Thursday, April 26, 2018

यूपी:कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 28 मई को वोटिंग, 31 को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और बिजनौर की नूरपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में दोनों जगहों पर 28 मई को चुनाव होगा वहीं 31 मई को दोनों सीटों पर मतगणना होगी।
बता दें कि कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर से ही भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह का निधन हो गया था, जिसके चलते ये दोनों सीटें खाली पड़ी हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी यहां अपनी दोनों सीटों पर साख बचाने की जद‌्दोजहद कर रह है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। वह अलग बात है कि इस उपचुनाव में सपा को गोरखपुर और फूलपुर की तरह बसपा का साथ नहीं मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment