Monday, April 23, 2018

10 तक.....

10 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡  दिल्ली: केंद्र में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मेघालय से AFSPA को केंद्र ने हटाया, अरुणाचल में 8 पुलिस स्टेशनों तक AFSPA सीमित, जम्मू-कश्मीर से AFSPA को हटाने की मांग जारी।

➡  दिल्ली: शोपियां फायरिंग मामले में SC में आज सुनवाई, पिछली सुनवाई में SC ने कार्रवाई पर रोक लगाई, मेजर आदित्य के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगी थी।

➡  जम्मू-कश्मीर: त्राल के लाम गांव में आतंकियों से मुठभेड़, सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर घायल।

➡  लखनऊ: मंत्री सत्यदेव पचौरी का हापुड़ दौरा आज, पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जिला योजना समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा, गांव कुठा हुसैनपुर में पचौरी करेंगे रात्रि प्रवास।

➡  लखनऊ: सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन आज चौक स्टेडियम में 5.30 बजे केक काटकर मनाया जाएगा।

➡  लखनऊ: आज होगी यूपी कैबिनेट की बैठक लोकभवन में शाम 5 बजे होगी, शाहजहांपुर को मिल सकता है नगरनिगम का दर्जा, किसानों को बीज खरीद पर मिल सकती है सब्सिडी, 80 फीसदी अनुदान का आ सकता है प्रस्ताव, कल्स्टर, सामूहिक खेती के लिए आर्थिक सहायता, फार्म, मशीनरी, बैंक, खेत तालाब योजना का हो सकता है विस्तार, छुट्टा जानवरों की नसबंदी का आ सकता है प्रस्ताव, मिर्जापुर को वनीकरण के लिए मिल सकती है 600 एकड़ जमीन।

➡  लखनऊ: बनारस और लखनऊ से हजयात्रा हुई महंगी, लखनऊ से हजयात्रा का किराया 23750 बढ़ा, इस बार लखनऊ से 800 हजयात्री जाएंगे, वाराणसी से हजयात्रा का किराया 32500 बढ़ा, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी की लिस्ट।

➡  प्रतापगढ़: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- प्राथमिक शिक्षा में बदलाव का समय, बच्चे राष्ट्र के भावी नियोजक हैं, शिक्षक आदर्श शिक्षक बने, बच्चों के आने वाले भविष्य की दी शुभकामना, सरकार ने बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराया, स्कूल अभियान एक बड़ा अभियान हैं, इसे सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि आम लोगों की सहभागिता से करना होगा, शिक्षा तरक्की की आधारशिला है, सबसे बड़ा कार्य किसी को ज्ञानवान बनाना है।

➡  लखनऊ: मौजूदा सत्र में अब तक 5500 गेंहू खरीद केन्द्रों पर 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, सीधे किसानों से गेंहू खरीद के आंकड़े जारी, पिछले सत्र के मुकाबले अब तक दोगुनी खरीद।

➡  लखनऊ: सीएम योगी का कर्नाटक में प्रस्तावित दौरा, 6 दिन के लिए CM कर्नाटक जा सकते हैं, 35 से ज्यादा जनसभाएं और रोड-शो करेंगे, मई के पहले हफ्ते में सीएम जाएंगे कर्नाटक।

➡  सुल्तानपुर: रामनरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचे सीएम, सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुरुआत, गांधी जी के सपनों को साकार करना है, पीएम एमपी से करेंगे इसकी शुरुआत, विकास की धुरी बना सकें संकल्प लिया था, पंचायतों को देश के विकास के लिए संकल्प, ये सार्थक हो इस लिए 2014 में शुरुआत हुई, देश में 70 फीसदी आबादी गांव में रहती है, पूरी अर्थव्यवस्था गांव पर निर्भर है, पंचायतराज से जुड़े सभी को बधाई देता हूं, भारत जैसे देश को दुनिया में स्थापित करना है, तो गांव का पलायन रोकना पड़ेगा, उन्हें शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करनी पड़ेंगी, पीएम ने सीधे खाते में पैसे भेजने की शुरुआत की, लाभार्थी को सीधे लाभ मिल सके, मोदी ने जनधन योजना के तहत खाते खुलवाए, आजादी से अब तक इतने खाते नहीं खुले थे, 2014 के बाद से उससे ज्यादा खाता खुल गए, 80 हज़ार करोड़ रुपए अब तक जमा हुए, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिस रसोई गैस के लिए लाठी डंडे खाने पड़ते थे, झोपड़ी में रहने वाले भी उसका इस्तेमाल कर रहे, बिजली का कनेक्शन फ्री किया, सबको दिया, विद्युत् वितरण में भेदभाव था, 4 जिलों को बिजली मिलती थी, हमने सही किया, सबको बिजली की व्यवस्था की, एक वर्ष में 8.85 लाख आवास मुहैया कराए, 1 वर्ष में 40 लाख से ज्यादा शौचालय बनवाए, 37 लाख पात्र लोगों को राशन नहीं मिलता था, आज नजरिया बदलने की जरुरत है, गांव का विकास होना चाहिए-सीएम योगी।

