➡दिल्ली- डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक,छूट मिलेगा, जल्द ही केन्द्र सरकार इसका फायदा देगी, कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए पहल।
➡दिल्ली- अध्यक्ष वसीम रिजवी का बड़ा बयान, मीडिया को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जताई, राष्ट्रहित में कुर्बानी देने को तैयार हूं' , ‘राम मंदिर प्रकरण में कुर्बानी देने को तैयार’ , ‘दाऊद के पकड़े गए गुर्गों पर नहीं हो रही कार्रवाई’, ‘मेरी हत्या की साजिश के आरोपी हैं सभी गुर्गे’, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं रिजवी।
➡दिल्ली- वाराणसी से सैकड़ों किसान पहुंचे दिल्ली, भूमि अधिग्रहण को वापस करने की मांग, जमीन पर अपना नाम दर्ज करने की मांग, किसानों ने खून से पीएम को लिखा था पत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई थी गुहार, मांग पूरी न होने पर जंतर मंतर पहुंचे किसानकांग्रेस के कई बड़े नेता धरने में हुए शामिल, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी पहुंचेंगे, विधान मंडल दल के नेता अजय लल्लू पहुंचेंगे, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत कई नेता शामिल होंगे।
➡देहरादून- आज जारी होगा जेईई मेन का जिल्ट, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा जारी, चयनित अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे, जेईई एडवांस परीक्षा के लिए करेंगे आवेदन।
➡लखनऊ- लखनऊ-नोएडा साइबर थानों के लिए 128 पद मंजूर, थाने पर 10-10 इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर तैनात होंगे, माफिया से निपटने के लिए कमांडो का विशेष दस्ता।
➡लखनऊ- LDA के 1 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट अटके, प्राधिकरण को खोजे नहीं मिल रहे निवेशक, स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट में भी खाली हाथ, बसंत कुंज के बाद अब स्मार्ट पार्किंग फेल ?
➡लखनऊ- हुसैनगंज होगा सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन, भूमिगत स्टेशनों के ऊपर दौड़ेगा ट्रैफिक, सचिवालय पर बनेगा मेट्रो का म्यूजियम, कुल स्टेशन 21 बनाए जाएंगे,8 बनकर तैयार ।
➡लखनऊ- आज आधी रात से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बड़े मंगल,शब ए बरात पर रहेगा रूट डायवर्जन, लखनऊ के कई इलाकों में रूट डायवर्जन रहेगा।
➡लखनऊ - यूपी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान, ‘15 दिनों में 89 हजार को बिजली कनेक्शन’, ‘एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में कनेक्शन देंगे’, ‘इसके लिए 8500 से अधिक कैंप लगाए गए’ , ‘14 से 27 अप्रैल तक अभियान चलाया गया’ , 89797 लोगों को कनेक्शन दिए गए-श्रीकांत।
➡गोरखपुर- गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम के कार्यक्रम, सुबह 8 से 10 का समय आरक्षित, सीएम करेंगे गड़मान्य लोगों से मुलाकात, 10 से 11.30 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम, 12 से 1 बजे तक प्रधानाचायों के साथ बैठक, 2.45 बजे गोरखनाथ मंदिर से जाएंगे रविदास मंदिर , 4 बजे तक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, 4 .15 बजे पहुचेंगे सर्किट हाउस, 5.30 बजे तक प्रशासन के साथ करेंग बैठक, उद्योग व्यापार बंधुओं के साथ करेंगे बैठक।
➡लखीमपुर खीरी- हर्ष फायरिंग से दूल्हे की दर्दनाक मौत, द्वारचार के समय हो रही थी हर्ष फायरिंग, पिस्टल से निकली गोली ने मचाया कोहराम, दूल्हे का रिश्तेदार आरोपी मौके से फरार, सीतापुर के हाजीपुर से आई थी बारात, नीमगांव के रामपुर गांव का मामला।
