Thursday, April 26, 2018

मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ इसी सप्ताह रखेंगे 52 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं की नींव

लखनऊ  योगी सरकार अपने सबसे बड़े आयोजन यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हस्ताक्षरित निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने को तैयार है। इसके लिए करीब 52 हजार करोड़ रुपये के 54 निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री कर्नाटक के पहले चरण के दौरे के बाद इन निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास कर सकते हैं। इन औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने पर तीन लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मालूम हो कि 21-22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट में देश के दिग्गज औद्योगिक घरानों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आये। मुख्यमंत्री हर महीने कम से कम 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment