साथ की जमकर मारपीट, दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद, चेयरमैन पति लक्ष्मण गुप्ता ने की गाली-गलौज, पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ लिखा झूठा केस, कोतवाली के गोपीनाथ अड्डा इलाके की घटना।

➡  प्रतापगढ़: पड़ोसी गांव के युवक पर गैर धर्म की लड़की को भगाने का मामला, दबंग युवक जबरन शादी का बना रहे दबाव, शादी न करने पर जान से मारने की धमकी, दहशत में पीड़ित लड़की का परिवार, मामले को दबाने में लगी जेठवारा पुलिस, गुपचुप तरीके से हुआ पीड़िता का मेडिकल,बयान, इलाके में गैर धर्म की लड़कियों को भगाने का रैकेट , जेठवारा थाना के गजराही गांव का मामला, एक पक्ष के लोगों ने पहले भी किया है हंगामा।

➡  हाथरस- गैस पर खाना बनाते समय दर्दनाक हादसे का मामला, 24 मार्च को दलित समाज के घर हुआ था हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मां, बेटा,भांजी, की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत, पिता की हालत नाजुक जयपुर अस्पताल में भर्ती, शाम को मेडिकल कॉलेज से घर पहुचेंगे तीनों के शव, दलित गरीब परिवार ने मदद की लगाई गुहार, सदर के लाला का नगला का मामला।

➡  नोएडा: कैब में मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा, ड्राइवर ने ही की थी कैब मालिक की हत्या, पत्नी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की हत्या, 19 अप्रैल को सेक्टर 108 में कैब से मिली थी लाश, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस ने हत्या आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी।

➡  बिजनौर- जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पुलिस ने दो चोर गैंग को किया गिरफ्तार, तीन तोला सोना मोबाइल, कपड़े,चाकू, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी किया बरामद, नजीवाबद के रेलवे स्टेशन का मामला।

➡  अलीगढ़-, पोस्टमार्टम हाउस में शव खाने का मामला, मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई – सीएमओ, कुत्ते के शव खाने का मामला सामने आया था, अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस का मामला ।

➡  बस्ती: नाराज साध्वियों ने शुरु किया धरना प्रदर्शन, दुष्कर्म के आरोपी बाबा के गिरफ्तारी की मांग, बाबा सच्चिदानन्द पर दर्ज है दुष्कर्म का केस , दो साध्वियों ने दर्ज कराया था मुकदमा, 5 माह बीतने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं पीड़ित साध्वियां, डीएम कार्यालय पर शुरु किया धरना, सच्चिदानंद समेत 4 लोगों पर दर्ज है केस।

Saturday, April 28, 2018

सुबह की खबर

सुबह 10:30 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡दिल्ली- ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज, पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात, सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात।

➡दिल्ली- कांग्रेस की जन आक्रोश रैली आज, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे शामिल, सोनिया गांधी,मनमोहन सिंह भी होंगे शामिल, जन आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां पूरी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे रामलीला मैदान, रामलीला मैदान में सीसीटीवी लगाए गए
चिकित्सालय और पानी की व्यवस्था पूरी।

➡लखनऊ- राजभर के घर टमाटर फेंककर का मामला, पुलिस ने 2 लोगों को किया अरेस्ट, अमित कुमार यादव को किया अरेस्ट, पर्मिल यादव को किया गया गिरफ्तार, यादव-राजपूत को शराबी बताने पर किया था बवाल, नाराज यादव-राजपूत युवकों ने किया था हंगामा
राजभर के घर अंडा-टमाटर फेंककर किया था हंगामा।

➡लखनऊ- एडिश्नल सीएमओ ने आर्किटेक्ट को पीटा, डॉ मलिक आलमगीर ने की जमकर मारपीट, अपने साथियों के साथ आर्किटेक्ट को पीटा, आर्किटेक्ट प्रवीण वर्मा से की जमकर मारपीट, ऑफिस में घुसकर एसीएमओ की गुंडई, मारपीट का सीसीटीवी आया सामने
2.65 लाख रुपए भी लूटने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, बलरामपुर जिले में तैनात है एसीएमओ, विभूतिखण्ड सिंगापुर मॉल का मामला।

➡लखनऊ- कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का आदेश, ‘रमजान में मुस्लिम बहुल जिलों को भरपूर बिजली’, ‘सहरी और इफ्तार के समय ना हो बिजली कटौती’, ‘फॉल्ट ठीक करने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाएं’, मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए, रमजान में बिजली की कमी नहीं होगी, सेंट्रल पूल से भी बिजली मांगी जाएगी - शर्मा।

➡लखनऊ- लोहिया संस्थान, केजीएमयू में अब 7वां वेतनमान, दोनों संस्थानों के शिक्षकों को 7वां वेतनमान मिलेगा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने जारी किया आदेश, सीबीएमआर के शिक्षकों को भी मिलेगा फायदा।

