9:30 बजे तक की बड़ी ख़बरें...................
➡ दिल्ली: NCR में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जम्मू, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश में भी 5.9 तीव्रता के पैमाने पर झटके लगे, अफगानिस्तान की हिंदकुश पहाड़ी है भूकंप का केंद्र, काबुल के पास भी हल्के झटके महसूस किए गए, भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं।
➡ दिल्ली: राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को लेकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सीएम को लिखा पत्र, सेवानिवृत्ति उम्र 60 से 62 साल करने की सिफारिश, मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए लिखा पत्र, इससे लाखों कर्मियों को होगा फायदा।
➡ दिल्ली: ED ने पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की 14.48 करोड़ की संपत्ति जब्त की, नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर थे यादव सिंह, यादव सिंह के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई।
➡ लखनऊ: बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बयान- शिक्षा पर राजनीति करने वाले न दें नसीहत, अखिलेश यादव न दे नसीहत, शिक्षा के राजनीतिकरण के आरोप पर बयान, सपा ने शिक्षा को राजनीति प्रयोगशाला बना दिया था, शिक्षा को नकल माफियाओं के भरोसे छोड़ दिया था,लैपटाप,स्कूली बैग पर सपा मुखिया की तस्वीर छापी, बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का सपा पर हमला, अखिलेश को शिक्षा पर प्रवचन देने का अधिकार नहीं, सपा शासन काल में जितनी भर्तियां हुई,सब कोर्ट में हैं।
➡ लखनऊ: पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक, बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, सीसीटीवी के ज़रिए लगातार करें मॉनिटरिंग, मिसिंग बच्चों के मामलों में हो प्रभावी कार्रवाई, टेक्निकल इनपुट्स के आधार पर हो कार्रवाई, रेलवे की टेक्निकल टीम ने हुई थी मीटिंग में शामिल।
➡ लखनऊ: 1090 को अब खत्म करने की तैयारी, यूपी 100 में 1090 का मर्जर लगभग तय, खाली करनी पड़ेगी 1090 की बिल्डिंग, सभी अधिकारियों की शिफ्टिंग की तैयारी, तमाम पुलिस कर्मी भेजे जा सकते हैं ज़िलों में।
➡ लखनऊ: एनकाउंटर के डर से बदमाश कर रहे सरेंडर, 2014 से अमरोहा में वांटेड हैं ईनामी बदमाश हनीफ, बदमाश हनीफ ने खाई कसम अब नहीं करेगा अपराध, सीने पर तख्ती लगा टहल रहा ईनामी बदमाश, एनकाउंटर के डर से सरेंडर करना चाहता है हनीफ।
➡ लखनऊ: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान- सीएम के निर्देश पर अमेरिका गया था डेलीगेशन, अमेरिका का 5 दिवसीय दौरा था, पहला चरण में सिलिकॉन वैली गए, वाशिंगटन डीसी के बाद न्यूयार्क गए थे, ग्लोबल इन्वेस्टमेंन्ट के लिहाज से दौरा बेहद महत्वपूर्ण रहा, अमेरिका की बड़ी कंपनियों से निवेश की बात हुई, इन्वेस्टमेंट 80 हजार करोड़ का हो सकता है, एक लाख नौकरियों के चांस बनेंगे, यूपी में हुए इन्वेस्टर समिट से फायदा, 70 हजार करोड़ इन्वेस्टमेन्ट आएगा, एमओयू साइन होने जा रहे हैं।
➡ लखनऊ: सांसद हरिनारायण राजभर बयान से पलटे, राजभर ने अपने ही लेटर को बताया फर्जी, कोई भी पत्र हमने नहीं लिखा, सरकार के कामों से संतुष्ट हूं,नाराज़गी नहीं है, कुछ काम है जिनको करवाना है-राजभर।
➡ लखनऊ: लोनिवि में अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक की प्रोन्नति, 23 अवर अभियंता सहायक अभियंता बने, 32 वर्षो से लम्बित विद्युत यांत्रिक संवर्ग की पदोन्नति, अभियंताओं की प्रोन्नति 1980 से 2012 तक नही हुई, पदोन्नति न होने से कार्य हो रहा था प्रभावित।
➡ इटावा: राजस्थान के हनुमानगढ़ से 25 हजार का इनामी बदमाश रमेश अरेस्ट, माली बनकर रामू नाम से रह रहा था, सपोला गैंग का सदस्य भी रह चुका है, हत्या समेत 8 आपराधिक मामले हैं दर्ज, 2007 से फरार चल रहा था रमेश।
➡ फैजाबाद: 11 मई को वातानुकूलित बस को पीएम दिखाएंगें हरी झंडी, जनकपुर से अयोध्या के लिए चलेगी बस, 12 मई को अयोध्या पहुंचेगी मेहमानों से भरी बस, अयोध्या से सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी, परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क से बस होगी रवाना।
➡ हमीरपुर: कार से अपहरण कर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 20 दिन तक बंद कमरे में किया गैंगरेप, अपहरणकर्ताओं से छूटकर नाबालिग पहुंची थाने, पुलिस ने 4 लोगों पर मामला किया दर्ज, राठ कोतवाली के पठानपुरा का मामला।
➡ रामपुर: जौहर विवि में 14 मई को होगा दीक्षांत समारोह, मुलायम सिंह यादव करेंगे शिरकत, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आएंगे, अखिलेश यादव को डी-लिट की डिग्री देंगे, 800 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल-आजम।
➡ इलाहाबाद: HC ने कमिश्नर मेरठ,डीएम अलीगढ़ को जमीन की पैमाइश कर हलफनामा दाखिल करने के दिए आदेश, मेसर्स क्रिस्टल बायोटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी की जमीन, यदि कोई दिक्कत हो तो कोर्ट को बताए-हाईकोर्ट, 8 एकड़ भूमि हरियाणा राज्य में है, शेष 201 एकड़ जमीन अलीगढ़ में है, पैमाइश करने में आ रही है दिक्कत-सरकार।
