मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का बिजली सरचार्ज माफ करने का ऐलान किया है। अमरोहा के हसनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरोहा की पहचान ढोलक है। इसकी ब्रांडिंग के लिए सरकार वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्लान के तहत बजट देगी। अमरोहा जिले की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने के साथ ही विस्तारीकरण का वादा किया। कहा कि हसनपुर में डिस्टिलरी भी लगेगी, जिससे यहां के नौजवानों को रोजगार मिल सके।
तय समय से करीब छह घंटा लेट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश ग्राउंड में डटी हजारों की भीड़ को करीब आधा घंटा संबोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई। विद्युतीकरण, उज्ज्वला योजना, किसानों की कर्जमाफी, मोदी सरकार की योजनाएं एक-एक करके गिनाईं। मुख्यमंत्री ने किसानों और नौजवानों पर फोकस करते हुए कहा कि नौकरियों में युवाओं से अवैध रूप से वसूली की गई या किसी भी तरह का भ्रष्टाचार किया गया तो ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनकी संपत्ति भी जब्त होगी।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साल में जो काम किए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। पूर्व की सरकारों में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का भला तो नहीं किया लेकिन अपने परिवार का भला जरूर किया।
मुख्यमंत्री ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले पलायन हुआ करता था। अब प्रदेश में आम नागरिक पलायन नहीं करते हैं बल्कि अपराधी पलायन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बंद उद्योग चालू होंगे इसके लिए कमेटी बना दी गई है। पहले की सरकारों ने सारे उद्योग चौपट कर दिए थे। करीब छह घंटे से इंतजार कर रहे लोगों का धन्यवाद देते हुए योगी ने कहा कि कुशीनगर में 13 बच्चों की मौत हो गई है। वहां पहले जाना जरूरी था।
भीड़ ने दिखाई तख्तियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही भाषण देने के लिए माइक संभाला, वैसे ही भीड़ से कुछ नौजवानों ने तख्तियां निकाल लीं। कागज पर लिखा था 4000 उर्दू शिक्षकों को नियमित करो। बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ध्यान रखें उत्तर प्रदेश सरकार आप ही लोगों के लिए काम कर रही है। हालांकि अचानक सीएम को तख्तियां दिखाए जाने से कुछ समय के लिए पुलिस भी सकते में आ गई। अफसरों के पसीने छूट गए लेकिन सीएम की ओर से उत्तर मिल जाने के कारण 5 मिनट में ही सब कुछ सामान्य हो गया।

No comments:
Post a Comment