➡लखनऊ- रेलवे स्टेशनों पर टिकट दलालों का बोलबाला, दलालों के लिए टिकट बना रहे बाबू पर केस, तत्काल टिकट बनाकर मुम्बई भेजे जाते थे, RPF ने टिकट दलाली करने वालों को पकड़ा, लखनऊ सिटी स्टेशन से आरक्षण बाबू अरेस्ट।

➡लखनऊ- बया वीवर कंपनी के खिलाफ एक और केस, करोड़ों रुपए हड़पने का कम्पनी पर आरोप, RSS कार्यकर्ता से 6 लाख रुपए हड़पा था, प्रॉपर्टी और फ्लैट के नाम पर रुपए ठगा था, विभूतिखंड थाने में बिल्डर पर मुकदमा दर्ज।

➡लखनऊ- लखनऊ नगर निगम में बड़ा घोटाला आया सामने, ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम की 80 मशीनें गायब, 250 मशीनों में सिर्फ 170 मशीनों पर ही हाजिरी, निगम के मठाधीश अफसरों ने जांच के आदेश दिए, केंद्र सरकार के पोर्टल पर 170 मशीनों का रिकॉर्ड।

➡लखनऊ- इकाना को मिल सकते हैं IPL के 2 फ्लेऑफ मैच, गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लग सकती है मुहर, ग्रीनपार्क की तुलना में लखनऊ को तरजीह मिलेगी।

➡अम्बेडकरनगर- IPL को लेकर लगातार सट्टेबाजी का खेल जारी, शाम होते शुरु हो जाता है सट्टेबाजी का खेल, शहर के युवा सट्टेबाजी से हो रहे हैं बर्बाद, शहर में कई बड़े बुकी, पुलिस गिरफ्त से दूर, अकबरपुर के शहजादपुर में सट्टेबाजी का खेल।

➡मिर्जापुर- मुख्य सचिव राजीव कुमार जनपद में विकास कार्यो की करेंगे समीक्षा बैठक, स्वच्छता मिशन, पीएम आवास पर होगी चर्चा, 11-3 बजे तक आयुक्त सभागार में होगी बैठक।

➡मिर्जापुर- फर्जी शिक्षक नियुक्ति का खुलासे का मामला, 4 राजकीय विद्यालयों में की गई फर्जी नियुक्ति, फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति पर अधिकारी सख्त, जेडी ने डीआइओएस को पत्र लिखा, 4 फर्जी शिक्षको पर दिए FIR कराने के निर्देश।

➡मिर्जापुर- गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आगमन आज, 1.30 बजे मिर्जापुर पहुचेंगे राजनाथ सिंह, शादी समारोह में सम्मिलित होंगे गृहमंत्री, विंध्याचल दर्शन करने भी जाएंगे राजनाथ सिंह, पार्टी कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात करेंगे, एक घंटे अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

➡गोरखपुर- प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह आज, समारोह को लिम्का बुक में दर्ज कराने को तैयारी, प्रदेश में पहली बार एक साथ 678 जोड़ों की शादी, सीएम योगी की मौजूदगी में बंधन में बधेंगे जोड़े, समारोह में 654 हिन्दू जोड़े अग्नि के फेरे लेंगे, समारोह 24 मुस्लिम जोड़ो का निकाह होगा, सीएम के साथ आधा दर्जन मंत्री रहेंगे मौजूद, गोरखपुर विवि में 2 बजे से होगा कार्यक्रम।

➡गाजियाबाद- कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, आरेापी पूर्व MLA अमरपाल शर्मा की जमानत खारिज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत अर्जी खारिज की, जमानत के लिए उच्च अदालत जाना होगा, हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद हैं
BJP नेता गजेंद्र भाटी की हत्या की साजिश का आरोप।

➡गाजियाबाद- अंतरिक्ष बिल्डर पर जीडीए ने मालिक और सहयोगियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, आवंटियों को कब्जा न देने का लगा है आरोप, राकेश यादव और अन्य निदेशकों पर केस दर्ज, धारा 306, 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई, विजयनगर थाने में जीडीए ने दर्ज कराई रिपोर्ट।

➡लखीमपुर खीरी, जिलेभर में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, एसपी शिवाशिम्पी चिनप्पा खुद सड़क पर उतरे, निकम्मे अफसरों को भी एसपी ने रोड पर उतारा, डग्गामार, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई – एसपी, कल सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी, से जागी खीरी पुलिस।

➡आगरा- ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज आगरा में, निजी संस्था के सम्मान समारोह में होंगे शामिल, दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे सूरसदन प्रेक्षागृह, 1.30 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

➡बिजनौर- बैंड बाजे से निकाली जा रही बारात का उलेमा ने किया विरोध, निकाह पढ़ाने से मौलवी ने किया इंकार, दूसरे काजी से पढ़वाया निकाह, गुस्साए ग्रामीणों ने की मस्जिद में पंचायत, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के परिवार वालों का हुक्का पानी बंद, पंचायत ने परिवार का किया हुक्का पानी बंद, मंडवार के मोहिद्दीनपूर इलाके का मामला।

दिन भर की बड़ी खबर

दिन भर की बड़ी  ख़बरें...................