➡  बरेली: जिला जेल की जमीन पर बनेगा आईटी पार्क, सरकार ने प्रोजेक्ट पर लगाई अपनी मोहर, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल कर रहे पार्क के लिए पहल।

➡  बरेली: रामपुर CRP कैंप हमला कांड के आतंकियों का मामला, सेन्ट्रल जेल अधीक्षक ने  बरेली प्रशासन को लिखा पत्र, एसएसपी से पेशी के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा, 25 अप्रैल को रामपुर कोर्ट में 5 आरोपियों की पेशी।

➡  इलाहाबाद: अखाड़ा परिषद का एक बड़ा फैसला, दलित साधु को महामंडलेश्वर बनाने का एलान, कन्हैया प्रभु नंद गिरि बनेंगे अब महामंडलेश्वर, महंत पंचानन गिरि के शिष्य हैं कन्हैया प्रभु, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का एलान।

➡  गोरखपुर: युवक की पीट-पीटकर हत्या से हड़कम्प, कुदान पर सामान लेने के दौरान कहासुनी, व्यापारी ने साथियों संग युवक को पीटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में लिया, हरपुर बुदहट के कटसहारा चौराहे का मामला।

➡  मिर्ज़ापुर: 511 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री योगी, सामूहिक विवाह स्थल पर दोपहर 2 बजे पहुचेंगे, सोनभद्र 279, मिर्ज़ापुर के 180, 52 जोड़े भदोही, सामूहिक विवाह में जनपदों के जोड़े लेंगे फेरे, 3 मुस्लिम जोड़े का निकाह भी होगा संपन्न, अनुप्रिया पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्या होंगे शामिल, पुतलीघर में होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम।

➡  वाराणसी: पिछले 8 साल में गंगा का प्रवाह सबसे न्यूनतम स्तर पर, 9 जुलाई 2010 के बाद गंगा का वाटर लेवल 58.1 मीटर पहुंचा, केंद्रीय जल आयोग के आकंड़ों ने चौंकाया।

➡  प्रतापगढ़: सीएम योगी कंधई प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, स्कूल चलो अभियान की CM ने की शुरुआत, स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी, कंधई प्राथमिक विद्यालय में दिखाई हरी झंडी, प्रतापगढ़ में सीएम ने किया था रात्रि विश्राम, आज सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे सीएम।

➡  बरेली: क्राइम ब्रांच, प्रेम नगर पुलिस को सफलता,  लम्बे समय से फरार 25 हजार का इनामी दयाराम गिरफ्तार, बदमाश के पास से एक तमंचा बरामद, केके अस्पताल के पास से हुई गिरफ्तारी।

➡  गोरखपुर: युवक की पीट-पीटकर हत्या से हड़कम्प, दुकान पर सामान लेने के दौरान कहासुनी, व्यापारी ने साथियों संग युवक को पीटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में लिया, हरपुर बुदहट के कटसहारा चौराहे का मामला।

➡  फर्रूखाबाद: सरह गांव में विकास के नाम पर लूट, लाखों के विकास कार्य कागजों पर कराए गए, प्रधान,अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाला, मुख्य विकास ने जांच कर कार्रवाई की बात कही, राजेपुर ब्लाक के सरह गांव का मामला।

No comments:

Post a Comment