सुबह 7 बजे की बड़ी ख़बरें
➡ लखनऊ: आईजी के नाम पर धमकी देने वाला गिरफ्तार, अभियुक्त सुनील पांडेय किया गया गिरफ्तार, लखनऊ आईजी के नाम पर देता था धमकी, मेहंदवा, संतकबीरनगर का रहने वाला है जालसाज, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर देता था धमकी, प्रदेश के 7 जिलों में दर्ज हैं मुकदमे, आईजी लखनऊ के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच की टीम ने की गिरफ्तारी, रायबरेली से वांछित है अभियुक्त सुनील पांडेय, रायबरेली पुलिस अभियुक्त को लेने पहुंची।
➡ लखनऊ: फर्जी मंत्री, बहुचर्चित ठग की साथी गिरफ्तार, सुष्मिता उर्फ शबनम को पुलिस ने किया अरेस्ट, अभिषेक निगम पहले ही जा चुका है जेल, ठगी की वारदात को मिलकर देते थे अंजाम, सुष्मिता पर IAS अफसर की जमीन हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी कर अपने नाम बैनामा कराने का है आरोप, हज़रतगंज, मड़ियांव समेत कई थानों में दर्ज हैं केस, अभिषेक के बाद पुलिस सुष्मिता के तलाश में जुटी थी, काफी समय से पुलिस को चमका दे रही थी सुष्मिता, पाण्डेयगंज प्रभारी जगदीश पांडेय ने की गिरफ्तारी, खुफिया तंत्र के जरिए सुष्मिता को किया गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
➡ मेरठ: 2 बच्चों के साथ महिला ट्रेन के सामने कूदी, महिला समेत तीनों की दर्दनाक मौत, जीआरपी ने शवों को कब्जे में लिया, तीनों मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी, दौराला क्षेत्र के सकौती रेलवे ट्रेक का मामला।
➡ फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, सरकारी अस्पतालों में भारी लापरवाही, मरीजों के लिए नहीं है इंट्राकेयर, ड्रिप लगाने के लिए दूर से लाना पड़ता है इंट्राकेयर, तीमारदारों को काफी दूर से लाना पड़ा रहा इंट्राकेयर, अन्धा बना हुआ है अस्पताल प्रशासन, सरकारी बजट डकार लिया गया।
➡ अलीगढ़: मंदिर की शोभायात्रा के लिए थाने का घेराव, हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, कार्यकर्ताओं ने कई घण्टों तक घेरे रखा थाना, पुलिस पिछले कई दिनों से नहीं दे रही परमिशन।
➡ आगरा: कार सवार युवती के साथ गैंगरेप की वारदात, पीड़िता ने 4 युवकों की नामजद तहरीर दी, 4 युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज, पति की पहली पत्नी के भाइयों पर आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, एत्माद्दौला के रामबाग-हाथरस रोड पर वारदात।
No comments:
Post a Comment