➡दिल्ली- इंडिगो एयरलाइंस अध्यक्ष आदित्य घोष ने इस्तीफा दिया, राहुल भाटिया अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए, आदित्य 26 अप्रैल से डायरेक्टर के पद पर भी नही रहेंगे, आदित्य 31  जुलाई के बाद कंपनी के अध्यक्ष नहीं रहेंगे।

➡दिल्ली- प्रसिद्ध लाल किला को डालमिया ग्रुप ने गोद लिया, डालमिया ग्रुप ने 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर गोद लिया, केंद्र की 'एडॉप्ट ए हेरिटेज' स्कीम के तहत गोद लिया, डालमिया ग्रुप ने केंद्र सरकार को 25 करोड़ रुपए दिए।

➡दिल्ली- दाऊद का शार्प शूटर मुजीर जिलानी शेख गिरफ्तार, वसीम रिजवी की हत्या करना चाहता था मुजीर शेख, कोर्ट ने पुलिस को मुज़ीर की 10 दिन की रिमांड दी, पहले भी रिजवी मामले में 4 गुर्गों की अरेस्टिग हुई।

➡लखनऊ- UPSC परीक्षा में 200 बच्चों ने सफलता हासिल की, यूपी के 200 बच्चों का यूपीएससी में चयन हुआ, हंडिया क्षेत्र के अनुभव सिंह ने यूपी में टॉप किया, अनुभव सिंह ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की, इलाहाबाद की शिवानी गोयल को मिली 15वीं रैंक
सहारनपुर के 2 दोस्तों का IAS में चयन हुआ, गौरव कुमार को 34वीं, विशाल को 49वीं रैंक, कानपुर चकेरी के राहुल पांडे को 103वीं रैंक, राहुल के पिता अशोक पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं, कानपुर देहात के संघप्रिय को 92वीं रैंक मिली, बुलंदशहर के अभिमन्यु को 128वीं रैंक मिली, लखनऊ के शक्तिमोहन ने भी IAS में जगह बनाई, वाराणसी के अजय यादव को 333वीं रैंक मिली, मुरादाबाद की इल्मा को UPSC में 217वीं रैंक मिली, आगरा के उत्सव को ऑल इंडिया 33वीं रैंक मिली, वैभव शर्मा को यूपीएससी में 179वीं रैंक मिली,
बेहट में एसडीएम के पद पर तैनात हैं वैभव शर्मा, हसीन रिजवी को ऑल इंडिया 187वीं रैंक मिली, अपर्णा गुप्ता को यूपीएससी में 38वीं रैंक मिली, संदीप भागिया 30वीं, अंकुर को 543 रैंक मिली, गोमतीनगर की अंकिता मिश्रा को 105वीं रैंक मिली, संतकबीरनगर के फुरखान अख्तर का IAS में चयन, UPSC में पहली बार 51 मुस्लिम छात्रों का चयन।

➡लखनऊ- फिर कर्ज ले सकेंगे 1.27 लाख डिफॉल्टर किसान, सरकार देगी 1.49 हजार करोड़ एनपीए की भरपाई, कृषि विभाग के जरिए बैंकों को भेजी जाएगी राशि।

➡लखनऊ- केजीएमयू में मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज, घायल युवक को 15 घंटे तक इलाज नहीं मिला, ऑर्थो विभाग के किसी डॉक्टर ने सुध नहीं ली, बाद में आनन-फानन में सर्जरी किया गया, अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर को भी नहीं मिला इलाज, लखनऊ के सिविल अस्पताल में नहीं मिला इलाज।

➡लखनऊ- बोरिया बिस्तर बांध लें दर्जन भर कप्तान, यूपी में आईपीएस के तबादले हो सकते हैं, एक दर्जन जिला पुलिस प्रमुख बदले जाएंगे, आईपीएस तबादलों की सूची पर काम जारी, उन्नाव समेत कई जिलों के एसएसपी बदलेंगे।

➡लखनऊ- कृषि विभाग में करोड़ों का ढैंचा बीज घोटाला, किसानों की नहीं अपनी आय बढ़ा रहे अफसर, बाजार दर 50 सरकार 71 रुपए में खरीद रही, बीज निगम ने ढैंचा बीज में घोटाला किया, एमडी संतोष खरे ने करोड़ों रुपए डकार लिए, योगी सरकार में किसानों के साथ धोखा हुआ, प्रमुख सचिव के चहते हैं एमडी संतोष खरे।

