सुबह 10 बजे की बड़ी ख़बरें...................
➡ दिल्ली: मुस्लिम कर्मचारियों के लिए सरकार का तोहफा, फ्राइडे की नमाज के लिए 1 घंटे का ब्रेक मिलेगा, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए आदेश दिया।
➡ लखनऊ: , रियलिटी चेक का परिवहन विभाग ने लिया संज्ञान, लॉ मार्टिनियर स्कूल के बाहर चलाया गया अभियान, अवैध स्कूल वैन का किया जा रहा चालान, आरटीओ समेत कई अफसर मौके पर मौजूद।
➡ लखनऊ: स्वास्थ्य भवन में धूल फांक रही टीबी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था उद्घाटन, जल्दबाज़ी में बिना रजिस्ट्रेशन मंगाई गई थी वैन, उद्घाटन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भेजना था वैन।
➡ बुलंदशहर: सीएम योगी का आज बुलंदशहर दौरा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स, सुबह 9 बजे पुलिस लाईन में उतरेगा हेलीकॉप्टर, पुलिस लाइन से सीएम जिला अस्पताल जाएंगे, सदर के मलिन बस्ती नजीमपुरा भूड़ जाएंगे सीएम, देहात, नई मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का करेंगे निरीक्षण, दोपहर 12 बजे पुलिस लाईन में होगी समीक्षा, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा होगी, 1 बजे नुमाईश मैदान में करेंगे जनसभा, 2 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में करेंगे भेंट
जनप्रतिनिधि और पार्टी के नेताओं से करेंगे मुलाकात।
जनप्रतिनिधि और पार्टी के नेताओं से करेंगे मुलाकात।
➡ मुरादाबाद: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, कार सवार 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, घायलों को जिला अस्पताल रामपुर किया रेफर, हादसे के बाद कार में लगी भीषण आग, पुलिस ने पहुंचकर घायलों को कार से निकाला, दिल्ली के रहने वाले हैं कार सवार, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रझेडे के पुल की घटना।
➡ वाराणसी: कुशीनगर हादसे के बाद खुली अधिकारियों की आंखें, डीएम के निर्देश पर सुबह चला चेकिंग अभियान, अलग-अलग जगहों पर स्कूल वाहन चेकिंग हुई, सभी छात्रों को रोककर यातायात का पाठ पढ़ाया, सीट बेल्ट, डीएल, ईयरफोन के खिलाफ चला अभियान।
➡ प्रतापगढ़: जिले में कई निजी स्कूलों की हालत खस्ता, ईयरफोन लगाने वाले चालकों का बोलबाला, डॉल्फिन स्कूल में सारी गाड़ियां डग्गामार, बसपा नेता अशोक तिवारी का है स्कूल, जिले के अफसरों को बड़े हादसे का इंतजार, मानकों की धज्जियां उड़ाते है स्कूल संचालक, पैसे के आगे बच्चों की जिंदगी की नहीं कीमत।
➡ गोरखपुर: डीएम ने 38 अफसरों के अप्रैल का वेतन रोका, जिलाधिकारी के विजेंद्र पांडियन की बड़ी कार्रवाई, आईजीआरएस पोर्टल में लापरवाही पर कार्रवाई, समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे थे अफसर।
No comments:
Post a Comment