Thursday, April 26, 2018

कुशीनगर हादसा: बच्चों की मौत पर बरसीं मायावती, प्रशासन ने सीज किया स्कूल


कुशीनगर में स्कूल वैन के ट्रेन की चपेट में आने से हुई 13 बच्चों की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लिखित बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि से उन घरों की खुशियां कभी नहीं लौटायी जा सकती, जिनके चिराग इस दुर्घटना में बुझ गए।
गौरतलब है कि गुरुवार को कुशीनगर की एक मानवरहित क्रासिंग पर स्कूली वैन के  ट्रेन की चपेट में आ जाने से 13 बच्चों की जान चली गई, जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है।  

बसपा सुप्रीमो ने राज्य व केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मानवरहित क्रासिंग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। साथ उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से इस दिशा में तक्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment