Monday, April 23, 2018

खबर अब तक .......

➡  दिल्ली: महाभियोग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का बयान- खारिज करना अपने आप में गैर कानूनी, फैसले में जल्दबाजी दिखाया गया, बिना जांच के प्रस्ताव खारिज किया, इसके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे।

➡  दिल्ली: बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का बयान- कांग्रेस संविधान बनाने का श्रेय ले रही है, कांग्रेसी खुद भी महाभियोग को लेकर आश्वस्त नहीं थे, कांग्रेस देखना चाह रही थी कि कितने लोग उसके साथ हैं, डॉ आंबेडकर को क्रेडिट देने से बच रही है कांग्रेस।

➡  लखनऊ: लोहिया अस्पताल के विलय को मंजूरी मिली, संस्थान में विलय होगा लोहिया अस्पताल , मुख्यमंत्री ने विलय की फाइल को मंजूरी दी , स्वास्थ्य मंत्री के विरोध के बावजूद मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा विभाग थोड़ी देर में जारी करेगा आदेश, लोहिया एम्स के नाम से नया संस्थान बनेगा, सिद्धार्थनाथ सिंह ने बेमन से दी मंजूरी।

➡  लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप-पिता की हत्या का मामला, लोहिया हॉस्पिटल में कुलदीप सेंगर का सीबीआई टीम ने कराया मेडिकल, मेडिकल के बाद सेंगर को लेकर निकली सीबीआई, सीबीआई टीम दफ्तर के लिए रवाना।

➡  लखनऊ: आईजी एसटीएफ अमिताभ यश का बयान- 2.5 लाख का इनामिया था बलराज भाटी, हरियाणा एसटीएफ-यूपी एसटीएफ का संयुक्त प्रयास, एक कारबाईन,एक 9 एमएम पिस्टल बरामद, चुनावी रंजिश में एक दम्पत्ति को 140 गोलियां मारी थी।

➡  लखनऊ: प्रदेश के सभी विवि के कुलपति मौजूद, राज्यपाल ने 8 बिंदु पर आधारित रिपोर्ट पेश की, विवि के शैक्षिक स्तर पर सुधार की जरूरत, विशेष जोर दिए जाने की वकालत की,  राज्यपाल राम नाईक ने शैक्षिक सत्रों के नियमितीकरण पर जोर दिया , दीक्षांत समारोह का नियमित आयोजन हो, विवि की प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन, नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए, वीसी के कार्यों का मूल्यांकन किए जाने का सुझाव, नैक मूल्यांकन को भी राज्यपाल ने बताया आवश्यक, प्रवेश से लेकर मूल्यांकन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन।

➡  लखनऊ: धर्म विशेष का ola कैब ड्राइवर होने का मामला, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान- भारत देश सबका है अगर ऐसा है तो गैर संवैधानिक है, स्थानीय प्रशासन को इसपर कार्यवाही करना चाहिये, अभिषेक मिश्रा नाम के युवक ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा था।

➡  अलीगढ़- IPL सट्टेबाज गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, मौके से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपये का लगते थे IPL पर सट्टा, पकड़े गए आरोपियों से 5 मोबाइल बरामद।

➡  प्रतापगढ़: जलनिगम घोटाले का मामला, सीएम योगी ने जल निगम घोटाले पर कहा- शामिल अधिकारियों,कर्मचारियों पर हो एक्शन, तत्काल निलंबन का आदेश किया जाए, दोषी पाए जाने पर चल अचल संपत्ति जब्त होगी।

➡  इलाहाबाद: मंत्री एसपी बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका का मामला, कैबिनेट मंत्री की तरफ से कोर्ट में 160 पृष्ठों से ज्यादा का जवाब किया दाखिल, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जवाब दाखिल करने का दिया समय, 14 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई।

➡  महोबा: अजनर थाने के अकोनी में ट्रैक्टर से महिला को कुचलने का मामला, एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, आरोपी दारोगा, सिपाही को किया गिरफ्तार, सर्किल एरिया में पकड़ा था बालू ट्रैक्टर, दारोगा सुमित, वंश गोपाल पर केस दर्ज।

➡  संतकबीरनगर: पुलिस ने 3 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, 5-5 हजार के 2 इनामी बदमाश जान मोहम्मद, परमात्मा चौधरी गिरफ्तार, 10 हजार का एक इनामी बदमाश सिरपत निषाद गिरफ्तार, लूटपाट समेत दर्जनों मामलों में थे वांछित, आरोपियों से 2 तमंचा, 2 कारतूस बरामद, शहर कोतवाली, दुधारा से तीनों बदमाश गिरफ्तार।

➡  मेरठ:  पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दारोगा को किया गिरफ्तार, किठौर थाने में तैनात था दारोगा नरेंद्र, महिला ने दुष्कर्म की लिखाई थी FIR , जांच के बाद आरोपी दारोगा गिरफ्तारी, पल्लवपुरम थाना पुलिस ने की गिरफ़्तारी।

➡  अमेठी: 25 अप्रैल को डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे अमेठी पुलिस लाइन पहुंचेंगे, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, 1.40 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे डिप्टी सीएम, ताला में घनश्याम चौरसिया के घर जाएंगे, राजेश मासाला के फैक्ट्री गेस्ट हाऊस जाएंगे।

➡  प्रतापगढ़: सीएम योगी कर रहे जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीज से अस्पताल में टहलकर पूछा हाल, दवाओं के पर्चा भी कई मरीजों से लेकर देखे, क्या बाहर से तो दवा नहीं लिखा जा रही सीएम ने पूछा?

