Wednesday, April 25, 2018

शाम की खबर

लखनऊ शाम 7:30 बजे की बड़ी ख़बरें...................

➡  दिल्ली: मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान- पीएम मोदी का रीता जोशी ने आभार व्यक्त किया, बहुगुणा की सेवाओं को सम्मान किया है, स्मृति डाक टिकट जारी होने से परिवार का सम्मान है, प्रतिमा- स्मारक को लखनऊ में स्थापित करेंगी, हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्मदिन आज।

➡  दिल्ली: बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्मृति मंधाना-शिखर धवन की सिफारिश की।

➡  दिल्ली: आधार मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में बताया, संशोधित सर्कुलर जारी किया है, बैंक अकाउंट से आधार को लिंक करना जरूरी-RBI 

➡  दिल्ली: कठुआ गैंग रेप का मामला, आरोपी सांझी राम ने सुप्रीम कोर्ट में की याचिका, केस को ट्रांसफर करने की मांग का विरोध किया, जम्मू-कश्मीर से बाहर ट्रांसफर करने का किया विरोध।

➡  दिल्ली: मंत्री एसपी सिंह बघेल का बयान- सीएम का यह निर्णय काफी सराहनीय, चौपाल लगाकर जनता से रूबरू होगें, उनकी समस्याओं का किया जाएगा निराकरण, आसाराम को दोषी करार दिए जाने पर बयान- पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका से न्याय मिला।

➡  लखनऊ: सपा-बसपा गठबंधन पर उत्साहित मुलायम, गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे मुलायम , जल्दी ही प्रचार के लिए उतरेंगे मुलायम, गठबंधन में कांग्रेस नहीं चाहिए, यूपी में कांग्रेस का कोई आधार नहीं, कांग्रेस की दो सीटों की हैसियत है, सपा-बसपा का गठबंधन ही पर्याप्त, गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ेगा, अजित के लिए दो सीटें छोड़ सकते हैं-मुलायम।

➡  लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का ट्वीट, कार्यकर्ताओँ और समर्थकों ने सरकार बनवाई है, दिन रात मेहनत कर सरकार बनवाई है, सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बनाई सरकार, ईमानदारी से जनसेवा करने को बनाई सरकार, कुछ अधिकारी पद का दुरूपयोग कर रहे हैं, अधिकारी पद का दुरूपयोग कर प्रताड़ित कर रहे, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण, अधिकारी उचित होगा कि सुधर जाएं, केशव मौर्या ने अधिकारियों को दी चेतावनी केशव मौर्या ने अधिकारियों को लेकर किया ट्वीट, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किए जाने से नाराज हैं केशव, कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी है-केशव।

➡  लखनऊ: 29 अप्रैल को राज्यपाल मुंबई जाएंगे, आन्ध्र प्रदेश में तिरूपति बालाजी के दर्शन को जाएंगे, मुंबई में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, पांच दिवसीय यात्रा के लिए मुंबई को रवाना होंगे।

➡  लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ने  PWD विभाग में अधिशासी अभियंता राकेश वर्मा का किया तबादला, लखनऊ सड़क सुरक्षा परिषद,सुरक्षा कोष में प्रतिनियुक्ति।

➡  लखनऊ: गवर्नर राम नाईक 5 दिवसीय आंध्र प्रदेश और मुंबई के दौरे के लिए रवाना, आंध्र प्रदेश में तिरूपति बालाजी के करेंगे दर्शन, मुंबई में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे राम नाईक, कल मुंबई पहुंचेंगे गवर्नर राम नाईक, 30 अप्रैल को सुबह लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

➡  लखनऊ: संघ पदाधिकारियों की बैठक जारी, दोनों क्षेत्र प्रचारक बैठक में शामिल, यूपी के सभी प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल, आज शाम सीएम आवास पर भी होगा मंथन, सरकार और संगठन के प्रतिनिधि रहेंगे बैठक में, संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन, क्षेत्र प्रचारकों के साथ प्रांत प्रचारक हो सकते हैं शामिल।

➡  लखनऊ: जल निगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम समेत 5 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज, जालसाजी, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार अधिनियम में FIR, चीफ इंजीनियर, अफाक, एसपी सिंह, आशुदानी पर भी एसआईटी ने दर्ज कराई एफआईआर, शासन से हरी झंडी मिलते ही एफआईआर दर्ज, SIT ने FIR की शासन से मांगी थी अनुमति, 409,420,201 और 120B धाराओं में केस दर्ज ।

➡  लखनऊ: लखनऊ में 3 एसडीएम के तबादले, संतोष सिंह एसडीएम मोहनलालगंज, चंदन पटेल एसडीएम सरोजनीनगर, शैलेंद्र सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय लखनऊ।