➡ बिजनौर: नाबालिग बच्चियों से दो शोहदों ने की छेड़छाड़, छेड़खानी करना पड़ा शोहदों को महंगा, बच्चियों के बताने पर शोहदों की जमकर पिटाई, एक आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा, गले में पट्टा डालकर जंगल में घुमाया, पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज, दरिंदों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले, चांदपुर क्षेत्र के स्याओ इलाके का मामला।
➡ देवरिया: नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने का मामला, प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने खिंची थी आपत्तिजनक फोटो, कॉलेज की दीवार पर भी आपत्तिजनक फोटो लगाई, परिजनों को बाद में आत्महत्या का कारण पता चला, नाबालिग छात्रा ने शर्म के मारे की थी आत्महत्या, तरकुलवा पुलिस ने नहीं की कोई शिकायत।
➡ बहराइच दौरे पर पहुंचे सुनील बंसल, पार्टी के जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों से मीटिंग, आज बहराइच के प्रवास पर हैं सुनील बंसल, सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाएं-सुनील बंसल, बीजेपी के संगठन महामंत्री हैं सुनील बंसल।
➡ बुलंदशहर: डॉली हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ने ही की थी गला दबाकर हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था महिला का शव, पति का घर छोड़ प्रेमी के घर आ गई थी महिला, प्रेमी पर साथ रहने के दवाब बना रही थी महिला, बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में थी महिला की ससुराल, देहात पुलिस ने 2 मई को किया था शव बरामद।
➡ कन्नौज: रोडवेज बस ने डीसीएम,टेम्पो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में 11 लोग घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, इलाज न मिलने से परिजनों ने किया हंगामा, सदर कोतवाली के जीटी रोड की घटना।
➡ इलाहाबाद: मुख्य सचिव और डीजीपी का दौरा कल, कल 8 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, 9 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, कुम्भ मेला कार्यों की भी करेंगे समीक्षा, प्रमुख सचिव गृह,प्रमुख सचिव नगर विकास भी रहेंगे मौजूद, शाम 7 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना।
➡ कानपुर: चमड़ा व्यवसायी के बंगले में इनकम टैक्स के 26 अधिकारी अभी भी मौजूद हैं, चमड़ा व्यापारी मगरूब आलम से चल रही पूछताछ, मगरूब 4 भाइयों से चल रही सुबह से पूछताछ, कानपुर,आगरा, वाराणसी,इलाहाबाद के अधिकारी मौजूद, कानपुर-उन्नाव में 17 जगहों पर छापेमारी हुई है, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़े जाने की सूचना।
➡ प्रतापगढ़: प्राथमिक शिक्षा का जिले में बुरा हाल, स्कूल से गायब रहते हैं मास्टर साहब, बच्चों के हवाले हो रहा भविष्य का निर्माण, बच्चे खुद करते है अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन,खुद संभाली प्राथमिक विद्यालय की बागडोर, 103 बच्चों की उपस्थिति पर शिक्षक गायब, बाबागंज के टांडा प्राथमिक विद्यालय का मामला।
➡ शामली: कैराना उपचुनाव में जयंत चौधरी का बयान, सीएम योगी पर जयंत चौधरी ने की अभद्र टिप्पणी, योगी जी ये पश्चिम है,यहां जनता उंगलियां तोड़ती है, उंगलियां दिखाओगे तो जनता उंगलियां तोड़ देगी, कैराना उपचुनाव में बयानबाजी से राजनीति गर्मायी
➡ फर्रुखाबाद:, छात्रा की दो बोर्ड से परीक्षा देने का मामला, खबर के बाद जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, छात्रा,अभिभावकों पर मुकदमा कराया दर्ज, DIOS को जांच कर कार्रवाई के दिए थे आदेश, छात्रा के पिता स्कूल के प्रबंधक,माता प्रधानाचार्या हैं, जहानगंज के बहोरिकपुर के स्कूल का मामला।
➡ इलाहाबाद: बीजेपी सभासद पवन केसरी की हत्या का मामला, इलाहाबाद पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, पवन ने दो हफ्ते पहले अफसरों से की थी मुलाकात, अनहोनी की आशंका जताते हुए मांगी थी सुरक्षा , पुलिस के आलाधिकारियों ने हीं लिया गंभीरता से, पवन को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत, एसएसपी आकाश कुलहरि ने खुद किया स्वीकार, पवन केसरी ने सुरक्षा की मौखिक की थी मांग, पवन ने नहीं दी थी कोई अप्लीकेशन-एसएसपी।
➡ इलाहाबाद: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का बयान- भारतीय रेलवे लोगों की लाइफ लाइन है, कुम्भ को लेकर भारतीय रेलवे खर्च कर रही, दो हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर रही रेलवे, अक्टूबर तक सभी स्टेशनों पर कार्य पूरे होंगे, कुम्भ की तैयारी में रेलवे पूरी ताकत से जुटा है, रेलवे का कुम्भ का इंतजाम बेहतर होगा, राज्य सरकार भी पूरी मदद कर रही है, कुम्भ से पहले चलेगी हाई स्पीड इन्टरसिटी ट्रेन, लखनऊ–इलाहाबाद के बीच चलेगी इंटरसिटी ट्रेन, कुम्भ में रेलवे चलाएगा एक हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन।
No comments:
Post a Comment