➡  ग्रेटर नोएडा में गैंगरेप की बड़ी वारदात, 11वीं की छात्रा के साथ कार में गैंगरेप, स्कूल के साथी और रिश्तेदार पर आरोप, स्कूल से छुट्टी के बाद अगवाकर गैंगरेप, गलगोटिया कॉलेज के पास मिली छात्रा, बेहोशी की हालत में मिली पीड़ित छात्रा, गैंगरेप की धाराओं में 3 के खिलाफ मामला दर्ज, तीनों आरोपी फरार पुलिस तलाश के जुटी, ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र की घटना।

➡  ग्रेटर नोएडा- भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं की बैठक, किसानों पर हुए मुकदमे वापस लेने की मांग, 5 मई को एसएसपी ऑफिस पर करेंगे प्रदर्शन।

➡  बाराबंकी: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी अमित रस्तोगी हत्याकांड मामला, 20 हज़ार का इनामी संदीप सिंह सुबेहा रोड से गिरफ्तार, आरोपी से पिस्टल, कारतूस, नकदी बरामद।

➡  अम्बेडकरनगर: शहनाज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, टांडा कोतवाली के पुन्थर में हुई थी हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, खुलासे को लेकर संतुष्ट नहीं पीड़ित परिवार, पीड़ित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाया सवाल, परिवार ने गांव छोड़ने की धमकी दी, न्याय नहीं मिलने पर गांव छोड़ने की धमकी।

➡  कासगंज तिरंगा यात्रा मामला, एसआईटी ने दाखिल की प्रथम चार्जशीट, चार्जशीट में 18 लोगों के नाम दर्ज है, 90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की गई, डीआईजी कानन व्यवस्था प्रवीण कुमार का बयान।

➡  प्रतापगढ़: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- ग्राम स्वराज के चुने गांवों का होगा विकास, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचारियों पर होगी FIR जाएंगे जेल, प्रतापगढ़ में घोटाले पर सख्त कार्रवाई होगी, सरकार हर तरह से विकास पर प्रतिबद्ध, लोग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं-सीएम।

➡  बांदा: 48वें दिन किसानों ने अनशन किया समाप्त, कर्जमाफी को लेकर कर रहे थे अनशन, प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने लिया ज्ञापन, मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कही बात।

➡  इलाहाबाद: दलित संत को धर्माचार्य की मिली उपाधि, जूना अखाड़े ने धर्माचार्य की दी उपाधि, मौज गिरी आश्रम में किया गया संस्कार, कन्हैया कश्यप को बनाया गया धर्माचार्य, पंचानंद गिरी के शिष्य है कन्हैया कश्यप, कन्हैया कश्यप को बनाया कन्हैया नंद गिरी, जल्द ही इनकी उपाधि की होगी घोषणा।

➡  मेरठ: गैंगरेप के बाद गर्भवती होने का मामला, पीड़िता के पिता का बयान- नहीं लड़ेंगे कोई मुकदमा, मुकदमा लड़ने से रंजिश होने का डर- पिता, पंचायत में पीड़िता के पिता को डराया था, पुलिस ने पंचों आरोपियों पर नहीं की कार्रवाई, गर्भपात कराने वाले डॉक्टर पर भी कार्रवाई नहीं, खरखौंदा थाना क्षेत्र का मामला।

➡  प्रतापगढ़- सीएम ने विकास भवन में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर की, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, आंकड़ों की बाजीगरी से दूर रहने के निर्देश, आंकड़ों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता, विकास हकीकत की जमीन पर नजर आए, भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस हो- सीएम।

➡  प्रतापगढ़: सीएम ने चन्दौका गांव में निर्माणधीन सड़क का किया औचक निरीक्षण, सड़क को खोद कर सीएम ने चेक किया, गुणवत्ता विहीन सड़क को देखकर लगाई फटकार, प्रोटोकॉल तोड़कर सीएम चन्दौका गांव पहुंचे।

➡  महोबा: सचिव की बातों को नहीं मानते बीएसए महोबा, सचिव, बेसिक शिक्षा ने प्रमोशन के दिए थे आदेश,बीएसए ने सचिव के आदेश को किया दरकिनार, अप्रैल के अंत तक होने हैं बेसिक शिक्षा में प्रमोशन, बीटीसी टीचरों को अध्यापक बनने का मिलेगा मौका,अमित कुमार है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा।

No comments:

Post a Comment