नई दिल्ली: नोएडा में एक मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात अपराधी मारा गया. इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर बलराज भाटी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी का भाई था. गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि गुड़गांव पुलिस के एसटीएफ की टीम को बलराज भाटी गिरोह के सदस्यों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी.
यह गिरोह गुड़गांव में कई अपराधों में शामिल था. अपराधियों की गोलीबारी में गुड़गांव एसटीएफ के दो हेड कांस्टेबल और एक व्यक्ति तथा सात वर्षीय एक बच्चा घायल हो गए. गौरतलब है कि यूपी पुलिस ने बीते कुछ दिनों में कई कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर किया है. (इनपुट भाषा से)

No comments:
Post a Comment