➡सुल्तानपुर- सांसद वरुण गांधी के दौरे का अंतिम दिन आज, कादीपुर के विभिन्न गांवों में लगाएंगे चौपाल, जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों से होंगे रूबरू, देर शाम दिल्ली रवाना होंगे सांसद वरुण गांधी, शहीद नीलेश सिंह के घर भी जायेंगे वरुण, अखण्ड नगर के नगरी में है शहीद का घर, आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुये थे नीलेश।
➡मेरठ- रैपिड रेल के लिए MDA ने नहीं दिये 10 करोड़, प्रोजेक्ट में गाजियाबाद को 40 करोड़ देने है, मेरठ जनपद को 10 करोड़ रुपे देने हैं, शासन ने चिट्ठी लिखकर प्राधिकरण को फटकारा, बजट न देने से अटका है रैपिड रेल का निर्माण।
➡कन्नौज- जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की गोली लगने से हुई मौत, मृतका माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका थी, सपा जिला पंचायत सदस्य है मनीष यादव उर्फ़ डम्पी, पीड़ितों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, आरोपी सपा नेता परिवार सहित फरार, सौरिख थाने के सदर बाजार मोहल्ले का मामला।
➡लखीमपुर खीरी- लखीमपुर जिले में डायरिया का कहर जारी, 15 दिनों में 6 बच्चों की हो चुकी है मौत, बेहतर इलाज का दावा खोखला साबित हुआ, जिला अस्पताल में एक महीने से नहीं है ORS, शासन को मांगपत्र भेजने पर नहीं आया ORS.
➡ जम्मू: हिजबुल का कमांडर समीर टाइगर ढेर हुआ, पुलवामा में आर्मी के आपरेशन में समीर टाइगर ढेर, हिजबुल आतंकी आकिब खान भी मारा गया , जम्मू-कश्मीर में सेना के आपरेशन को सफलता, सुबह 10 बजे से चल रही थी पुलवामा में मुठभेड़।
➡ दिल्ली: खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाक़ात, कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने जीते हैं मेडल।
➡ दिल्ली: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर का बयान- किसानों ने खून से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखा, सांसद बनारस से बहरे हो चुके हैं, वह प्रधानमंत्री से पहले सांसद हैं, उनको जनता की बात को सुनना चाहिए, राहुल गांधी ने किसानों को लेकर कानून बनाया, पुराने रेट के दाम में जमीनों को चुना जा रहा, कोई भी किसान जमीन देने को तैयार नहीं, 20 सालों से यह लड़ाई लड़ी जा रही है, गूंगे बहरे सांसद किसी की सुनते नहीं हैं, सिर्फ मन की बात कहते हैं, दलितों के घर भोजन,रात्रि विश्राम अच्छी बात है, राहुल के रास्ते चल रहे हैं सीएम योगी, योगी जहां जाते हैं वहां पर तोलिया पहले बिछाते हैं, पहले वहां पर पूजा पाठ की जाती है, धूप बत्ती जलाई जाती है क्योंकि सीएम आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश में बेगुनाहों के एनकाउंटर हे रहे, बच्चे का एनकाउंटर कर मार दिया गया, टीचर को एनकाउंटर कर मारने की कोशिश की गई, मुलायम सिंह बहुत बड़े नेता हैं, अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष हैं, मैं सिर्फ प्रदेश का व्यक्ति हूं, मेरे पास टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
➡ दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा, अभ्यर्थी के सीने पर एससी-एसटी लिखाने का मामला, BJP के जातिवादी रवैया ने देश की छाती पर छुरा मारा, एमपी के युवाओं के सीने पर लिखकर संविधान पर हमला, यह BJP-RSS की सोच है-राहुल गांधी, यही सोच कभी दलित के गले में हांडी टंगवाती थी, शरीर में झाड़ू बंधवाती थी, मंदिर में घुसने नहीं देती थी, हम इस सोच को हराएंगे-राहुल गांधी।
➡ लखनऊ: राजभर के घर के बाहर टमाटर फेंकने का मामला, गौतमपल्ली पुलिस ने सपा छात्रसभा की नेता पूजा यादव समेत 5 लोगों को किया अरेस्ट, अखिलेश से मिलने जा रही पूजा यादव गिरफ्तार, 147, 427, के तहत दर्ज की थी एफआईआर, गौतमपल्ली पुलिस ने पूजा यादव को किया अरेस्ट, सपा छात्रसभा के कार्यकर्ता ने किया आत्मसमर्पण।
