Monday, April 23, 2018

बिहार और उत्तर-प्रदेश जैसे राज्यों के कारण पिछड़ा बना हुआ है भारत : नीति आयोग


नई दिल्ली: नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि देश के दक्षिणी और पश्चिमी राज्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के कारण देश पिछड़ा बना हुआ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रथम अब्दुल गफ्फार खान स्मारक व्याख्यान के दौरान कांत ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार , उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों के कारण भारत पिछड़ा बना हुआ है और खासकर सामाजिक संकेतकों पर जहां व्यापार में आसानी के मामले में हमने तेजी से सुधार किया है वहीं मानव विकास सूचकांक में हम अब भी पिछड़े हैं. उन्होंने कहा कि मानव विकास सूचकांक में हम अब भी 188 देशों में 133 वें पायदान पर हैं. चैलेंजेज ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के मुद्दे पर कांत ने कहा कि देश के दक्षिणी और पश्चिमी राज्य बहुत अच्छा कर रहे हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

No comments:

Post a Comment