Thursday, April 26, 2018

11.30 की बड़ी खबर

तहकीकात न्यूज़ पर सुबह 11:30 बजे की बड़ी ख़बरें..................

➡  दिल्ली: BCCI ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए नाम भेजा, विराट कोहली का नाम खेल मंत्रालय को भेजा, सुनील गावस्कर का नाम भी मंत्रालय को भेजा, ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए नाम।

➡  यूपी: प्रदेश में सभी जिलों के RTO की बड़ी लापरवाही, डग्गामार स्कूल वैन पर अफसरों की सख्ती नहीं, 25-25 बच्चों को स्कूल वैन में बैठाया जा रहा, आरटीओ विभाग ने कभी अभियान नहीं चलाया, बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे स्कूल, आज कुशीनगर में 13 बच्चों की मौत हो गई, मानवरहित क्रॉसिंग पर 13 बच्चों की मौत, पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई थी स्कूल वैन, आरटीओ के लोग सिर्फ दलाली करने में मस्त, रात में हाईवे पर गाड़ी लगाकर ट्रकों से वसूली, बच्चों की मौत का जिम्मेदार लापरवाह सिस्टम, फिटनेस के नाम पर सिर्फ पैसा लिया जाता है, विभाग ने कभी गाड़ियों की हालत तक नहीं देखी, सिस्टम की लापरवाही से घरों के चिराग बुझे, बच्चों की मौत का जिम्मेदार रेलवे विभाग भी, रेलवे को नहीं दिखती मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग, गोरखपुर के रेलवे अफसरों की बड़ी लापरवाही, बच्चों की मौत का जिम्मेदार रेलवे-आरटीओ।

➡  लखनऊ: कुशीनगर हादसे पर सीएम ने जताया दुख, सीएम ने कमिश्नर को दिए जांच के आदेश, हादसे में मृतक परिजनों को मदद का ऐलान, 2-2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की, सीएम ने मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी, जिला प्रशासन को घायलों की मदद के आदेश।

➡  लखनऊ: कुशीनगर हादसे पर अखिलेश यादव का ट्वीट- स्कूल वैन हादसा बहुत दुखद घटना, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना, मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना, घायल बच्चों के जल्द सही होने की प्रार्थना, हर सम्भव मदद दे राज्य सरकार।

➡  मेरठ: मवेशी कटान में 4 बेकसूरों को पुलिस ने जेल भेजा, परिजनों की शिकायत पर एसएसपी ने कराई जांच, मवाना थानेदार इंस्पेक्टर ब्रजेश कुशवाह निलंबित, दारोगा धर्मेन्द्र, श्योराज, आरक्षी ओमकार सस्पेंड, SP देहात की रिपोर्ट पर एसएसपी ने की कार्रवाई।

➡  मेरठ: बेकसूरों को गौकश बनाने पर खाकी हुई दागदार, गाय पालने ले जा रहे नरेन्द्र गुर्जर की हुई थी पिटाई, नरेन्द्र समेत 4 को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, चारों को गौकशी की धाराओं में भेजा था जेल, जेल भेजने से पहले नरेन्द्र को दी गयी थर्ड डिग्री, जेल जाने पर बिगड़ी तबियत, मेडिकल में हुई मौत, रिपोर्ट पर थानेदार, 2 दारोगा समेत 4 सस्पैंड, मवाना थानेदार पर थर्ड डिग्री के बाद मौत देने का आरोप, एसएसपी ने सस्पेंशन किया, पुलिसवालों पर मुकदमा नहीं।

➡  कुशीनगर: कुशीनगर में भीषण हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, 13 बच्चों की मौके पर मौत, 7 बच्चे घायल, अस्पताल भेजा जा रहा, वाहन के चालक की भी मौत, स्कूल जा रहे थे सभी बच्चे, थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से हादसा, मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा, डिवाइन पब्लिक स्कूल की बस थी, विशुनपुरा के दुदही रेलवे क्रॉसिंग की घटना।

➡  बलरामपुर: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती, एक बदमाश मौके से हुआ फरार, फायरिंग में बाल बाल बचे 2 पुलिसकर्मी, हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, उतरौला कोतवाली के गुमड़ीघाट की घटना।

➡  हाथरस: रिशवत मांगने,कार्य मे लापरवाही पर कार्रवाई, एसएसआई विपिन यादव को किया निलंबित, एसपी ने कार्रवाई कर किया निलंबित, सादाबाद में तैनात था दारोगा विपिन यादव।

➡  बरेली: विकास कार्यों में बरेली मंडल फिर पिछड़ा, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग का रैंकिंग जाकरी, रिपोर्ट में बरेली जिले की 69 रैंकिंग आई, मंडल के अन्य जिलों ने भी पछाड़ दिया, शाहजहांपुर की रैंकिंग 12, पीलीभीत का 23वां स्थान।

➡  आगरा: सोशल मीडिया पर मस्त रहती सरकारी शिक्षिकाएं, शिक्षा की योजना को लगा रही पलीता, सामान्य ज्ञान का जरा भी नहीं है ज्ञान, आगरा के पुरुष डीएम को बताया महिला डीएम, देश के उपराष्ट्रपति,पीएम का नाम नहीं जानती, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का भी नाम नहीं पता, खंदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला जार का हाल

No comments:

Post a Comment