VARANASI-यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो का आधार नहीं होगा तो वे स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। न तो उन्हें यूनिफार्म मिल पाएगी और ना ही मिड-डे-मील। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों का जल्द से जल्द आधार बनवा लें।
वहीं अभिभावकों को भी कह दिया गया है कि अगर बच्चे का आधार नहीं बनवाया तो उनके बच्चे शैक्षणिक सुविधाओ को लाभ नहीं उठा पाएंगे। मिड-डे-मील, यूनिफार्म, जूते-मोजे में शिक्षक कोई खेल न कर सकें, इसके लिए सभी स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बीते शैक्षणिक सत्र में ही अनिवार्य कर दिया गया था।
80 फीसदी से अधिक बच्चों का आधार कार्ड भी बन गया था। अब इस नए शैक्षणिक सत्र में जब स्कूलों में बच्चों के नए नामांकन हो रहे हैं, तो उन बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाने को कहा गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से यह आंकड़ा भी मांगा गया है कि उनके यहां कितने बच्चे नामांकित हैं और इनमें से कितने का आधार कार्ड बन चुका है। जिनका नहीं बना है उन्हें 30 जून तक आधार कार्ड बनवाने का समय दिया गया है।

No comments:
Post a Comment