➡ लखनऊ: आरएलडी विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, सहेंद्र सिंह रमाला बीजेपी में होंगे शामिल, रमाला पर लगा था क्रॉस वोटिंग का आरोप, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, रमाला आज बीजेपी में होंगे शामिल, 4.30 बजे बीजेपी दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कराएंगे शामिल, छपरौली से विधायक है रमाला।
➡ लखनऊ: मध्यांचल के एमडी का अजब फैसला, रिटायर्ड लोगों की लगा दी ड्यूटी, थर्ड पार्टी निरीक्षण में रिटायर्ड कर्मियों की ड्यूटी लगाई, एमडी संजय गोयल आंख मूंद कर करते हस्ताक्षर, नीचे के अधिकारी एमडी को गुमराह कर रहे, जो विभाग छोड़ चुके उनकी ड्यूटी लग रही, अधिशासी अभियंता हो चुके हैं रिटायर, परशुराम,छोटे लाल रावत रिटायर हो चुके हैं।
➡ लखनऊ: डॉ. वेद प्रकाश ने प्रेस क्लब में की कांफ्रेंस, वर्ड अस्थमा डे को लेकर बयान- अस्थमा फेफड़ों की एलर्जी से जुड़ी बीमारी है, विश्व में अस्थमा मरीजों की संख्या बढ़ रही है, विश्व की 10,भारत की कुल आबादी का दो फीसदी प्रभावित, लगातर फ़ास्ट फूड के वजह से अस्थमा बीमारी बढ़ी।
➡ लखनऊ: परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, नसीम नाम के व्यक्ति पर लड़की को भगाने का था झूठा आरोप, कल पुलिस ने शाम को भी बुलाया था थाने, रात 3 बजे नसीम बुलाकर ले गया था, सुबह पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना काकोरी क्षेत्र का मामला।
➡ लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान- सिपाही भर्ती में एससी-एसटी लिखने का मामला, एमपी में अभ्यर्थी के सीने पर लिखा एससी-एसटी, एससी-एसटी लिखना बेहद दुख और निंदनीय, एमपी के धार जिले का मामला, बीजेपी सरकार का ताजा जातिवादी नमूना, ऐसे जातिवादी औऱ घृणित अफसरों पर कार्रवाई हो, ऐसे मामले को लेकर केंद्र सख्त कार्रवाई करें, बीजेपी के किसी नेता ने इसकी आलोचना नहीं की, गुजरात के ऊना में हिन्दू धर्म त्यागकर बौद्ध ग्रहण किया, दलित गांव आम्बेडकर गांव क्यों नहीं घोषित हो रहे, दलित बीजेपी के लोगों से पूछते हैं,क्यों नहीं हो रहा।
➡ बलिया: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान- सपा-बसपा का गठबंधन घातक हो सकता है, गठबंधन बीजेपी के लिए घातक हो सकता, जिसका परिणाम गोरखपुर में देख चुके हैं, छात्रवृति में OBC छात्रों से भेदभाव, सबसे अधिक लूट बीजेपी नेता कर रहे, अधिकारी विधायकों के पत्रों की अवहेलना कर रहे।
➡ गोरखपुर: 3 बजे सीएम योगी जाएंगे रविदास मंदिर, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम, उद्योग व्यापार मंडल की भी बैठक, प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे सीएम।
➡ प्रतापगढ़: बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई का मामला, अवैध विद्यालय संचालकों में मचा हड़कंप, खंड शिक्षा अधिकारी ने की स्कूलों पर कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी कुंडा ने 7 अवैध विद्यालयों पर दर्ज कराया था मुकदमा, डग्गामार वाहनों पर भी जल्द होगी कड़ी कार्रवाई।
➡ सुल्तानपुर: शहीद महेंद्र की मूर्ति का अनावरण के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बयान- देश की हर संस्था सेना की तरह हो, सेना में जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद नहीं, देश के लिये जीना, देश के लिये मरना।
