नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो ऐप पर बीजेपी के सांसदों और विधायकों को विकास का मंत्र दिया. इस दौरान देश के कोने-कोने से सांसदों और विधायकों ने पीएम के सामने अपनी बात रखी और उनसे मार्गदर्शन मांगा. अनौपचारिक तरीके से हुए इस संवाद में पीएम ने जनप्रतिनिधियों से उनका हालचाल भी जाना. इस बातचीत में उन्होंने विधायकों और सांसदों को स्कूली बच्चों और युवाओं से जुड़ने के लिए कहा. मोदी ने सभी को विकास का मंत्र भी दिया. इस संवाद के दौरान देश के विभिन्न कोनों से विधायकों और सासंदों ने पीएम के सामने अपनी बात रखने के साथ ही मार्गदर्शन भी मांगा. इन अनौपचारिक संवाद के जरिए मोदी ने जनप्रतिनिधियों से उनके हाल-चाल पूछे.
इस मौके पर उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए. मोदी ने सासंदों से कहा कि यदि उनके इलाकों के तीन लाख लोग ट्विटर पर उन्हें फॉलो कर रहे हैं तो वह भी इस तकनीक के जरिए उनसे बातचीत करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि समय देने में देर हो सकती है पर मुझे स्थानीय लोगों से सीधे बात करने में आनंद आएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो और बेहतर जीवन जी सके. उन्होंने सासंदों और विधायकों को बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं की कमाई पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी. पीएम ने गांव का विकास करने के लिए अन्ना हजारे के गांव से सीख लेने की सलाह दी. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह कम से कम एक गांव में खुद बदलाव लाएं. मोदी ने साफ-सफाई और टीकाकरण पर सांसदों और विधायकों को विशेष ध्यान देने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था के साथ लोगों को जोड़ने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने नेताओं से कहा कि वह किसानों के लिए हो रहे कामों का प्रचार करें और 8-10 गांवों के बीच एक वेलनेस सेंटर बनाएं. बातचीत में पीएम ने बताया कि वे 26 तारीख को कर्नाटक कैडर से बातचीत करने की तैयारी कर रहे हैं. गरीबों को बैंक से कर्जा ना मिलने पर उन्होंने कहा कि गरीब आदमी बैंक का कर्ज लेकर कभी नहीं भागता है. हालांकि यह पहली बार नहीं था जब मोदी ने ऐप के जरिए बातचीत की है. पिछले कुछ समय से लगातार पीएम अपने सांसदों से संवाद कर रहे हैं.
No comments:
Post a Comment