उत्तर प्रदेश के कुशीनगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बहपुरवा रेलवे क्रासिंग पर गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे क्रॉसिंग पर सामने से आ रही सीवान से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से ( ट्रेन नंबर 55075) बच्चों से भरी एक मैजिक वैन टकरा गई।
इस हादसे में अब तक 12 बच्चों के मारे जाने की खबर है और आठ बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर स्थानीय लोग और पुलिसा बल पहुंच चुका है। राहत व बचाव कार्य जारी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया है।




No comments:
Post a Comment