➡ उन्नाव: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा का आरोप, जेल में विधायक कुलदीप लगा रहा दरबार, उन्नाव जेलर विधायक का रिश्तेदार है-चाचा, जेल में विधायक के नाम पर बड़ा खेल, पीड़ित परिवार को जान का खतरा-चाचा, MLA को दिल्ली जेल शिफ्ट करने की मांग।
➡ अलीगढ़: पोस्टमार्टम हाउस में शव खाने का मामला, सीएमओ एमएल अग्रवाल का बयान- कुत्तों द्वारा शव को खाने की सूचना मिली थी, यह मानवता के खिलाफ है, अपराधी को बचाया नहीं जाएगा, मैं इस मामले की पूरी तरह जांच करूंगा।
➡ झांसी: ट्रक और बस में भीषण भिड़ंत, बस सवार 2 लोगों की मौत, 2 दर्जन से अधिकर बाराती घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, मोठ क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे की घटना।
➡ मुरादाबाद: परिवारिक विवाद के चलते गोली मारकर सिपाही ने की आत्महत्या, शाहजहांपुर में तैनात था सिपाही सुरेंद्र, पिता की बरसी पर घर आया था सुरेंद्र, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पाकबाड़ा क्षेत्र के गुरैठा गांव की घटना।
➡ मैनपुरी: चेयरमैन प्रतिनिधि और गुर्गों ने मोबाइल दुकानदार के साथ की जमकर मारपीट, दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद, चेयरमैन पति लक्ष्मण गुप्ता ने की गाली-गलौज, पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ लिखा झूठा केस, कोतवाली के गोपीनाथ अड्डा इलाके की घटना।
➡ प्रतापगढ़: पड़ोसी गांव के युवक पर गैर धर्म की लड़की को भगाने का मामला, दबंग युवक जबरन शादी का बना रहे दबाव, शादी न करने पर जान से मारने की धमकी, दहशत में पीड़ित लड़की का परिवार, मामले को दबाने में लगी जेठवारा पुलिस, गुपचुप तरीके से हुआ पीड़िता का मेडिकल,बयान, इलाके में गैर धर्म की लड़कियों को भगाने का रैकेट , जेठवारा थाना के गजराही गांव का मामला, एक पक्ष के लोगों ने पहले भी किया है हंगामा।
➡ हाथरस- गैस पर खाना बनाते समय दर्दनाक हादसे का मामला, 24 मार्च को दलित समाज के घर हुआ था हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मां, बेटा,भांजी, की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत, पिता की हालत नाजुक जयपुर अस्पताल में भर्ती, शाम को मेडिकल कॉलेज से घर पहुचेंगे तीनों के शव, दलित गरीब परिवार ने मदद की लगाई गुहार, सदर के लाला का नगला का मामला।
➡ नोएडा: कैब में मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा, ड्राइवर ने ही की थी कैब मालिक की हत्या, पत्नी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की हत्या, 19 अप्रैल को सेक्टर 108 में कैब से मिली थी लाश, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस ने हत्या आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी।
➡ बिजनौर- जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पुलिस ने दो चोर गैंग को किया गिरफ्तार, तीन तोला सोना मोबाइल, कपड़े,चाकू, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी किया बरामद, नजीवाबद के रेलवे स्टेशन का मामला।
➡ अलीगढ़-, पोस्टमार्टम हाउस में शव खाने का मामला, मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई – सीएमओ, कुत्ते के शव खाने का मामला सामने आया था, अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस का मामला ।
➡ बस्ती: नाराज साध्वियों ने शुरु किया धरना प्रदर्शन, दुष्कर्म के आरोपी बाबा के गिरफ्तारी की मांग, बाबा सच्चिदानन्द पर दर्ज है दुष्कर्म का केस , दो साध्वियों ने दर्ज कराया था मुकदमा, 5 माह बीतने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं पीड़ित साध्वियां, डीएम कार्यालय पर शुरु किया धरना, सच्चिदानंद समेत 4 लोगों पर दर्ज है केस।
No comments:
Post a Comment