➡  लखनऊ: लखनऊ में 3 डिप्टी कलेक्टर का तबादला, गौरव रंजन श्रीवास्तव अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम् लखनऊ, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एडीएम सदर लखनऊ, निधि गुप्ता वत्स डिप्टी कलेक्टर प्रथम लखनऊ।

➡  लखनऊ: गृहमंत्री राजनाथ सिंह का 27 अप्रैल से दौरा, दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे गृहमंत्री, गृहमंत्री 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, हरिहर धाम श्यामनगर कानपुर में कार्यक्रम में जाएंगे, दोपहर 3.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में कार्यक्रम, रात 8 बजे मोती महल लॉन में शादी में होंगे शामिल, 28 अप्रैल को एबीवीपी के कार्यक्रम में होंगे शामिल, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगा कार्यक्रम, दोपहर 1.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे गृहमंत्री।

➡  इलाहाबाद: सहायक वन संरक्षक 2013 का भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, आयोग की बैठक में 31 पदों पर 7 सामान्य, 10 एससी, 1 एसटी 13 ओबीसी, 6 महिला का चयन परिणाम घोषित।

➡  फैजाबाद: मासूम बच्ची का शव मिलने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, गांव के ही रहने वाले हैं दोनों युवक , बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या की आशंका, बच्ची के घर से 50 मीटर दूरी पर मिला शव, महाराजगंज के राजेपुर गांव का मामला।

➡  हाथरस: रिश्वतखोर लेखपाल का वीडियो वायरल, 2 हजार रुपए की घूस लेते कैमरे में कैद, घूसखोर लेखपाल को शासन का नहीं डर, पीड़ित ने खुद ही बनाया लेखपाल वीडियो, जमीन के हिस्सा के मामले में ली रिश्वत, सदर तहसील में तैनात है घूसखोर लेखपाल।

➡  रामपुर: जल निगम भर्ती मामले पर सपा नेता आज़म खान का बयान- कोई करप्शन का चार्ज नहीं है हम पर, जिन्होंने झूठ बोला वो जवाब दे, हाईकोर्ट ने भी जॉइन कराने के आदेश दिए, सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपील के लिए गई, सुप्रीम कोर्ट में अपील ख़ारिज हो गई, नौकरी देने के जुर्म में जेल जाना पड़ा तो जाएंगे।

➡  हरदोई- बसपा एमएलसी भीमराव अंबेडकर का बयान- बसपा सर्वसमाज की पार्टी, भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी, साइकिल वाले नेता कार से चलने लगे, प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी।

➡  गाजियाबाद: एनआरएचएम केस मामले में सीबीआई कोर्ट ने बाबू सिंह कुशवाहा की जमानत खारिज की, 50 लाख में से 30 लाख रकम ही कराई गई जमा, कोर्ट ने 50 लाख जमा कराने पर दी थी जमानत, NRHM मामले में फिलहाल जमानत पर हैं कुशवाहा।

➡  चित्रकूट: NGT के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय पर आरोप, अवैध तरीके से की जा रही ब्लास्टिंग, भारी मशीनों का पत्थर खदानों में हो रहा प्रयोग, खनिज अधिकारी पर अवैध खनन का आरोप, भरतकूप के पहाड़ों में हो रहा खनन।

➡  मेरठ- पीएम आवास के लिए 15 मई तक आवेदन होंगे, लोहियानगर, शताब्दीनगर में आवास योजना, 2 लाख रूपए में गरीबों को मिलेगा आशियाना, एमडीए ने कम आवेदनों के चलते बढ़ाई तारीख।

➡  उन्नाव: गैंगरेप आरोपी विधायक की सहयोगी शशि सिंह की पॉक्सो कोर्ट ने  2 दिन की बढ़ाई रिमांड, पॉक्सो कोर्ट में पेश कर की थी रिमांड बढ़ाने की अपील, कोर्ट ने 27 अप्रैल शाम 6 बजे तक बढ़ाई रिमांड, सीबीआई शशि सिंह को लखनऊ लेकर हुई रवाना।

➡  ग्रेटर नोएडा: एमआई बिल्डर के खिलाफ बायर्स ने प्राधिकरण के अधिकारी से की शिकायत, कॉमर्शियल टावर में सुविधा न मिलने पर की शिकायत, टावर में लिफ्ट,फायर लाइन,लाइट की सुविधा नहीं, NQI गॉल्फ़ प्लाजा के बायर्स ने शिकायत की, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकार से शिकायत।

➡  नोएडा: डीएलएफ की मनमानी सेक्टर 18 में जारी, दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग-गाड़ियां हटवाई, खुद की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करवाने पर तुला, प्राधिकरण की मौजूदगी में तुड़वाई की होर्डिंग।

No comments:

Post a Comment