➡लखनऊ- आरटीआई से मिली सूचना से हुआ खुलासा, 66 IPS अफसरों के खिलाफ मुकदमा लंबित, 66 IPS अफसरों पर आपराधिक केस लंबित, यूपी में सिर्फ एक IPS अफसर पर केस लंबित।

➡लखनऊ- वाणिज्य कर विभाग में 10 अफसरों का प्रमोशन, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 और 2 में प्रमोशन, ग्रेड 1 में 5 और ग्रेड 2 में 5 अफसरों का प्रमोशन।

➡बुलंदशहर- बुलंदशहर पुलिस की सीएम योगी से शिकायत , विधायक बिमला सोलंकी ने SSP से की शिकायत शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप, 1 साल पूर्व अपहरण कर युवती को हुआ का रेप, विधायक ने पीड़ित परिवार को सीएम से मिलाया
ककोड़ चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बुलंदशहर के ककोड़ का मामला।

➡सीतापुर- BJP नेता शिव कुमार समेत 24 पर केस दर्ज, जिला पंचायत अध्यक्ष ने जानलेवा हमला, लूटपाट,मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं और साथियों को पीटने का आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर मारपीट , वर्चस्व को लेकर मारपीट का लगाया आरोप
खैराबाद पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।

➡लखीमपुर खीरी- खड़े ट्रक में मैजिक टकराई, 13 की मौत, कई गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती, 10 की क्षमता वाले मैजिक में 17 बैठे थे, तेज रफ्तार मैजिक खड़े ट्रक में टकरा गई, खीरी का एआरटीओ निकम्मे अफसरों में, ARTO खीरी पीके सिंह की बड़ी लापरवाही, सड़क सुरक्षा के लिए कोई अभियान नहीं, खुलेआम ओवरलोड डग्गामार चल रहे हैं, बड़े हादसे की इंतजार में थे खीरी ARTO, पसगवां थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, विभाग सिर्फ ट्रकों से वसूली करने में मस्त।

➡लखीमपुर खीरी- शिक्षकों के अटैचमेंट की सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट, रिपोर्ट मांगे जाने से विभाग में हड़कम्प, 2017 से अब तक का विवरण मांगा गया, अटैचमेंट आदेश का विवरण मांगा गया, बड़े पैमाने पर गलत रूप से अटैचमेंट की शिकायत, सीएम को मिली शिकायत के बाद मांगी गई रिपोर्ट।

➡लखीमपुर खीरी- सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत का मामला, लखीमपुर खीरी ट्रैफिक पुलिस बेखबर रहती है, सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कोई अभियान नहीं, सिर्फ चौराहों पर 10-20 रुपए की वसूली जारी, खीरी के किसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं, होमगार्ड के भरोसे चल रही खीरी ट्रैफिक पुलिस,  लखीमपुर पुलिस का बेहद लापरवाह रवैया।

➡लखीमपुर- एआरटीओ पीके सिंह को अभी तक शर्म नहीं आई, 13 लोगों की मौत के बाद अभियान शुरु नहीं किया, धड़ल्ले से शहर के अंदर ओवरलोड वाहन चल रहें, ई-रिक्शा पर क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे हुए हैं, डग्गामार वाहनों से यात्रियों की ढोया जा रहा है
चौराहों पर ना पुलिस और ना ही एआरटीओ टीम, लखीमपुर खीरी पुलिस का रवैया लापरवाही भरा, गर्मी आते ही चौराहों से गायब हो गई पुलिस।

➡कानपुर- RTI कार्यकर्ता को फर्जी केस पर फंसाने का मामला, धीमी गति से चल रही पुलिस पर आरोप की जांच, तत्कालीन SSP,एसओ काकादेव पर है आरोप, मामले में कई पुलिसकर्मियों पर है आरोप, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, आलाधिकारियों के चक्कर काट रहा है पीड़ित।

➡प्रतापगढ़- प्रतापगढ़ पुलिस की नाकामी से लोगों में दहशत, चर्चित सत्यम हत्याकांड पर सीएम की कार्रवाई, सीएम योगी ने मामले को संज्ञान में लिया, डीएम,एसपी को दिया जल्द खुलासे का आदेश, पीड़ित के पिता को मोबाइल पर आया संदेश, दौरे पर सीएम से लगाई थी न्याय की गुहार, 29 मार्च को हुई थी छात्र शिवम की हत्या, हत्यारों को अभी तक नहीं पकड़ पाई पुलिस, नगर कोतवाली के अष्टभुजा नगर की घटना।