अमेठी-अमेठी जिले के तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम रजनपुर में विगत वर्ष अगस्त महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक ग्राम में स्थापित ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से कई बार जला था ग्रामवासियों के अथक प्रयास से अक्टूबर के महीने में 100 k.v का ट्रांसफार्मर लगा, किन्तु उक्त ट्रांसफार्मर भी कल जबाब दे गया। मालूम हो की इस इकलौते ट्रांसफार्मर से 3 गाँव की बिजली व कई नलकूप संचालित होते है घरेलू कनेक्शन व नलकूप कनेक्शन मिलाकर देखा जाय तो उक्त ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड है। इस विषय में पूर्व में भी ग्रामवासियों द्वारा कई बार शिकायत दर्ज किया गया व इस बावत प्रार्थना पत्र दिया गया था किन्तु क्षमता का उचित आकलन किये बिना विभाग द्वारा उक्त ट्रांसफार्मर लगवाया गया।

No comments:
Post a Comment