शाहजहांपुर में रविवार को करीब साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रोजा मंडी और जलालाबाद मंडी का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। यह उनका औचक निरीक्षण है। कुछ ही देर पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से उनका प्रोग्राम जारी हुआ है। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर शाहजहांपुर और जलालाबाद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं, साफ सफाई व्यवस्था शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड बना दिया गया है। मुख्यमंत्री शाहजहांपुर में गेहूं खरीद व्यवस्था देखने पहुंच रहे हैं। वह किसानों से भी बातचीत भी करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों पर गाज भी गिरने की संभावना है।
बता दें कि प्रदेश में गेहूं खरीद के मामले में शाहजहांपुर का स्थान अव्वल रहता है, इस नाते शाहजहांपुर वह पहले पहुंच रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए लखीमपुर भी जाएंगे। निरीक्षण को लेकर यहां भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां सीएम के दोपहर 2:00 बजे पहुंचने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment