Tuesday, May 1, 2018

दिन की ताजा खबर

➡  लखनऊ: हज यात्रा का किया जाएगा डिजिटलाइजेशन, ऑनलाइन भरे जाएंगे हज यात्रा के आवेदन फॉर्म, निजी टूर ऑपरेटर्स के लिए भी बनेगा पोर्टल, हज यात्रियों को सुविधा, पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, हज मंत्रालय ने लिया डिजिटलाइजेशन का फैसला, अगले वर्ष से राज्य हज कमेटियों के लिए पोर्टल व्यवस्था।

➡  संभल:, पीड़ित को टहलाने वाली पुलिस ने किया केस, वायरल वीडियो में हत्या किए जाने पर केस, पांच अज्ञात के खिलाफ किया मुकद्दमा दर्ज, 8 माह से गायब था मृतक युवक, परिजनों के पास पहुंची थी मर्डर की लाइव वीडियो, वीडियो देखते ही परिजनों में मचा था कोहराम, कोतवाली पुलिस नहीं कर रही थी मुकद्दमा दर्ज, चंदौसी कोतवाली के गांव पतरौआ का मामला।

➡  गोरखपुर: सीएम दौरे के तीसरे दिन का कार्यक्रम, सुबह से 9.30 बजे तक समय आरक्षित, 10 से 11 बजे जनता दर्शन करेंगे सीएम, 12 बजे मंदिर से सीएम पहुंचेंगे अंडरपास, निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करेंगे सीएम, निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट जाएंगे सीएम योगी, 12.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे सीएम।

➡  गाजीपुर: गांव का अस्तित्व बचाने के लिए महापंचायत, 20 वर्षों से गंगा कटान झेल रहा सेमरा गांव, आधा गांव पहले ही गंगा कटान में डूब चुका, सैकड़ों बीघा जमीन कटान की भेंट चढ़ी, गांव में 500 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए, ठोस कदम ना उठाने पर सरकार का होगा घेराव, भांवरकोल के सेमरा गांव का मामला।

➡  उन्नाव: एक और गैंगरेप का मामला आया सामने, किशोरी ने 3 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का आरोप, एमएमएस बनाकर वीडियो वायरल की धमकी, धमकी देकर 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, 1 महिला सहित 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज, उनवां गांव के आरोपियों पर केस दर्ज, सफीपुर कोतवाली के बह्मना गांव का मामला।

➡  प्रतापगढ़: सत्यम हत्याकांड में लखनऊ STF की कार्रवाई, छात्र सत्यम शुक्ला मर्डर केस में 2 लोग गिरफ्तार, एटीएल के पास से STF इंस्पेक्टर ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से तमंचा,कारतूस किया बरामद, वर्चस्व को लेकर हुई थी सत्यम शुक्ला की हत्या, सीएम योगी से मृतक के पिता ने की थी फरियाद, इलाहाबाद, लखनऊ के भरोसे जिले की कानून व्यवस्था।

➡  कानपुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के प्रोटोकॉल में बड़ी चूक, डिप्टी सीएम के प्रोटोकॉल की तारीख में गड़बड़ी, 3 मई की जगह 3 अप्रैल 2018 को जारी हुआ प्रोटोकॉल, प्रोटोकॉल जारी करने वाले अधिकारियों की लापरवाही, 3 मई 2018 को डिप्टी सीएम का होना है कानपुर दौरा।

➡  झांसी: ललितपुर सांसद उमा भारती ने श्रमदान किया, गंगाधर राव की समाधि के पास लगाई झाड़ू, बीजेपी कार्यकर्ता हर रोज लगाएंगे झाड़ू-उमा, ‘बुंदेलखंड राज्य बनाने को लेकर बोलीं उमा भारती, दोनों राज्यों के लोग एक होकर मांग करें-उमा, मांग करने पर ही बन पाएगा बुंदेलखंड राज्य।

No comments:

Post a Comment